एक्सप्लोरर

अगर उड़ते हुए प्लेन की खिड़की का कांच अचानक से टूट जाए तो क्या होगा? कुछ ऐसा होगा हाल

हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ते हुए हवाई जहाज की खिड़की का शीशा टूटने पर एयरप्लेन का अंदर का दबाव बाहर की ओर जाने लगता है. आइए जानते हैं इस स्थिति में क्या होता है.

Aeroplane Fact: हवाई सफर के दौरान दिमाग में कई सवाल आते हैं. सवालों की इस चेन में एक सवाल यह भी है कि अगर आसमान में उड़ते हुए एरोप्लेन की खिड़की का शीशा अचानक से टूट जाए तो क्या होगा? सुनकर भले ही आपको हैरानी हो, लेकिन इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं. वैसे तो इस तरह के हासदे बहुत कम ही देखने को मिलते हैं, क्योंकि प्लेन की.खिड़कियों को इस तरह से डिजाइन किया हुआ होता है कि वो हवा के दबाव को सहन कर पाएं. लेकिन, फिर भी हम आपको बताते हैं कि जब इस तरह की घटना होती है इसका क्या असर होता है.

अगर उड़ते हुए प्लेन में ऐसा हो जाए तो क्या होगा?

हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ते हुए हवाई जहाज की खिड़की का शीशा टूटने पर एयरप्लेन का अंदर का दबाव बाहर की ओर जाने लगता है. इस दौरान प्लेन में बैठे लोगों के लिए हवा का दबाव कम हो जाता है. खिड़की टूटने पर प्लेन के अंदर की सारी हवा बाहर निकलने लगती है और ऑक्सीजन की कमी हो जाती है. चूंकि इस दौरान हवाई जहाज गति में होता है, इसलिए खिड़की के पास वैक्यूम बनने लगता है, जिससे अंदर बैठे लोगों पर बाहर की और खिंचाव बढ़ने लगता है. लेकिन, जैसा कि आपको पता है कि फ्लाइट की खिड़की छोटी है, ऐसे में ज्यादातर मामलों में लोग प्लेन से बाहर खींचने की बजाय, खिड़की पर ही अटक जाते हैं. ऐसी स्थिति में पायलट को जल्द से जल्द विमान की ऊंचाई कम करके उसे नजदीकी हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंड करवाना होता है.

पहले भी हुई हैं इस तरह की घटनाएं

साल 1990 की बात है, जब ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट नंबर - 5390 के विमान के पायलट के सामने वाली खिड़की का शीशा, ऑक्सफोर्ड शायर नाम की जगह के ऊपर 17000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते हुए निकल गया था. टूटे हुए शीशे की वजह से अंदर की दबाव वाली हवा बाहर निकली और अपने साथ पायटल को भी खींच लिया. लेकिन, गमीनत रही कि एक क्रू मेंबर और अन्य साथियों ने पायलट के पैर को तब तक मजबूती से पकड़कर रखा, जब तक एयरप्लेन लैंड नहीं हुआ और इस तरह पायलट की जान बच सकी.

इंजन में ब्लास्ट से टूटा था खिड़की का शीशा

18 अप्रैल 2018 को साउथवेस्ट एयरलाइंस में भी कुछ ऐसी ही घटना हुई. इसमें एक महिला खिड़की में फंस गई थी. उस दौरान प्लेन करीब 32 हजार की फीट पर उड़ रहा था. दरअसल, प्लेन के इंजन में खराबी आई और उसमें ब्लास्ट हुआ. जिसकी वजह से इंजन के टुकड़ों से खिड़की का शीशा टूट गया और तेज वैक्यूम की वजह से खिड़की के पास बैठी महिला बाहर की तरफ जाने लगी. खिड़की छोटी होने की वजह से महिला खिड़की में अटक गई थी, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी, बाद में उसकी मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें-  ट्रैक पर कहीं-कहीं V आकार की पटरियां क्यों होती हैं? पढ़िए इन्हें क्यों लगाया जाता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया के पास है सबसे बड़ा यूरेनियम भंडार, फिर भी क्यों नहीं बनाया पाया परमाणु बम?
ऑस्ट्रेलिया के पास है सबसे बड़ा यूरेनियम भंडार, फिर भी क्यों नहीं बनाया पाया परमाणु बम?
जिस मशहद में अयातुल्ला खामेनेई को गया दफनाया, वहां कितने हिंदू रहते हैं? यहां किसकी आबादी सबसे ज्यादा?
जिस मशहद में खामनेई को गया दफनाया, वहां कितने हिंदू रहते हैं? यहां किसकी आबादी सबसे ज्यादा?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है राज्यसभा चुनाव, इसके लिए कितनी फीस लगती है?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है राज्यसभा चुनाव, इसके लिए कितनी फीस लगती है?
US Iran Conflict: कितने दिन चल सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध का दूसरा दौर, जानें ट्रंप के पास कितना वक्त?
कितने दिन चल सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध का दूसरा दौर, जानें ट्रंप के पास कितना वक्त?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget