एक्सप्लोरर

गोल्ड रिजर्व क्या होता है? क्यों दुनिया के देशों में इसे बढ़ाने की होड़ है?

Gold: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में इस समय करीब 760 टन से ज्यादा सोने का भंडार है. इसी के साथ भारत गोल्ड रिजर्व (Gold Reserve) रखने वाले टॉप-10 देशों में भी शामिल है.

What Is Gold Reserves: दुनियाभर में सोने के निवेश और भंडारण पर काम चल रहा है. हर देश अपने पास ज्यादा से ज्यादा सोना रिजर्व करने की कोशिश में है. भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी नवंबर 2015 में सोने के भंडारण को लेकर गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम, सोवर्जिन गोल्ड बॉन्ड स्कीम और इंडियन गोल्ड कॉइन, ये तीन स्कीम लांच की थी. तब प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश के लोग के लोग सरकार की इस स्कीम में अपना-अपना योगदान कर देश के गोल्ड रिजर्व को बढ़ा सकते हैं. गौरतलब है कि इसके बाद से देश के गोल्ड रिजर्व में वृद्धि भी देखी गई. हालांकि, गोल्ड रिजर्व में रिजर्व बैंक के सोना खरीदने के कारण ज्यादा वृद्धि हुई है. ऐसे में एक सवाल सबके दिमाग में आ सकता है कि आखिर क्यों दुनिया के देश अपने पास गोल्ड रिजर्व रखना चाहते हैं? इससे क्या फायदा है? आइए जानते हैं यह क्या होता है...

भारत के पास कितना गोल्ड रिजर्व?
गोल्ड रिजर्व में भारत की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में इस समय करीब 760 टन से ज्यादा सोने का भंडार है. इसी के साथ भारत गोल्ड रिजर्व (Gold Reserve) रखने वाले टॉप-10 देशों में भी शामिल है. पिछले चार सालों (2018 से 2022) में भारत का गोल्ड रिजर्व 36.8 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है. पिछले दो दशक की बात करें तो साल 2000 के मुकाबले भारत का गोल्ड रिजर्व  दोगुना हो गया है. इसमें सबसे ज्यादा वृद्धि पिछले चार सालों (2018 से 2022) में हुई, जोकि लगभग 37 प्रतिशत है.

क्या होता है गोल्ड रिजर्व?
सरकार या सरकारी बैंक के पास जमा किया गया सोना 'गोल्ड रिजर्व' होता है. इसे राष्ट्रीय मुद्रा यानी नेशनल करेंसी को सपोर्ट करने के लिए जमा किया जाता है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का अनुमान है कि अब तक खनन किए गए सोने की मात्रा दो लाख टन से अधिक है. गोल्ड रिजर्व विकास की दौड़ में भाग रहे देशों के लिए मुद्रास्फीति के खिलाफ एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है. आर्थिक मंदी आने के समय एकत्रित किया गया सोना देश की इकोनॉमी को संभालने के लिए एक मजबूत अल्टर्नेटिव होता है. यही कारण है कि भारत समेत दुनियाभर के कई देश सोने का भंडार यानी गोल्ड रिजर्व रख रहे हैं.

इन देशों में है सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व
साल 2022 की तीसरी तिमाही तक की वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार, 8133 टन गोल्ड के साथ इस समय अमेरिका सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व वाला देश है. अमेरिका के बाद जर्मनी के पास 3363 टन से अधिक गोल्ड रिजर्व है. इस दौड़ में तीसरे नंबर पर यूरोपीय देश इटली के पास करीब 2451 टन गोल्ड रिजर्व है. फ्रांस के पास करीब 2436 टन का गोल्ड रिजर्व है. इस लिस्ट में भारत 9वें नंबर पर है.

यह भी पढ़ें -

पेंटहाउस क्या होता है, अमीरों के बीच तेजी से हो रहा है पॉपुलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Ali Khamenei Funeral: 4 महीने तक कोल्ड स्टोरेज में रखा रहा खामेनेई का शव, जानिए इस्लाम में क्यों दी गई इतनी ढील?
4 महीने तक कोल्ड स्टोरेज में रखा रहा खामेनेई का शव, जानिए इस्लाम में क्यों दी गई इतनी ढील?
महाभारत और रामायण से लिया गया है भारत के इन हथियारों का नाम, यहां देख लें लिस्ट
महाभारत और रामायण से लिया गया है भारत के इन हथियारों का नाम, यहां देख लें लिस्ट
Pakistan Internet System: इन तरीकों से बैठे-बैठे पाकिस्तान का इंटरनेट सिस्टम ठप कर सकता है भारत- खौफ में रहते हैं पड़ोसी
इन तरीकों से बैठे-बैठे पाकिस्तान का इंटरनेट सिस्टम ठप कर सकता है भारत- खौफ में रहते हैं पड़ोसी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget