एक्सप्लोरर

Budget 2024: क्या होते हैं कच्चे हीरे? जिनका बजट में वित्त मंत्री ने किया जिक्र

भारत के सभी सेक्टर के लोगों को बजट से कुछ ना कुछ उम्मीद है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के हीरा व्यापारियों को इस बार बजट में क्या मिला है और सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी कितना कम हुआ है.

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 23 जुलाई को संसद में बजट पेश किया है. पूरे देश की नजर इस बजट पर है, हर सेक्टर के लोगों को बजट से कुछ ना कुछ उम्मीद है. देशभर के हीरा व्यापारियों ने भी बजट से उम्मीद जताई थी. जानिए आखिर निर्मला सीतारमण ने बजट में हीरा व्यापारियों के लिए क्या घोषणा की है और इससे व्यापारियों को क्या लाभ मिलेगा.

हीरा व्यापार

भारत के हीरा बाजार पर दुनियाभर की नजर रहती है. क्योंकि दुनियाभर में कुछ खास ही ऐसे देश हैं, जो हीरा को अच्छे से तराश पाते हैं. भारत इस लिस्ट में टॉप में अपनी जगह बनाया हुआ है. हालांकि ये सच है कि भारत में हीरे की खदानें लगभग खत्म हो चुकी हैं. लेकिन तराशे और पॉलिश किए गए हीरों की आपूर्ति के मामले में भारत दुनिया में अग्रणी देश बनकर उभरा है और इसका श्रेय मुख्य रूप से गुजरात के हीरा कारोबारियों की व्यावसायिक क्षमता को जाता है. जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 में 1.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के कच्चे हीरे आयात किए गये थे.

कच्चा हीरा क्या ?

बता दें कि बिना तराशे हुए हीरे को कच्चा या रफ हीरा कहा जाता है. कच्चा हीरा अपने मूल प्राकृतिक रूप में होता है. इसको तराशने के बाद इसे बाजार तक पहुंचाया जाता है. हालांकि हीरा तराशना भी इतना आसान नहीं होता है. भारत का गुजरात राज्य हीरा तराशने के मामले में पूरी दुनिया में आगे है. 

कहां मिलता है कच्चा हीरा

वैज्ञानिकों के मुताबिक हीरा जमीन से करीब 160 किलोमीटर नीचे, बेहद गर्म माहौल में बनते हैं. इसके बाद ज्वालामुखीय गतिविधियां इन्हें ऊपर की ओर लाती है. ग्रहों या पिंडों की टक्कर से भी हीरे मिलते हैं.  
बजट में हीरा को क्या मिला

निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान हीरा का जिक्र भी बजट में किया है. उन्होंने कहा कि भारत हीरे की कटाई और पॉलिशिंग उद्योग में विश्व में अग्रणी है. ये बड़ी संख्या में कुशल श्रमिकों को रोजगार देता है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास को और बढ़ावा देने के लिए हम देश में कच्चे हीरे बेचने वाली विदेशी खनन कंपनियों के लिए सुरक्षित बंदरगाह दरें प्रदान करेंगे. 

कस्टम ड्यूटी घटी

इसके अलावा सरकार ने सोने-चांदी और प्लेटिनम पर कस्टम ड्यूटी घटा दी है. अभी यह 15 फीसदी है, जिसे घटाकर 6 फीसदी कर दिया गया है. वहीं प्लेटिनम के लिए 6.5 फीसदी है. बता दें कि सरकार ने इसी साल जनवरी में कस्टम ड्यूटी को बढ़ाकर 15 फीसदी किया था. 

ये भी पढ़ें: राजा महाराजा कैसे पेश करते थे अपना बजट? ये होता था तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget