एक्सप्लोरर

मगरमच्छ को दुल्हन की तरह सजाया और फिर यहां के मेयर ने कर ली उससे शादी! जानिए क्यों?

मेक्सिको में एक पारंपरिक रीति है जहां मगरमच्छ को राजकुमारी माना जाता है. यहां इस रेप्टाइल को एक राजकुमारी के समान मान्यता दी जाती है. वहां के मेयर को मगरमच्छ से शादी करनी पड़ती है.

Weirdest Marriage: दुनिया भर में अनोखे काम करने वाले लोगों की कमी नहीं है. हाल ही में मैक्सिको के एक मेयर ने भी कुछ ऐसा ही कारनामा किया, जो काफी चर्चा में आ गया है, उन्होंने मगरमच्छ के साथ शादी की (Mayor marries a crocodile in Mexico). इस अद्भुत घटना में, सैन पेड्रो हुआमेलुला नगर के मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने एक फीमेल मगरमच्छ के साथ विवाह किया. शादी के अवसर पर उन्होंने अपनी दुल्हन के साथ एक डांस भी किया.

मगरमच्छ को बताया राजकुमारी

अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक, मेयर सोसा ने शादी के समय कहा, "हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं. मैं जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं और यही महत्वपूर्ण है. आप प्यार के बिना शादी नहीं कर सकते... मैं मगरमच्छ के साथ शादी के लिए तैयार हूं, जो राजकुमारी जैसी है."

क्या है ये परंपरा?

मेक्सिको में एक पारंपरिक रीति है जहां मगरमच्छ को राजकुमारी माना जाता है. यहां इस रेप्टाइल को एक राजकुमारी के समान मान्यता दी जाती है. चोंटल और हुआवे जैसे स्थानीय समूहों के बीच शांति की स्मृति के रूप में, यह पारंपरिक विवाह समारोह पिछले 230 वर्षों से आयोजित हो रहा है. इस परंपरा के अनुसार, मेयर को चोंटल के राजा का प्रतीक माना जाता है, इसलिए उन्हें रेप्टाइल के साथ विवाह करना पड़ता है. इस तरह की शादी को खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

मगरमच्छ को सजाया जाता है

इस रूपरेखा में, दोनों समुदायों में यह मान्यता है कि इस विवाह के माध्यम से पृथ्वी के साथ जुड़ने, वर्षा, अच्छी फसल और सद्भाव के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाती है. मान्यता के अनुसार, इससे उनका जीवन सुखी और समृद्ध रहेगा. शादी के अवसर पर, मगरमच्छ को भी विशेष तौर पर सजाया जाता है, जैसे कि दुल्हन की तरह वस्त्र पहनाए जाते हैं और उसके मुंह को रूपांतरित कर दिया जाता है.

यह विशेष विवाह नगर के टाउन हॉल में आयोजित होता है, जहां जश्न के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं. दूल्हा अपनी मगरमच्छ दुल्हन के साथ डांस करता है और मेयर को उसके साथ किस भी करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें - वासुकी या शेषनाग नहीं, बल्कि ये थी दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन... इसमें थे 400-500 से कहीं ज्यादा डिब्बे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget