एक्सप्लोरर

रहस्यमयी धोनी और उनकी टी-शर्ट...क्या होता है 'मोर्स कोड'? जिससे माही ने IPL से पहले ही मचा दी सनसनी

IPL 2025 की खुमारी सिर चढ़कर बोलने लगी है, लेकिन आईपीएल हो और धोनी की चर्चा न हो तो ऐसा हो नहीं सकता. IPL शुरू होने से पहले ही माही एक बार फिर अपने रिटायरमेंट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं.

Mahendra Singh Dhoni: क्रिकेट की दुनिया के मिस्टीरियस खिलाड़ी यानी महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कोई भी प्रिडक्शन सिर्फ आपका प्रिडक्शन भर ही है. धोनी के दिमाग में कब क्या चल रहा होता है, ये सिर्फ धोनी ही जानते हैं. IPL खत्म होने के बाद गायब हो जाने वाले धोनी एक बार फिर लौट आए हैं, और उनकी आहट भर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. 

धोनी की एंट्री हमेशा अलग होती है, फिर चाहें वह क्रिकेट ग्राउंड हो या सोशल मीडिया. वह हर बार नए अंदाज में ही सामने आते हैं और अपने फैसलों से क्रिकेट फैंस को चौंका देते हैं. किसने सोचा था कि महेंद्र सिंह धोनी अचानक टेस्ट क्रिकेट, फिर कप्तानी और फिर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर देंगे. अब उन्होंने IPL से भी अपने रिटायरमेंट की चर्चाओं को हवा दे दी है. हालांकि, इस बार उन्होंने अपने फैंस को मोर्स कोड में मैसेज भेजा है. चलिए जानते हैं इस मोर्स कोड के बारे में... 

IPL शुरू होने से पहले चर्चा में धोनी

IPL 2025 की खुमारी सिर चढ़कर बोलने लगी है, लेकिन आईपीएल हो और धोनी की चर्चा न हो तो ऐसा हो नहीं सकता. इस बार भी धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. दअरसल, चेन्नई सुपर किंग्स के पहले प्रैक्टिस सेशल के लिए महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई पहुंच गए हैं. इस दौरान उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई थी. इस पर मोर्स कोड में कुछ लिखा हुआ था, जिसे डिकोड करने के बाद उनके फैंस भावुक हो गए हैं. 

वन लास्ट टाइम...माही

महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वह सिर्फ IPL खेलते हैं. माही के करोड़ों फैंस के पास यही एक मौका होता है, जब से अपने पसंदीदा खिलाड़ी को मैदान में हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए देख पाते हैं. हालांकि, उनके IPL से भी रिटायरमेंट की चर्चा लंबे समय से हो रही है. पिछले सीजन में उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपकर रिटायरमेंट का संदेश भी दे दिया था. इस बार वह ब्लैक कलर की टी-शर्ट में दिखे, जिस पर मोर्स कोड में 'वन लास्ट टाइम' लिखा हुआ था. इससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद माही का यह आखिरी सीजन हो. 

क्या होता है मोर्स कोड

मोर्स कोड एक तरह की सांकेतिक भाषा है, जिसमें संदेश लिखने के लिए डॉट और डैश का प्रयोग किया जाता है. मोर्स कोड की खोज सैमुअल मोर्स ने की थी. 1844 में उन्होंन पहला टेलीग्राफ मैसेज मोर्स कोड में भेजा था, जो वाशिंगटन डीसी से बाल्टीमोर के बीच भेजा गया था, यह दुनिया की पहली टेलीग्राफ लाइन थी और यहीं से संचार युग की शुरुआत भी हुई थी. 1851 में इंटरनेशनल मोर्स कोड की खोज हुई, जिसका द्वितीय विश्व युद्ध, कोरियन वॉर, वियतनाम वॉर में इस्तेमाल हुआ. महेंद्र सिंह धोनी की ब्लैक टी-शर्ट में भी यही मोर्स कोड में संदेश लिखा हुआ था. 

यह भी पढ़ें: इस मैदान में पहुंचकर अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं मुसलमान, जुटती है लाखों की भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget