एक्सप्लोरर

फ्लाइट अटेंडेंट और एयर होस्टेस में क्या होता है अंतर? नहीं पता है तो जान लीजिए जवाब

आप जब भी फ्लाइट में चढ़े होंगे आपने फ्लाइट अटेडेंट और एयर होस्टेस को जरुर देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में कुछ खास अंतर होते हैं.

यात्री हवाई जहाज पर चढ़ते हैं, तो आमतौर पर उनकी पहली मुलाकात एयरलाइन स्टाफ के साथ होती है, जो उनकी यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने में मदद करते हैं. इन स्टाफ में आमतौर पर दो प्रमुख पद होते हैं- फ्लाइट अटेंडेंट और एयर होस्टेस. हालांकि इन दोनों शब्दों का उपयोग अक्सर एक ही तरह के काम के लिए किया जाता है, लेकिन इनके बीच कुछ खास अंतर भी होते हैं. चलिए आज हम आपको बताते हैं कि फ्लाइट अटेंडेंट और एयर होस्टेस में क्या अंतर होता है? और उनकी क्या जिम्मेदारियां होती हैं.

कौन होते हैं फ्लाइट एटेडेंट और एयर होस्टेस?

एयर होस्टेस: ये शब्द खासतौर पर महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो विमान पर यात्रियों की सेवा करती हैं. एयर होस्टेस का खास काम यात्रा के दौरान यात्रियों की सहायता करना, सुरक्षा निर्देश देना और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करना होता है. ये शब्द सबसे पहले 1930 के दशक में उपयोग में आया था उसके बाद ये आम बन गया.

फ्लाइट अटेंडेंट: ये एक ज्यादा आधुनिक और लैंगिक-तटस्थ शब्द है, जिसका उपयोग पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए किया जाता है जो विमान पर यात्रा के दौरान यात्रियों की सेवा करते हैं. फ्लाइट अटेंडेंट का काम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखना होता है. ये शब्द 1950 के दशक से अधिक प्रचलित हुआ और ये वर्दी जिम्मेदारी और पेशेवर मानकों को अच्छे से दर्शाता है.

एयर होस्टेस और फ्लाइट अटेडेंट के कर्तव्य और जिम्मेदारियां

फ्लाइट अटेंडेंट और एयर होस्टेस दोनों ही हवाई जहाज की यात्रा के दौरान जरुरी जिम्मेदारियां निभाते हैं. दोनों ही यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी और आपातकालीन स्थिति में आवश्यक निर्देश देते हैं. इसमें जीवन रक्षक उपकरणों का उपयोग, आपातकालीन निकास और विमान की सुरक्षा प्रक्रियाओं की जानकारी शामिल होती है.

इसके अलावा दोनों ही यात्रियों को भोजन, पेय और अन्य सेवाएं प्रदान करते हैं. वो ये सुनिश्चित करते हैं कि यात्रा के दौरान यात्रियों को आरामदायक और अच्छा अनुभव मिले. वहीं यदि किसी यात्री को यात्रा के दौरान कोई समस्या या असुविधा होती है, तो फ्लाइट अटेंडेंट और एयर होस्टेस उसे समाधान प्रदान करने का प्रयास करते हैं. इसके अलावा दोनों यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखते हैं. यदि कोई यात्री यात्रा के दौरान बीमार पड़ता है, तो वो तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान करने की कोशिश करते हैं.

दोनों में योग्यता

फ्लाइट अटेंडेंट और एयर होस्टेस बनने के लिए विशेष प्रशिक्षण की जरुरत होती है. इसमें प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षा प्रोटोकॉल, आपातकालीन प्रतिक्रिया और ग्राहक सेवा की विधियां शामिल होती हैं. आज के समय में एयरलाइनों में फ्लाइट अटेंडेंट्स और एयर होस्टेस को कुछ-कुछ समय बाद प्रशिक्षण दिया जाता रहता है ताकि वो नवीनतम सुरक्षा मानकों और सेवा तकनीकों से अवगत रहें.

यह भी पढ़ें: 2014 में कितनी थी बीजेपी की कुल मेंबरशिप? जानें 10 साल में कितना बदल गया आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV से फॉरेन ट्रिप तक... iPhone Pro Max के दाम में आ जाएंगी ये 7 चीजें
EV से फॉरेन ट्रिप तक... iPhone Pro Max के दाम में आ जाएंगी ये 7 चीजें
दूसरे देश के लोगों को कौन-कौन से वीजा देता है अमेरिका, किसकी कितनी फीस?
दूसरे देश के लोगों को कौन-कौन से वीजा देता है अमेरिका, किसकी कितनी फीस?
किसे कहते हैं 'ऑर्वेलियन डिस्टोपिया', नोएडा DM को इसके लिए क्यों लगी फटकार?
किसे कहते हैं 'ऑर्वेलियन डिस्टोपिया', नोएडा DM को इसके लिए क्यों लगी फटकार?
देश की किस एयरलाइन के साथ सबसे ज्यादा हुए हैं हादसे? देखें लिस्ट
देश की किस एयरलाइन के साथ सबसे ज्यादा हुए हैं हादसे? देखें लिस्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS 2026 पर सवाल उठाने वाले चिदंबरम को BJP का जवाब- 'नाराज फूफा'
BRICS 2026 पर सवाल उठाने वाले चिदंबरम को BJP का जवाब- 'नाराज फूफा'
'नीतीशपुर' सुनते ही भड़की RJD, 'हिंदुस्तान का नाम मोदी पर रख दें'
'नीतीशपुर' सुनते ही भड़की RJD, 'हिंदुस्तान का नाम मोदी पर रख दें'
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'जो भी IPL से आया...', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'जो भी IPL से आया', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
जबरदस्ती कराया गया गुलजार सिंह का अंतिम संस्कार? परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
जबरदस्ती कराया गया गुलजार सिंह का अंतिम संस्कार? परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
Embed widget