एक्सप्लोरर

हज यात्रा के दौरान मौत होने पर क्या मिलता है मुआवजा?

हज यात्रा के दौरान मरने वालों का आंकड़ा  1300 के पार पहुंच चुका है, जिसमें 98 भारतीय शामिल हैं. ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या हज के दौरान मरने वालों को मुआवजा मिलता है?

Haj Pilgrimage Death: सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. फिलहाल भीषण गर्मी के चलते 1301 हजा यात्रियों की मौत की जानकारी सामने आ रही है. सऊदी के स्वास्थ्य मंत्री फहद बिन अब्दुर्रहमान अल-जलाजेल ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि मरने वालों में 83 फीसदी हज यात्री अनाधिकृत थे, जो पवित्र शहर मक्का में काफी दूर से चलकर भीषण गर्मी में हज की रस्में अदा करने आए थे. हर साल यात्रा के दौरान सैंकड़ो हज यात्री अपनी जान गंवा देते हैं. ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या इन हज यात्रियों को मुआवजे की राशि मिलती है? चलिए जानते हैं.

हज यात्रा के दौरान मरने वालों को दिया जाता है मुआवजा?

हज यात्रा के दौरान यदि कोई व्यक्ति मरता है तो उसे किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिलता. दरअसल सऊदी अरब के हज संबंधित कानून में साफतौर पर इस बात का जिक्र किया गया है कि यदि हज के दौरान किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसका शव उसके देश में नहीं भेजा जाता. बल्कि उसे सऊदी अरब में ही दफना दिया जाता है.

देश नहीं भेजा जाता मृतक का शव

बता दें कि हज यात्रा की तैयारी करते समय हर व्यक्ति हज से संबंधित एक आवेदन पत्र पर साइन करता है, जिसमें साफतौर पर लिखा होता है कि यदि सऊदी अरब की जमीन पर या आसमान में उसकी मौत होती है तो उसके शव को वहां दफना दिया जाएगा. इसमें उनके परिवार या फिर उसके परिजनों की भी किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं की जाएगा. साफतौर पर हज यात्रा के दौरान जिस भी व्यक्ति की मौत होती है उसे उसके देश वापस नहीं भेजा जाता, ऐसे में हज यात्रा के दौरान मरने वाले व्यक्ति के परिजन भी उसका शव अपने देश वापस लाना चाहें तो उन्हें इस बात की इजाजत नहीं मिलती.

मक्का में मरना पवित्र मानते हैं हज यात्री!

बता दें मुस्लिम धर्म में मक्का को सबसे पवित्र जगह माना जाता है. इसी के साथ मुस्लिम समाज के बीच मक्का और मदीना को लेकर ये मान्यता है कि यहां की मिट्टी में दफन होना उनके लिए सौभाग्य जैसा है. कई लोग जब हज पर जाते हैं तो इस बात की ख्वाहिश भी करते हैं कि यदि मौत आए तो इस यात्रा के दौरान ही आ जाए, ताकि मरने के बाद उनकी आत्मा को शांति मिले.          

यह भी पढ़ें: इतनी ही गर्मी में परेशान हो गए आप...इस ग्रह पर तापमान 575 डिग्री, होती है तेजाब की बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
इन देशों में भी सजता है राम दरबार, जानें कहां-कहां होती है रामलीला?
इन देशों में भी सजता है राम दरबार, जानें कहां-कहां होती है रामलीला?
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget