एक्सप्लोरर

म्यूचुअल डिवोर्स क्या होता है? जानिए भारत में इसे लेकर क्या कानून है

भारत में शादी और तलाक को लेकर अलग अलग धर्मों के अपने अपने मैरिज एक्ट हैं. जैसे अगर कोई हिंदू अपनी शादी से खुश नहीं है और तलाक लेना चाहता है तो उसे विवाह अधिनियम 1955 का पालन करना होगा.

भारत समेत पूरी दुनिया में इन दिनों म्यूचुअल डिवोर्स के मामले बढ़ रहे हैं. हाल ही में ये शब्द तब चर्चा में आया जब लोकप्रिय अंग्रेजी सिंगर जो जोनस और गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने आपसी सहमति से म्यूचुअल डिवोर्स लेने का फैसला किया. उनकी शादी चार साल पहले हुई थी और अब दोनों ने फैसला किया कि वो अलग अलग अपना जीवन बिताएंगे. भारत में भी कई कपल्स ने इस तरह से म्यूचुअल डिवोर्स लिया है. खासतौर से बॉलिवुड में ऐसे कई मामले देखने को मिलते हैं. चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि आखिर म्यूचुअल डिवोर्स होता क्या है और भारत में इसे लेकर कानून क्या है.

क्या होता है म्यूचुअल डिवोर्स?

म्यूचुअल डिवोर्स शादी के बंधन को खत्म करने का सबसे आसान और शांतिपूर्ण तरीका होता है. इसमें पति और पत्नि कुछ शर्तों पर अपनी मर्जी से एक दूसरे से अलग होने का फैसला करते हैं. कई बार इस म्यूचुअल डिवोर्स में कोई शर्त भी नहीं होती. जबकि, दूसरी तरफ कंटेस्टेंट डिवोर्स होता है, जो काफी जटिल होता है और उसमें दोनों पक्षों को कानूनी पचड़े में फंसना पड़ता है. यही वजह है कि अब हायर क्लास फैमिली में यानी अमीरों के बीच म्यूचुअल डिवोर्स ज्यादा तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

भारत में इसे लेकर क्या नियम हैं?

भारत में शादी और तलाक को लेकर अलग अलग धर्मों के अपने अपने मैरिज एक्ट हैं. जैसे अगर कोई हिंदू अपनी शादी से खुश नहीं है और तलाक लेना चाहता है तो उसे विवाह अधिनियम 1955 का पालन करना होगा. वहीं अगर कोई ईसाई अपनी शादी में खुश नहीं है और तलाक लेना चाहता है तो वो भारतीय ईसाई विवाह अधिनियम 1872 और ईसाई तलाक अधिनियम 1869 के तहत एक दूसरे से अलग होंगे.

अब समझिए तलाक के बाद गुजारा भत्ता कैसे निर्धारित होता है?

चाहे आप म्यूचुअल डिवोर्स लें या फिर कंटेस्टेंट डिवोर्स पत्नी या पति अगर गुजारा भत्ता का हकदार है तो आपको वो देना ही होगा. हालांकि, गुजारा भत्ता के लिए कुछ चीजों को देखना जरूरी होता है. जैसे- भुगतान करने वाले पति या पत्नी की आर्थिक स्थिति कैसी है. भरण-पोषण चाहने वाले जीवनसाथी की जरूरतें क्या और कितनी हैं. भरण-पोषण चाहने वाले पति या पत्नी की इनकम क्या है. जबकि कई मामलों में, कोर्ट आदेश देती है कि पति की इनकम या पत्नी की इनकम का एक-चौथाई हिस्सा भरण-पोषण के लिए दूसरे पार्टनर को दिया जाए.

ये भी पढ़ें: तो एलियन सच में हैं! अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के वीडियो ने मचा दिया दुनिया में तहलका, यहां देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget