एक्सप्लोरर

Waqf Amendment Bill: क्या बेची जा सकती है वक्फ बोर्ड की कोई जमीन? जानें कहां होता है इस संपत्ति का इस्तेमाल

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास होने के बाद उसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. एक सवाल यह भी है कि क्या वक्फ की जमीन बेची जा सकती है या उसका इस्तेमाल कहां होता है. चलिए इस बारे में जानें.

Waqf Amendment Bill: बीते दिन किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किया. 12 घंटे से ज्यादा समय तक चली लंबी चर्चा के बाद आखिरकार लोकसभा से रात 2 बजे इसे पास कर दिया गया है. इसके पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट पड़े. इस बिल पर जहां सत्ता पक्ष के सांसदों ने समर्थन किया तो वहीं विपक्ष ने इस संशोधन पर कड़ा विरोध जताया है. AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तो अपनी बात रखने के बाद इस बिल को ही फाड़ दिया. जिस पर इतना विरोध और नाराजगी चल रही है, क्या उस वक्फ की जमीन को बेचा जा सकता है. अगर नहीं तो उस संपत्ति का इस्तेमाल कहां पर होता है. 

वक्फ का अर्थ

वक्फ का सीधा मतलब है कि अल्लाह के नाम पर दान की जाने वाली कोई संपत्ति या फिर वस्तु, जिसको सिर्फ परोपकार के उद्देश्य से दान किया जाता है. कोई भी मुसलमान अपनी चल या अचल संपत्ति को वक्फ के नाम पर दान दे सकता है. अगर एक बार कोई संपत्ति या जमीन वक्फ के नाम कर दी गई तो फिर उस पर से उस शख्स का मालिकाना हक खत्म हो जाता है और दोबारा उसे गैर वक्फ संपत्ति नहीं बनाया जा सकता है. वक्फ की संपत्तियों का रख रखाव हर राज्य में मौजूद एक वक्फ बोर्ड करता है. 

क्या बेची जा सकती है वक्फ की संपत्ति? 

देशभर में टोटल 32 वक्फ बोर्ड हैं, यूपी और बिहार में दो शिया वक्फ बोर्ड भी हैं. वक्फ बोर्ड को एक कानूनी इकाई माना जाता है, जो कि संपत्ति के प्रबंधन का काम देखता है. वक्फ की किसी भी संपत्ति को न तो बेचा जा सकता है और न ही इसे पट्टे पर दिया जा सकता है. इस संपत्ति को दान करने का अर्थ मुसलमानों या फिर अन्य लोगों को फायदा पहुंचाना होता है. कई बार लोग अपनी जमीन वक्फ के नाम पर करते हैं. इनका इस्तेमाल सार्वजनिक हित के लिए होता है. 

कहां इस्तेमाल होती है वक्फ की संपत्ति?

अब सवाल है कि आखिर वक्फ की संपत्ति का इस्तेमाल कहां पर होता है? जैसे कि अगर किसी के पास दो घर हैं या कोई मालदार मुसलमान है तो उसने अपना एक घर या जमीन वक्फ के नाम कर दी. अब वक्फ बोर्ड इस जमीन का इस्तेमाल मस्जिद बनाने, कब्रिस्तान बनाने, अस्पताल खोलने या फिर किसी गरीब को उसमें बसाने के लिए कर सकता है. वक्फ में लोग अपनी चल-अचल कोई भी संपत्ति जसे मैदान, किताबें, खेत, लाइब्रेरी, घर इस्तेमाल की गई किसी भी चीज का दान कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड में कौन-कौन लोग होते हैं शामिल, अन्य धर्मों को लेकर क्या हैं नियम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने चलाई पेलेट गन तो अज्ञात के खिलाफ क्यों दर्ज हुई FIR, क्या है नियम?
दिल्ली पुलिस ने चलाई पेलेट गन तो अज्ञात के खिलाफ क्यों दर्ज हुई FIR, क्या है नियम?
चीनी के दाम बढ़े, कितनी महंगी हो सकती है मिठाई-कोल्ड ड्रिंक और चाय?
चीनी के दाम बढ़े, कितनी महंगी हो सकती है मिठाई-कोल्ड ड्रिंक और चाय?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget