एक्सप्लोरर

Satellite Based Toll Collection System: क्या है सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम, यह कैसे करेगा काम?

New Toll Collection System: क्या आप जानते हैं सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम क्या है और यह कैसे काम करेगा?

देश के तमाम हाइवे पर बने टोल प्लाजा पर आपको अब जाम में नहीं फंसना पड़ेगा, क्योंकि टोल प्लाजा का सिस्टम अब बंद हो रहा है. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार (26 अगस्त) को टोल प्लाजा सिस्टम बंद करने का ऐलान किया. साथ ही, उन्होंने बताया कि देश में सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम लागू होने वाला है. आइए जानते हैं कि सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम क्या है? यह कैसे काम करेगा और बैंक खाते से डायरेक्ट पैसा कैसे कट जाएगा?

क्या है सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम?

अभी तक गाड़ियों को टोल देने के लिए टोल प्लाजा पर रुकना पड़ता था. इसमें काफी मैनपावर लगता था. वहीं, कई बार तगड़ा जाम भी लग जाता था. फास्टैग आने के बाद मैनपावर में कटौती तो हुई, लेकिन सर्वर में प्रॉब्लम होने पर जाम की दिक्कत बरकरार थी. अब सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम में टोल कार में लगे ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से ही कट जाएगा. इसके लिए सैटेलाइट खुद ही कार से तय की गई दूरी कैलकुलेट कर लेगा और उसके हिसाब से टोल कट जाएगा. इसी सिस्टम को सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम या जीपीएस बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम कहा जा रहा है.

यह सिस्टम कैसे करेगा काम?

सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम कार में लगे OBU यानी ऑन-बोर्ड यूनिट की मदद से काम करेगा. इसी ओबीयू की मदद से सैटेलाइट कार से तय दूरी को ट्रैक कर लेगा. बता दें कि इस नए सिस्टम के लिए कार में ओबीयू लगवाना होगा. यही ओबीयू कार की हर डिटेल जुटाएगा, जिसे हाईवे पर लगे कैमरे सैटेलाइट से शेयर करेंगे, जिसके बाद सैटेलाइट से ही टोल टैक्स कट जाएगा. इस सिस्टम में आपको ओबीयू से जुड़े वॉलेट में पैसा रखना होगा. फिलहाल कारों में ओबीयू नहीं आता है, जिसे मार्केट से लगवाना होगा. माना जा रहा है कि टोल का यह सिस्टम लागू होने के बाद कारों में ओबीयू पहले से लगा हुआ आने लगेगा. 

इस सिस्टम से क्या होगा फायदा?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दावा है कि पूरी दुनिया में यह अपने तरह का पहला टोल कलेक्शन सिस्टम है, जिसमें जीपीएस बेस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है. नया टोल कलेक्शन सिस्टम लागू होने से वाहन चालकों को टोल पर रुकना नहीं पड़ेगा. इससे हाइवे पर न तो जाम लगेगा और न ही लोगों का वक्त बर्बाद होगा. माना जा रहा है कि इस सिस्टम से ट्रैवलिंग और ज्यादा आसान हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: दुनिया के इन पांच देशों में है सैटेलाइट टोल सिस्टम, अब भारत में भी हुई शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget