एक्सप्लोरर

क्या है ओआईसी संगठन? जिसने राम मंदिर पर दी प्रतिक्रिया

अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई. जिसे लेकर अलग-अलग लोगों ने अपनी विभिन्न प्रतिक्रिया दी है. इसी को लेकर ओआईसी संगठन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. 

अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जहां देशभर के कई शहरों में धूम रही वहीं कई लोगों ने इसकी खुशी बेहद खास अंदाज में मनाई. कई लोगों द्वारा इस मुद्दे पर बयान भी जारी किया गया. वहीं हाल ही में इस मुद्दे पर ओआईसी संगठन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. ओआईसी ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की निंदा करते हुए इसे गंभीर चिंता का विषय बताया, लेकिन इन सब के इतर जानते हैं कि ये ओआईसी संगठन है क्या.

ओआईसी ने दिया बयान
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी को जारी किए गए बयान में ओआईसी नेे कहा, "भारतीय शहर अयोध्या में जिस जगह पर पहले बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी, वहीं 'राम मंदिर' का निर्माण और इसकी प्राण प्रतिष्ठा गंभीर चिंता का विषय है." 

इस संगठन नेे अपनी पिछली बैठकों में रुख जारी करते हुए ये कहा था, "हम इन कदमों की निंदा करते हैं, जिनका लक्ष्य बाबरी मस्जिद जैसे महत्वपूर्ण इस्लामिक स्थलों को मिटाना है. बाबरी मस्जिद उसी स्थान पर पांच सदी तक खड़ी थी". हालांकि इससे पहले भी ओआईसी भारत के कुछ मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करता रहा है.

क्या है ओआईसी?
बता दें ओआईसी मुस्लिम बहुल देशों का संगठन है. इसके सदस्य 57 देश हैं. इस संगठन में सऊदी अरब का दबदबा है. हालांकि सऊदी अरब का नाम उन टॉप 10 देशों में नहीं आता जहां मुस्लिम आबादी सबसे ज्यादा है लेकिन सऊदी अरब में मक्का और मदीना है इसके चलते इस संगठन में भी इस देश का बोलबाला है.

बता दें 1969 में हुई इस्लामिक समिट कॉन्फेंस के बाद ओआईसी का गठन किया गया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार 2060 तक मुसलमानों की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश भारत होगा जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान रहेगा, लेकिन फिर भी इस संगठन में भारत को शामिल नहीं किया गया है.                     

यह भी पढ़ें: भारत रत्नः पहली बार किसे मिला? एक 'पाकिस्तानी' भी लिस्ट में...जानें, एक साल में कितने लोगों को मिल सकता है ये सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rishabh Pant Uttarakhand Land : उत्तराखंड में जमीन खरीदना मुश्किल क्यों? ऋषभ पंत को भी मांगनी पड़ी मदद
उत्तराखंड में जमीन खरीदना मुश्किल क्यों? ऋषभ पंत को भी मांगनी पड़ी मदद
IMD के Yellow, Orange और Red Alert का मतलब क्या है, यह कैसे तय होता है?
IMD के Yellow, Orange और Red Alert का मतलब क्या है, यह कैसे तय होता है?
US Birthright Citizenship : क्या है बर्थ टूरिज्म, क्या इतने भर से मिल जाती है अमेरिका की नागरिकता
क्या है बर्थ टूरिज्म, क्या इतने भर से मिल जाती है अमेरिका की नागरिकता
टैरिफ लगाने से कैसे बदलती है सामान की कीमत? समझें पूरा गणित
टैरिफ लगाने से कैसे बदलती है सामान की कीमत? समझें पूरा गणित

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget