एक्सप्लोरर

प्लेन के आगे वाले शीशे पर कोई पक्षी टकरा जाए तो क्या होता है? जानें ये कितना खतरनाक

सड़कों के साथ आसमान में भी एयर ट्रैफिक तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर कोई पक्षी उड़ते प्लेन से टकराता है, तो इससे क्या होगा ? जानिए क्या कहता है नियम.

हर दिन आसमान में हजारों फ्लाइट उड़ान भरते हैं. लेकिन इन बड़े फ्लाइटों के लिए कभी-कभी एक पक्षी भी खतरनाक साबित हो सकती है. जी हां. क्या आपने कभी सोचा है कि एक फ्लाइट के आगे वाले शीशे से अगर पक्षी टकराता है, तो ये कितना खतरनाक हो सकता है. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे. 

फ्लाइट

आज के वक्त अधिकांश लोग फ्लाइट से सफर करना पसंद कर रहे हैं. क्योंकि फ्लाइट से सफर करना आसान हो चुका है और इससे घंटों का सफर बचता है. लेकिन बीते कुछ सालों से आपने देखा होगा कि जैसे-जैसे फ्लाइट की संख्या बढ़ रही है, उसके साथ प्लेन हादसे भी बढ़े हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि एक छोटे से पक्षी के प्लेन से टकराने से भी बड़ा हादसा हो सकता है. जी हां, आज हम आपको बताएंगे कि प्लेन के आगे वाले शीशे से जब कोई पक्षी टकराता है, तो क्या होता है.

पक्षी का प्लेन से टकराना क्यों है खतरनाक?

बता दें कि जब एक पक्षी हवाई जहाज के अगले शीशे से टकराता है, तो इससे प्लेन का शीशा क्षतिग्रस्त हो सकता है या फिर टूट भी सकता है. पक्षी की टक्कर से विंडशील्ड टूट सकती है, जिससे पायलट की देखने की क्षमता कम हो जाती है और हवाई जहाज को उड़ाना खतरनाक हो जाता है. टूटने के दौरान तेज हवा फ्लाइट को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाती है, जिससे पायलट अपना नियंत्रण खो सकता है. इतना ही नहीं अगर कोई पक्षी इंजन से टकराता है, तो इंजन के अंदर के ब्लेड क्षतिग्रस्त हो सकते हैं. इस दौरान इंजन में आग लग सकती है या इंजन पूरी तरह से काम करना बंद कर सकता है. वहीं अगर पक्षी फ्यूल टैंक या फ्यूल लाइन से टकराता है, तो इससे ईंधन लीक हो सकता है और आग लग सकती है. 

क्या फ्लाइट में लग सकती है आग? 

बता दें कि आज के फ्लाइट को इन तरीकों से डिजाइन किया गया है कि अगर उसके इंजन से पक्षी टकराता है, तो भी विमान के इंजन में जल्दी आग नहीं लगते हैं. क्योंकि उसको उस तरीके से डिजाइन किया गया है. दरअसल अगर इंजन में कोई समस्या होती है, तो वह बंद हो सकता है, लेकिन इससे आग नहीं लगती. वहीं यदि पक्षी फ्यूल टैंक या पाइप से टकराता है, तो फ्यूल बाहर आ सकता है. इस दौरान गर्मी के कारण आग लगने का खतरा हो सकता है.

ये भी पढ़ें:इस देश में इंसानों से ज्यादा हैं घोड़े, जानिए कितनी है संख्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीरो एफआईआर क्या होती है, केरल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हुई दर्ज?
जीरो एफआईआर क्या होती है, केरल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हुई दर्ज?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?
फ्रांस में कितनी बढ़ गई महंगाई, भारत से कितनी ज्यादा या कम?
फ्रांस में कितनी बढ़ गई महंगाई, भारत से कितनी ज्यादा या कम?
नवंबर में दिल्ली में ही क्यों बढ़ता है प्रदूषण, किसी और शहर में क्यों नहीं?
नवंबर में दिल्ली में ही क्यों बढ़ता है प्रदूषण, किसी और शहर में क्यों नहीं?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget