एक्सप्लोरर

कहां से आया हिजाब शब्द? जानें इस्लाम में क्या हैं इसके मायने

हिजाब शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर सिर को ढकने के लिए किया जाता है. अक्सर इस शब्द का इस्तेमाल मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले सिर के स्कार्फ़ के लिए किया जाता है.

अरबी में एक शब्द है हजब यानी छिपाना या ढकना. कहा जाता है कि हिजाब शब्द वहीं से आया. लेकिन बीते कुछ वर्षों से हिजाब विद्रोह की पर्यायवाची बन गई है. भारत में जहां इसके पक्ष में विद्रोह हुआ, वहीं ईरान में इसके विरोध में विद्रोह हुआ. खैर, आज हम इसमें नहीं पड़ेंगे, बल्कि आपको बताएंगे कि आखिर इस्लाम में हिजाब को लेकर क्या कहा गया है और इसके मायने क्या हैं.

पहले समझिए हिजाब है क्या

हिजाब अपने आप में कोई कपड़ा नहीं है. बल्कि हिजाब शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर सिर को ढकने के लिए किया जाता है. अक्सर इस शब्द का इस्तेमाल मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले सिर के स्कार्फ़ के लिए किया जाता है. ये स्कार्फ़ सिर और गर्दन को ढकता है. लेकिन चेहरा दिखाई देता है. 

इस्लाम में हिजाब के मायने

बीबीसी को दिए अपने इंटरव्यू में केरल यूनिवर्सिटी के इस्लामी इतिहास के प्रोफेसर अशरफ कदक्कल कहते हैं कि इस्लामी विधिशास्त्र के सभी चार स्कूलों- शफ़ी, हनफ़ी, हनबली और मलिकी में साफ-साफ बताया गया है कि महिला के बाल को, खासतौर से गै़र-महरम के सामने, ढका होना चाहिए. इस तरह से यह इस्लाम का अटूट हिस्सा है. उन्होंने आगे कहा कि यहां तक कि इस्लामी कानून के आधार पर कुरान, हदीस, इज्मा और क़यास में भी ज़िक्र है कि बालों को ढकना चाहिए.

हिजाब, नकाब, बुर्का, अल-अमीरा में अंतर

हिजाब क्या है ये तो हमने आपको ऊपर ही बता दिया. अब जानिए कि नकाब किसे कहते हैं. नकाब, हिजाब से अलग होता है. नकाब चेहरे के लिए एक तरह का पर्दा होता है. इसे आप मास्क की तरह समझ सकते हैं. लेकिन ये मास्क से काफी अलग होता है. वहीं बुर्का की बात करें तो यह महिला को पूरी तरह से ढक देता है. बुर्का अगर कोई महिला पहनती है तो सिर्फ उसकी आंखें दिखती हैं बाकी शरीर का पूरा हिस्सा ढका होता है. अब अल-अमीरा की बात करें तो यह भी हिजाब की ही तरह होता है, लेकिन इसमें एक खास टोपी भी होती है. इस टाइट फिटिंग वाली टोपी को महिलाएं सिर पर पहनती हैं फिर ऊपर से ट्यूब जैसा एक दुपट्टा या स्कार्फ होता है उसे पहन लेती हैं.

ये भी पढ़ें: क्या प्रशासनिक सेवा में पति की 'विरासत' संभाल सकती है पत्नी? कर्नाटक से पहले महाराष्ट्र में हो चुका ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget