एक्सप्लोरर

भारत कब हुआ था पोलियो मुक्त घोषित, इस राज्य में कैसे आया फिर पोलियो?

भारत को WHO ने 2014 में ही पोलियो मुक्त घोषित कर दिया था. लेकिन अब सवाल ये है कि पोलियो का नया केस आने पर क्या WHO भारत से पोलियो मुक्त का टैग वापस ले सकता है? जानिए इसको लेकर क्या है नियम.

दुनियाभर में बच्चों में होने वाली बीमारियों में पोलियो एक गंभीर बीमारी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत क पोलियो मुक्त घोषित कर दिया था. लेकिन एक बार फिर से देश में पोलियो मरीजों की पुष्टि हुई है. जानिए आखिर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कब भारत को पोलियो मुक्त घोषत किया था.

क्या है पोलियो?

अब सबसे पहले ये जानते हैं कि पोलिया वायरस क्या होता है? बता दें कि पोलियो वायरस एक इंफेक्शन है. इसको पोलियोमाइलाइटिस कहा जाता है. पोलियो होने पर ब्रेन रीढ़ की हड्डी को नुकसान होता है. पोलियो का आजतक कोई इलाज नहीं है. 

पोलियो मुक्त घोषित

पोलियो बच्चों में फैलने वाले सबसे गंभीर बीमारियों में एक है. पोलियो के कारण बच्चे दिव्यांग हो जाते हैं. लेकिन भारत को साल 2014 में यानी करीब 10 साल पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पोलियो मुक्त घोषित कर दिया था. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में आखिरी बार इस बीमारी का मामला साल 2011 में सामने आया था. उसके तीन साल बाद तक कोई केस नहीं आया था. 

कब कोई देश होता संक्रमण मुक्त घोषित

नियमों के मुताबिक  वैक्सीनेशन के बाद अगर किसी देश में बीमारी का तीन साल तक एक भी केस रिपोर्ट नहीं होता है, तो उस देश को संबंधित बीमारी से मुक्त घोषित कर दिया जाता है. इसी वजह से 2014 में भारत पोलियो मुक्त हो गया था. क्योंकि कई सालों तक चले ‘पल्स पोलियो’ अभियान के बाद ये बीमारी काबू में आई थी.

पल्स पोलियो अभियान

बता दें कि इस अभियान में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाती थी. देशभर में बड़े स्तर पर यह अभियान चलाया गया था. लेकिन अब दस साल बाद देश में पोलियो का एक केस दर्ज किया गया है. अब सवाल ये है कि क्या केस बढ़ने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) फिर भारत से पोलियो मुक्त का टैग हटा देगा. जानकारी के मुताबिक एक-दो केस आने पर ऐसा नहीं होता है, भारतीय वैज्ञानिक इसको लेकर जांच कर रहे हैं.

पोलियो संक्रमण

 मेघालय में एक दो साल के बच्चे में यह इंफेक्शन मिला है. इस बच्चे को वैक्सीन भी लग चुकी थी, लेकिन फिर भी यह संक्रमित हो गया है. लेकिन सवाल ये है कि जब बीमारी देश से खत्म हो चुकी है, तो फिर पोलियो का केस दोबारा कैसे आया है. बता दें कि लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर डॉ एल. एच घोटेकर बताते हैं कि ये मामला सामान्य पोलियो का नहीं बल्कि यह वैक्सीन डिराइव्ड पोलियो वायरस  की घटना है. इस तरह की स्थिति कुछ बीमारियों के मामले में हो जाती है. उन्होंने कहा कि ऐसा तब होता है, जब वैक्सीन में वायरस के खिलाफ कमजोर स्ट्रेन डाला जाता है. वहीं वायरस पर वैक्सीन की डोज प्रभावी नहीं होती है. इससे बच्चा संक्रमित हो जाता है.

ये भी पढ़ें: बैडमिंटन में शटलकॉक तो देखी होगी, कभी सोचा है इसमें किसके पंख होते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget