एक्सप्लोरर

जेनेरिक दवाइयां क्या होती हैं और इतनी सस्ती क्यों मिलती हैं? क्या ये कम असरदार होती हैं?

जेनरिक और ब्रांडेड दवाई में एक जैसा ही सॉल्ट होता है. आइए जानते हैं कि फिर जेनरिक दवाइयां इतनी सस्ती क्यों होती हैं और ब्रांडेड दवाई की तुलना में ये कितनी असरदार होती हैं.

Generic Medicine: बीमारी आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी जेब पर भी भारी पड़ती है. ज्‍यादातर लोगों का कहना है कि डॉक्‍टर, कंपनियों के मिलीभगत करके मरीजों को ब्रांडेड दवाइयां ही प्रिस्‍क्राइव करते हैं. जिसके बदले डॉक्‍टरों को मोटा कमीशन और अन्य फायदे दिए जाते हैं. मरीजों को इससे छुटकारा दिलाने के लिए सरकार जेनेरिक दवाइयों के इस्‍तेमाल पर जोर दे रही है.

परिवार में किसी को गंभीर बीमारी हो जाए, तो पूरे घर का बजट बिगड़ जाता है और कमाई का बड़ा हिस्‍सा दवाइयों पर खर्च होता है. ऐसे में लोग सस्‍ती जेनेरिक दवाइयों के प्रति काफी जागरूक हो रहे हैं. आइए आज जानते हैं कि ब्रांडेड और जेनरिक दवाइयों में क्या अंतर होता है और जेनेरिक दवाइयां सस्ती क्‍यों होती हैं?

जेनेरिक और ब्रांडेड दवा में अंतर

कंपनियां बीमारियों के इलाज के लिए शोध करती हैं और उसके आधार पर सॉल्‍ट बनाती हैं. जिसे गोली, कैप्‍सूल या दूसरी दवाइयों के रूप में स्टोर कर लिया जाता है. एक ही सॉल्‍ट को अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग नाम से तैयार करती हैं और अलग-अलग कीमत पर बेचती हैं. साल्ट का जेनेरिक नाम एक विशेष समिति तय करती है. पूरी दुनिया में सॉल्‍ट का जेनेरिक नाम एक ही होता है. एक ही सॉल्ट की ब्रांडेड दवा और जेनेरिक दवा की कीमत में 5 से 10 गुना का अंतर हो सकता है. कई बार तो इनकी कीमतों में 90 फीसदी तक का भी फर्क होता है.

किसी फॉर्मूला पर आधारित अलग-अलग कैमिकल मिलाकर दवाई बनाई जाती है. मान लीजिए कोई बुखार की दवाई है. अगर इसी दवाई को कोई बड़ी कंपनी बनाती है तो यह ब्रांडेड बन जाती है. हालांकि, कंपनी सिर्फ उस दवाई को एक नाम देती है. वहीं, जब कोई छोटी कंपनी इसी दवाई बनाती है तो इसे जेनेरिक दवाई कहा जाता है. हालांकि, इन दोनों के असर में कोई अंतर नहीं होता है. सिर्फ नाम और ब्रांड का अंतर होता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, दवाइयां मॉलिक्यूल्स और सॉल्‍ट से बनती हैं. इसलिए दवा खरीदते समय उसके सॉल्‍ट पर ध्‍यान देना चाहिए, ब्रांड या कंपनी पर नहीं.

जेनेरिक दवा की गुणवत्ता

जेनेरिक दवा के फॉर्मूला पर तो पेटेंट होता है, लेकिन उनके मैटिरियल का पेटेंट नहीं होता है. अंतरराष्‍ट्रीय मानकों पर बनी Generic दवाइयों का असर भी ब्रांडेड दवाइयों के बराबर ही होता है. जेनेरिक दवाओं की डोज और साइड इफेक्ट ब्रांडेड दवाइयों जैसे ही होते हैं.

सस्‍ती क्‍यों होती हैं जेनेरिक दवाइयां?

पेटेंट ब्रांडेड दवाइयों की कीमत कंपनियां तय करती हैं. इनके रिसर्च, डेवलपमेंट, मार्केटिंग, प्रचार और ब्रांडिंग पर बहुत खर्चा किया जाता है. जबकि, जेनेरिक दवाइयों की सीधे मैन्युफैक्चरिंग होती है. इनके ट्रायल्‍स भी पहले ही हो चुके होते हैं. जेनेरिक दवाइयों की कीमत सरकार के हस्तक्षेप से तय की जाती हैं और इनके प्रचार पर कुछ खर्च नहीं किया जाता है.

यह भी पढ़ें - हेलीकॉप्टर अपनी पंखड़ियों से उड़ता है, लेकिन मुड़ता कैसे है? जानिए क्या इसके पीछे की तकनीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget