एक्सप्लोरर

क्या होते हैं पेंटीहोज? क्या ये महिलाओं के लिए सही में फायदेमंद होते हैं?

अगर आप यूरिनरी इंफेक्शन से जूझ रही हैं तो आपको पेंटीहोज नहीं पहनने चाहिए. पेंटीहोज जिस सिंथेटिक मटेरियल के बने होते हैं, वो बैक्टीरिया के लिए काफी सुरक्षित माने जाते हैं.

आपने कई बार फिल्मों में और पार्टियों में महिलाओं को पैरों में लॉन्ग मोजे जैसी काले रंग की एक चीज पहने देखी होगी, जो थोड़ी ट्रांसपेरेंट होती है...उसे क्या कहते हैं जानते हैं आप? नहीं जानते तो कोई बात नहीं, हम आपको बता देते हैं, उसे कहते हैं पेंटीहोज. पेंटीहोज ट्रांसलूसेंट लेग वेयर होते हैं, ये एक पीस में आते हैं और इन्हें महिलाएं अपने दोनों पैरों में पहनती हैं. ये पैरों कि उंगलियों से लेकर कमर तक पहने जाते हैं. इन्हें महिलाएं ज्यादातर स्कर्ट्स के नीचे पहनती हैं. महिलाएं इन्हें अट्रैक्टिव लगने के लिए पहनती हैं, और कई बार इन्हें हेल्थ बेनिफिट्स के लिए भी महिलाएं पहनती हैं. लेकिन क्या सच में महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं? चलिए जानते हैं...

क्या ये महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं?

कई बार पैरों में जब ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता और नसों में खून जमने लगता है तो यह काफी दर्दनाक हो जाता है. ऐसे में एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पेंटीहोज काम आते हैं, इन्हें पहनने के बाद आप दर्द को कम कर सकती हैं और ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक कर सकती हैं. इसके साथ ही ये घुटने के दर्द में भी राहत पहुंचाते हैं. EVERYDAY HEALTH में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू यॉर्क के नस उपचार केंद्र के एमडी लुइस नवारो कहते हैं कि पेंटीहोज पहनने के बाद उसका दबाव नीचे से ऊपर की ओर जाता है तो वह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर देता है, जिससे महिलाओं को पैर और घुटने के दर्द में राहत मिलती है.

पैरों में सूजन को भी आराम देते हैं

पैंटीहोज को लेकर कहा जाता है कि अगर महिलाएं इन्हें पहनती हैं तो ये एंकल के आस-पास होने वाले स्वेलिंग यानी सूजन में भी आरामदेह होते हैं. खास तौर से ये तब ज्यादा आराम दायक होते हैं, जब आप लंबी दूरी की यात्रा कर रही हों, चाहे वो यात्रा कार से हो या ट्रेन से या फिर प्लेन से... पैरों को आराम देने के लिए पेंटीहोज बेहतर होते हैं. दरअसल, इन यात्राओं के दौरान पैर ज्यादा देर तक एक ही पोजीशन में रहते हैं, जिसकी वजह से उनका ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता, लेकिन अगर आप पेंटीहोज पहनती हैं तो आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहेगा और यात्रा के दौरान आपके पैरों में सूजन और दर्द नहीं होगा.

पेंटीहोज के नुकसान क्या हैं

लॉस एंजिल्स के यूसीएलए मेडिकल सेंटर की एमडी राधिका रिबल ने एवरिडे हेल्थ को दिए अपने एक इंटरव्यू में इससे जुड़े नुकसान के बारे में बताते हुए कहा, ''अगर आप यूरिनरी इंफेक्शन से जूझ रही हैं तो आपको पेंटीहोज नहीं पहनने चाहिए. पेंटीहोज जिस सिंथेटिक मटेरियल के बने होते हैं, वो बैक्टीरिया के लिए काफी सुरक्षित माने जाते हैं. अगर आपका पेंटीहोज काफी टाइम से आपके वार्डरो में रखा है और आप उसे तब पहन लेती हैं, जब आप यूरिनरी इंफेक्शन से जूझ रही हैं तो यह आपकी प्रॉब्लम को और बढ़ा सकता है.''

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या कार को अधिक धोने से कार के पेंट पर कोई असर पड़ता है?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम को लेकर अंग्रेज क्या सोचते थे, कब-कब लगाया प्रतिबंध?
वंदे मातरम को लेकर अंग्रेज क्या सोचते थे, कब-कब लगाया प्रतिबंध?
 XI JINPING Dinner Menu: शी जिनपिंग क्या खाएंगे-क्या नहीं, विदेश दौरे पर कैसे तय होता है मेन्यू?
शी जिनपिंग क्या खाएंगे-क्या नहीं, विदेश दौरे पर कैसे तय होता है मेन्यू?
Tenure Of Governor In India: एक राज्य में कितने साल तक रह सकते हैं गवर्नर, क्या है नियम?
एक राज्य में कितने साल तक रह सकते हैं गवर्नर, क्या है नियम?
Mount Huygens: धरती पर एवरेस्ट तो चांद पर सबसे ऊंची चोटी कौन-सी, वहां पहुंचना कितना मुश्किल?
धरती पर एवरेस्ट तो चांद पर सबसे ऊंची चोटी कौन-सी, वहां पहुंचना कितना मुश्किल?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget