एक्सप्लोरर

रेलवे लाइन और ट्रैक दोनों एक बात नहीं होती! इनमें होता है काफी अंतर, यहां समझिए

Railway Knowledge: अक्सर हमारे मन में रेलवे से जुड़े कई सवाल आते हैं. जिनके जवाब को लेकर लोग कन्फ्यूज भी रहते हैं. रेलवे लाइन और ट्रैक के बीच का ऐसा ही एक कन्फ्यूजन हम यहां दूर करने जा रहे हैं.

Indian Railway: भारतीय रेलवे देश में यातायात का एक सस्ता और सुलभ साधन है. देश में ज्यादातर लोग सफर करने के लिए रेलवे पर ही निर्भर हैं. यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क भी है. जिसको लेकर लोगों के मन अक्सर कई तरह की जिज्ञासाएं रहती हैं. अक्सर लोग इनके बारे में बातें करते भी दिखते हैं. कई बार लोगों को कुछ चीजों के बारे में पूरी या सही जाकारी नहीं होती है. जिसको लेकर उनमें एक कन्फ्यूजन बना रहता है. ऐसी ही एक कन्फ्यूजन है रेलवे लाइन और रेलवे ट्रैक को लेकर. आमतौर पर लोग समझ लेते हैं कि रेलवे लाइन और ट्रैक एक ही चीज के नाम हैं. हालांकि, ऐसा नहीं है. दरअसल, रेलवे लाइन और रेलवे ट्रैक दोंनों एक ही सिक्के के 2 पहलू की तरह हैं. लेकिन इनके बीच अंतर होता है. आइए इनके बारे में समझते हैं. 

दोनों के बीच ये है अंतर

दरअसल, रेलवे लाइन, ट्रैक का आधार होती है. अगर इसको समझने ने लिए सरकारी लहजे में कहा जाए कि दिल्ली से चेन्नई के बीच एक नई रेल लाइन बनेगी और इस लाइन पर ट्रैक बिछाने का काम दो महीने बाद शुरू होगा. आप देख सकते हैं कि ऊपर कही गई एक ही बात में दोनों चीजों के बीच का अंतर साफ समझ आ रहा है. जिस तरह गणित में किसी लाइन का मतलब दो बिंदुओं के बीच की दूरी से होता है. वैसे ही रेलवे लाइन एक पॉइंट से दूसरे पॉइंट, यानी दिल्ली से चेन्नई के बीच दूरी है जिस पर ट्रैक बिछेगा. रेलवे ट्रैक का मतलब रेल लाइन पर बिछी पटरी, बैलैस्ट (पत्थर) और स्लीपर से होता हैं. 

रेलवे में कितने तरह की लाइनें होती हैं?

इसके अलावा, रेलवे में कुल चार तरह की लाइनें होती हैं. जिनमें मेन लाइन के अलावा, ब्रांच लाइन ट्रंक लाइन और एक लूप लाइन भी होती है. हालांकि, लूप लाइन का काम सिर्फ रेलवे स्टेशन के आसपास ही होता है. इन लाइनों के आधार पर ही ट्रेनों की रफ्तार की सीमा तय की जाती है. 

रेल की पटरी पर क्यो नहीं लगता जंग?

ट्रेन की पटरी का हर तरह के मौसम से सीधा आमना-सामना होता है. तब भी आपने देखा होगा कि इनपर जंग नहीं लगता है. जबकि, लोहे का कोई और टुकड़ा अगर कुछ दिन खुले में पड़ा रह जाए तो उसपर जंग लग जायेगा. दरअसल, रेल की पटरी लोहे से नहीं, बल्कि स्टील से बनी होती है. यह एक खास तरह का स्टील होता है. जिसपर नमी और ऑक्सीजन का कोई असर नहीं होता है.

यह भी पढ़ें - क्या बिस्तर में डिनर या लंच करना सही होता है? इस कहानी से जानिए सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 में भारत में कितनी है मुस्लिम आबादी? क्या कहती हैं रिपोर्ट्स
2026 में भारत में कितनी है मुस्लिम आबादी? क्या कहती हैं रिपोर्ट्स
जब UPI चार्ज हटाने से SC ने किया इनकार, तो RBI और सरकार को क्यों जारी किया नोटिस
जब UPI चार्ज हटाने से SC ने किया इनकार, तो RBI और सरकार को क्यों जारी किया नोटिस
कौन-से मुस्लिम अपने नाम में लिखते हैं मुल्ला, क्या है इसका मतलब?
कौन-से मुस्लिम अपने नाम में लिखते हैं मुल्ला, क्या है इसका मतलब?
क्या है दिल्ली का विंटर एक्शन प्लान, इसमें किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?
क्या है दिल्ली का विंटर एक्शन प्लान, इसमें किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget