एक्सप्लोरर

कैसे हो जाता है शॉर्ट सर्किट? इन गलतियों को सुधार कर किया जा सकता है बचाव

Short Circuit: शॉर्ट सर्किट की वजह से भवन में भयंकर आग भी लग सकती है. ऐसी में आइए जानते हैं कि यह कैसे होता है और घर में किन किन जगहों पर शॉर्ट सर्किट होने के चांस सबसे ज्यादा होते हैं.

Short Circuit: आज के दौर में अगर बिजली न हो तो हमारे कई काम अधूरे रह जाते हैं. घरों में सुख सुविधा के लिए लगाए गए एसी, फ्रिज, टीवी से लेकर मिक्सर और मोबाइल फोन तक सभी जरूरी उपकरण बिजली पर ही आधारित हैं. हालांकि, कभी कभी घरों में शॉर्ट सर्किट की कई घटनाएं हो जाती हैं, लेकिन तब भी बिजली की महत्ता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. कभी कभी तो शॉर्ट सर्किट इतने बड़े होते है की इनकी वजह से बड़ी आग भी लग जाती है.

कभी ये शॉर्ट सर्किट अपने आप हो जाते हैं तो कभी हमारी ही लापरवाही की वजह से होते हैं. बिजली के मामले में आपकी एक छोटी सी गलती बड़े नुकसान की वजह बन सकती है. इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं शॉर्ट सर्किट कैसे होता है और घर में कहां-कहां शॉर्ट होने का खतरा ज्यादा रहता है? इसके अलावा, यह भी जानेंगे कि शॉर्ट सर्किट से कैसे बचा जा सकता है? 

कैसे होता है शॉर्ट सर्किट?
बैटरी या बिजली से चलने वाली डिवाइस पर उसका ऑपरेटिंग करंट लिखा होता है. ये ऑपरेटिंग करंट एम्पियर में लिखा होता है. एम्पियर, करंट को मापने की इकाई होती है. तारों में जब करंट का प्रवाह जरूरत से ज्यादा हो जाता है तो तार इसे झेल नहीं पाते और काफी ज्यादा गर्म हो जाते हैं. ऐसे में अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो तारों में खतरनाक आग लग सकती है. मान लीजिए आपके घर में जो गीजर लगा है उसका ऑपरेटिंग करंट 15 एम्पियर है. इस प्रकार अगर तारों में 15 एम्पियर से 1 एम्पियर ज्यादा करंट पहुंचता है तो इस स्थिति में तारों में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ जाएगा. 

घर में कहां रहता है शॉर्ट सर्किट होने का खतरा?

  • अगर आप एक ही इलेक्ट्रिक सॉकेट में मल्टीपल्ग लगाकर इससे कई सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल करते हैं तो इस स्थिति में लोड बढ़ने से शॉर्ट सर्किट होने का खतरा काफी बढ़ जाता है. 
  • अगर वायरिंग काफी ज्यादा पुरानी हो गई है तो इस स्थिति में भी तारों में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा रहता है. वायरिंग में हमेशा अच्छी क्वालिटी और ब्रांडेड तारों का ही इस्तेमाल करना चाहिए. 
  • अगर किसी जगह पर तारें पुरानी हो गई हैं और कई जगह से कट चुकी हैं तो वहां पर कभी भी शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहता है. ऐसे में इन तारों को तुरंत अच्छी क्वालिटी के तारों से रिप्लेस कर दें.
  • बाथरूम में अगर स्विच नीचे की तरफ लगा हो तो पानी की छीटों की वजह से वहां पर शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहता है. इसलिए बाथरूम में स्विच हमेशा ऊपर ही लगवाएं.
  • अगर घर में एसी है और आप एसी को नॉर्मल स्विच में लगाकर चलाते हैं तो यह शॉर्ट सर्किट का एक कारण बन सकता है. एसी के लिए अलग से एमसीबी स्विच का ही इस्तेमाल करें. 

यह भी पढ़ें -

MCD, केंद्र और दिल्ली सरकार... जानिए राजधानी में कौनसा काम किसके हिस्से में आता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है सतलुज नदी का इतिहास, जानें क्यों कहा जाता था इसे हिंदुस्तान पर राज करने की चाबी?
क्या है सतलुज नदी का इतिहास, जानें क्यों कहा जाता था इसे हिंदुस्तान पर राज करने की चाबी?
CJP Sansad March: प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
Iran US Conflict: अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget