एक्सप्लोरर

क्या है हिंडनबर्ग? जिसकी एक रिपोर्ट से बड़ी-बड़ी कंपनियां हो जाती हैं 'तबाह'

जब भी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आती है तो बिजनेस की दुनिया में उथल-पुथल मच जाती है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखरि ये हिंडनबर्ग है क्या? चलिए जान लेते हैं.

अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट जब भी आती है तो बिजनेस की दुनिया में हलचल होना आम बात है. हाल ही में आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में भारत में सिक्योरिटी मार्केट रेगुलटर (नियामक) सेबी की मौजूदा चेयरमैन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है. इससे पहले पिछले साल आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप को लेकर जो बताया गया था उसके बाद शेयर मार्केट में अडानी ग्रुप को काफी नुकसान पहुंचा था. ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर ये हिंडनबर्ग की रिपोर्ट क्या है? चलिए जानते हैं.

क्या है हिंडनबर्ग?

हिंडनबर्ग रिसर्च अमेरिकी रिसर्च कंपनी है. इसकी शुरुआत नेट एंडरसन नाम के अमेरिकी नागरिक ने की थी. बता दें ये कंपनी फॉरेंसिक फाइनेंस रिसर्च, वित्तीय अनियमितताओं की जांच और विश्लेषण, अनैतिक कारोबारी तरीकों और गुप्त वित्तीय मामलों और लेनदेन से संबधिंत जांच करती है. ये कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट के जरिये उनकी पोजीशन बताती है, जिसके जरिये ये भी पता चलता है कि कंपनियों की पोजीशन में क्या कुछ गिरावट आने वाली है. ये कंपनी साल 2017 से काम कर रही है और उसने दावा किया है कि उसने अबतक 16 ऐसी रिपोर्ट्स जारी की हैं जिनमें अमेरिका की सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के अलावा देश-विधेस की कंपनियों में गैरकानूनी लेनदेन और वित्तीय अनियमितताओं को उजागर किया गया है.

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिंडनबर्ग ने दावा किया है कि हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी अपनी रिपोर्ट्स और दूसरी तरह की कार्रवाइयों से पहले भी कई कंपनियों के शेयर्स गिरा चुकी है.

अदानी ग्रुप को पहुंचा था भारी नुकसान

पिछले साल जब हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई थी तो अदानी समूह की कंपनियों को 150 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था. उस समय रिपोर्ट आने के एक ही महीने के अंदर अदानी की नेटवर्थ में 80 बिलियन डॉलर यानी 6.63 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट आई थी. वहीं हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के दस दिनों के अंदर कई रईसों की टॉप 20 लिस्ट से भी बाहर हो गए थे. इस रिपोर्ट ने भारत में तक राजनीतिक हलचल ला दी थी. कंपनी की कथित वित्तीय अनियमितता को लेकर संसद में सवाल पूछे गए. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा. इसके अलावा गौतम अदानी को 20 हजार करोड़ के एफपीओ को भी रद्द करना पड़ा था. उस समय अडानी कंपनी को खासा घाटा हुआ था.                                                  

यह भी पढ़ें: मिस्र के पिरामिड बनाने के लिए बड़े-बड़े पत्थर कैसे ढोते थे लोग, जानिए क्या कहती है रिसर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget