एक्सप्लोरर

दुनियाभर का पेट्रोल अगर खत्म हो जाए तो क्या होगा, कैसे चलेगी जिंदगी?

भारत आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर और भी तेजी से आगे बढ़ेगा. हाल में ही आनंद महिंद्रा ने एयर टैक्सी लाने की बात कही है जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होगी. इलेक्ट्रिक बाइक बाजार में आ चुकी है.

पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत से लेकर अब तक इंसान के रहन-सहन और जीवन यापन में काफी बदलाव देखा गया है. आने वाले समय में दुनिया कई ऐसे देश होंगे, जहां पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियां नहीं रहेगीं. दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां पेट्रोल-डीजल के वाहन लगभग चलन से बाहर हो गये हैं. लेकिन ऐसा भी नहीं है कि अगर पेट्रोल-डीजल ना रहे तो जीवन असंभव है, बल्कि उसके लिए वैकल्पिक उपाय खोजा जा सकता है.  

पेट्रोल-डीजल पर निर्भर है कई देशों की अर्थव्यवस्था 

क्या आप ने कभी परिकल्पना की हैं कि अगर दुनिया में पेट्रोल और डीजल खत्म हो जाए तो इसका हमारे जीवन शैली में क्या प्रभाव पड़ेगा. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जन जीवन काफी परेशान है. सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका और कई देशों के लोग के लिए समस्या बना है. हालांकि एक दिन ऐसा आएगा कि दुनिया में पेट्रोल-डीजल ही नहीं होगा और ना ही देश व शहर इसका उपयोग कर पाएगा. क्योंकि पेट्रोल और डीजल भी धरती के नीचे से ही निकाला जाता है.

वर्तमान के दौर मे लगभग पूरे विश्व में अधिकांश रूप से वाहनों में पेट्रोल- डीजल का इस्तेमाल हो रहा है. कई देशों की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से पेट्रोल-डीजल पर निर्भर है. कई बार युद्ध के समय में पेट्रोल-डीजल की कमी देखी जा चुकी है. उस समय भी उसकी खपत को कम करने पर काम किया जाता है. पेट्रोल-डीजल के उपयोग से पर्यावरण को भी काफी हद तक नुकसान होता है.
  
2030 के बाद से कई देश होंगे मुक्त 

एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में लगभग 1.2 अरब गाड़ियां हैं. साल 2035 तक इन गाड़ियों की संख्या बढ़कर लगभग 2 अरब होने की आशंका है. वर्तमान के दौर में बाजार में अब कई ऐसे वाहन आ गए हैं जिनके लिए पेट्रोल- डीजल की आवश्यकता नहीं होती है. कई देश साल 2030 तक तो कुछ देश साल 2045 तक पेट्रोल-डीजल मुक्त देश होने की राह के लिए काम कर रहे हैं. अगर सब कुछ सही रहा तो आने वाले समय में गाड़ियां पेट्रोल-डीजल के बजाए हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक, गैस और सोलर से चलेंगी. कथित तौर पर मोदी सरकार साल 2030 तक बिना पेट्रोल-डीजल से चलने का लक्ष्य रखा गया है. यानी कहें तो पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों की बिक्री पर रोक लगाने का भी एक कदम हो सकता है. गौरतलब हो कि पेट्रोल से कार, एरोप्लेन आदि सहित कई जगहों पर उसका इस्तेमाल होता है. 

काफी पड़ेगा प्रभाव 
पेट्रोल-डीजल के नहीं होने से कई चीजों पर प्रभाव सीधे तौर पर पड़ेगा.ज्यादातर पेट्रोल-डीजल से ही ट्रक चलते हैं. अगर पेट्रोल-डीजल को बंद कर दिया जाए तो ट्रक पर सामान तो लोड होगा लेकिन पहले की अपेक्षा कम सामान का ही जा पाएगा. सामान के परिवहन में काफी देरी भी आएगी, क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहनों के अपेक्षा में पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहन तेजी से चलते हैं. इसका असर एयरलाइंस पर भी पड़ेगा क्योंकि ज्यादातर प्लेन पेट्रोल से ही संचालित होते हैं. समुद्री जहाज और सबमरीन पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है क्योंकि वो भी इसी से संचालित होती है. 

इलेक्ट्रिक वाहन की मांग 
भारत सहित पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल की स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की ओर बढ़ने लगे हैं. कई देश और भारत इलेक्ट्रिक वाहन की ओर बढ़ रहे है. आज के समय में वाहनों के लिए ईंधन काफी जरूरी हो गया है. बिना ईंधन के वाहन चार कदम भी आगे नहीं चल सकता है. दुनिया के साथ भारत भी अब इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से आगे की ओर बढ़ते जा रहा है. हाल में ही जारी हुए एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2023 में 87,927 इलेक्ट्रिक कार पंजीकृत किया गया. भारत आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर और भी तेजी से आगे बढ़ेगा. हाल में ही आनंद महिंद्रा ने एयर टैक्सी लाने की बात कही है जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होगी. इलेक्ट्रिक बाइक बाजार में आ चुका है जबकि इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लाने पर भी काम किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के पहले हुई मोसालू सेरेमनी, क्या है ये और क्यों की जाती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Largest Headquarters: इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?
इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?
Ram Mandir Donation Theft Case: चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन दास देखेंगे राम मंदिर का कामकाज, क्या इन्हें अलग सैलरी देगा ट्रस्ट?
चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन दास देखेंगे राम मंदिर का कामकाज, क्या इन्हें अलग सैलरी देगा ट्रस्ट?
Ayodhya Ram Mandir Controversy: यूपी के इस कॉलेज में लेक्चरर रह चुके चंपत राय, क्या उन्हें वहां से मिलती है पेंशन?
यूपी के इस कॉलेज में लेक्चरर रह चुके चंपत राय, क्या उन्हें वहां से मिलती है पेंशन?
Ayodhya Ram Mandir Controversy: मस्जिद के लिए वक्फ बोर्ड और मंदिर के लिए ट्रस्ट, जानें क्या है दोनों के संचालन तरीके में फर्क?
मस्जिद के लिए वक्फ बोर्ड और मंदिर के लिए ट्रस्ट, जानें क्या है दोनों के संचालन तरीके में फर्क?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget