एक्सप्लोरर

धर्म से जुड़े टॉपिक्स पर कैसे बनती है फिल्म, किससे लेनी पड़ती है परमिशन?

भगवान राम पर बनी प्रभास की आदिपुरुष तो बुरी तरह फ्लॉफ रही थी, लेकिन अब रणबीर कपूर एक बार फिल्म भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं. उनकी फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक सामने भी आ चुका है.

फिल्म इंडस्ट्री में बीते कुछ सालों में धार्मिक विषयों से जुड़ी फिल्मों की बाढ़ सी आई है. कल्कि, ब्रह्मास्त्र, आदिपुरुष कुछ ऐसी धार्मिक फिल्में हैं, जिनकी चर्चा काफी रही. भगवान राम पर बनी प्रभास की आदिपुरुष तो बुरी तरह फ्लॉफ रही थी, लेकिन अब रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं. उनकी फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक सामने भी आ चुका है. माना जा रहा है कि रणबीर कपूर स्टार रामायण दीपावली के आसपास रिलीज हो सकती है. उधर, एसएस राजामौली भी महाभारत पर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं. 

ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि धर्म से जुड़े टॉपिक्स पर फिल्म कैसे बनती है? इसके लिए कहां और किससे परमिशन लेनी पड़ती है? क्या फिल्म बनाने से पहले भी विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है? चलिए जानते हैं इन सवालों के जवाब. 

क्या फिल्म बनाने से पहले लेनी होती है परमिशन?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर कोई व्यक्ति धार्मिक विषय पर फिल्म बनाना चाहता है तो क्या उसे फिल्म बनाने से पहले कहीं परमिशन लेनी होगी? जवाब है- नहीं. दरअसल, धार्मिक टॉपिक्स पर फिल्म बनाने से पहले हमें परमिशन की आवश्यकता नहीं होती है. हालांकि, अगर फिल्म में किसी निजी संपत्ति, धार्मिक जगहों को फिल्माया जा रहा है तो उससे संबंधित विभाग या व्यक्ति से परमिशन की आवश्यकता जरूर होती है. इसके अलावा कॉपीराइट से जुड़ विषयों पर भी विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है. धर्म से जुड़े विषयों पर फिल्म बनाने के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि फिल्म निर्माता को इस बात का ध्यान रखना होता है कि फिल्म में कोई भी डालयॉग या दृश्य ऐसा न दिखाया जाए जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हों. 

रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड से लेना होता है सर्टिफिकेट

देश में जितनी भी फिल्में बनती हैं, उन्हें रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही रिलीज किया जाता है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन एक वैधानिक संस्था है, जो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है. यह बोर्ड फिल्मों को उनके कंटेंट के हिसाब से सर्टिफिकेट देने का काम भी करता है. इसके अलावा अगर सेंसर बोर्ड को फिल्म में दर्शाए गए किसी दृश्य पर आपत्ति होती है तो बोर्ड उसे सेंसर करने यानी हटाने का निर्देश भी दे सकता है. सेंसर बोर्ड चार कैटेगरी में फिल्मों को सर्टिफिकेट जारी करता है. ये कैटेगरी हैं- U, U/A, A, S सर्टिफिकेट. 

यह भी पढ़ें: कौन थे पहले दलाई लामा, यहां देखें तिब्बत के धर्मगुरुओं की पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa Alcohol Myth: GOA में क्यों नहीं चढ़ता है शराब का नशा, क्या है इसके पीछे की वजह?
GOA में क्यों नहीं चढ़ता है शराब का नशा, क्या है इसके पीछे की वजह?
हाइपरसोनिक और क्रूज मिसाइल में क्या होता है अंतर, जानें कौन-सी मिसाइल ज्यादा घातक?
हाइपरसोनिक और क्रूज मिसाइल में क्या होता है अंतर, जानें कौन-सी मिसाइल ज्यादा घातक?
Seawater Drinking: डायरेक्ट क्यों नहीं पी सकते समुद्र का पानी, जानें इंसानी शरीर पर क्या पड़ेगा असर?
डायरेक्ट क्यों नहीं पी सकते समुद्र का पानी, जानें इंसानी शरीर पर क्या पड़ेगा असर?
कभी भारत से सड़क के रास्ते जाते थे ईरान, जानें किन रास्तों से गुजरती थी बस और कितना था किराया?
कभी भारत से सड़क के रास्ते जाते थे ईरान, जानें किन रास्तों से गुजरती थी बस और कितना था किराया?

वीडियोज

Sansani: जबलपुर हादसा में क्या सिस्टम की लापरवाही जिम्मेदार? | Jabalpur Bargi Dam | MP News
Jabalpur Bargi Dam Cruise Incident: बरगी डैम में बड़ा हादसा.. जिम्मेदार कौन? | MP News
Chitra Tripathi: TMC vs BJP, किसका होगा बंगाल? | Bengal Elections | EVM | Mamata
Pratima Mishra: EVM पर मिडनाइट की 'स्ट्रॉन्ग' फाइट! | Bengal Election 2026 | TMC | Mamata | BJP
Iran- US War: ट्रंप की चाल से ईरान में सियासी तूफान | Iran US War | Hormuz | Trump | Mojtaba

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहीं आंधी तूफान तो कहीं भारी बारिश... यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम? जानें
कहीं आंधी तूफान तो कहीं भारी बारिश... यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम? जानें
'EVM में कमल के बटन पर काला टेप...', बंगाल में पुनर्मतदान पर बोले बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय
'EVM में कमल के बटन पर काला टेप...', बंगाल में पुनर्मतदान पर बोले बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय
वो सिर्फ 15 साल का है..., वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर अग्रेसिव सेलिब्रेशन करना पड़ा महंगा, जैमीसन की हो रही है आलोचना
वो सिर्फ 15 साल का है..., वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर अग्रेसिव सेलिब्रेशन करना पड़ा महंगा, जैमीसन की हो रही है आलोचना
US Tariffs on Euro Car and Truck: यूएस ने अब इस देश के कार-ट्रक पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रंप बोले- ट्रेड डील का नहीं कर रहा था पालन
यूएस ने अब इस देश के कार-ट्रक पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रंप बोले- ट्रेड डील का नहीं कर रहा था पालन
EK Din BO Day 1:'राजा शिवाजी' के आगे पहले ही दिन पिटी साई-जुनैद की ‘एक दिन’, ओपनिंग डे पर लाखों में सिमटी कमाई
पहले ही दिन पिटी साई-जुनैद की ‘एक दिन’, ओपनिंग डे पर लाखों में सिमटी कमाई
अमेरिका ईरान पर हमला करेगा या नहीं? रिपोर्टर के सवाल पर भड़क गए ट्रंप, कहा- 'मैं आपको क्यों बताऊंगा'
अमेरिका ईरान पर हमला करेगा या नहीं? रिपोर्टर के सवाल पर भड़क गए ट्रंप, कहा- 'मैं आपको क्यों बताऊंगा'
क्यों हर UPI यूजर के पास होना चाहिए एक अलग बैंक अकाउंट? ये हैं बड़े फायदे, ठगी से बचेंगे
क्यों हर UPI यूजर के पास होना चाहिए एक अलग बैंक अकाउंट? ये हैं बड़े फायदे, ठगी से बचेंगे
Water Tank Cleaning: पानी की टंकी में जग गई है गंदगी की मोटी परत, बिना मेहनत के झट से ऐसे होगी साफ 
पानी की टंकी में जग गई है गंदगी की मोटी परत, बिना मेहनत के झट से ऐसे होगी साफ 
Embed widget