एक्सप्लोरर

Vice Presidential Election: सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति बने तो कब तक रहेंगे पद पर, पूरे 5 साल या बस कुछ दिन...? यहां दूर कर लें कंफ्यूजन

Vice Presidential Election: NDA ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है. इस बीच लोगों के मन में कंफ्यूजन है कि अगर वह उपराष्ट्रपति बनते हैं तो उनका कार्यकाल कितना होगा? 

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद NDA ने आगामी चुनाव के लिए उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन NDA की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे. नीतीश कुमार की JDU ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया है, वहीं विपक्ष ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं.

माना जा रहा है कि जल्द ही इंडिया गठबंधन के नेता बैठक करके उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के संबंध में निर्णय लेंगे. अब देखना यह होगा कि इंडिया गठबंधन NDA उम्मीदवार का समर्थन करता है या अपना प्रत्याशी उतारता है. इस बीच लोगों के मन में एक कंफ्यूजन है कि अगर सीपी राधाकृष्णन देश के उपराष्ट्रपति बनते हैं तो उनका कार्यकाल कितना होगा? क्या वह पूरे 5 साल के लिए पद पर रहेंगे या फिर धनखड़ के बचे हुए कार्यकाल को पूरा करेंगे? बता दें, जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों के चलते अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था.

कितना होता है उपराष्ट्रपति का कार्यकाल

देश के उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पांच साल के लिए होता है. हालांकि, अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे देते हैं या किसी अन्य कारण से यह पद खाली हो जाता है तो 60 दिनों के अंदर चुनाव करना जरूरी हो जाता है. नए उपराष्ट्रपति का चुनाव पूर्णकालिक होता है, यानी ऐसा नहीं है कि नए उपराष्ट्रपति का चुनाव सिर्फ बचे हुए कार्यकाल को पूरा करने के लिए होता है, यह चुनाव हमेशा पूरे कार्यकाल के लिए होता है.

नए उपराष्ट्रपति कब तक रहेंगे पद पर?

चुनाव आयोग की ओर से उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए शेड्यूल जारी किया जा चुका है. इसके मुताबिक, 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होगी और इसी दिन मतगणना भी होगी. एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ अगर इंडिया गठबंधन अपना कैंडिडेट खड़ा करता है तो जो भी नया उपराष्ट्रपति चुनाव जाएगा, उसका कार्यकाल अगले पांच साल के लिए होगा. ऐसे में नए उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 2030 तक के लिए होगा. हालांकि, कार्यकाल पूरा करने के बाद भी वह इस पद पर तब तक बने रहेंगे, जब तक नए उपराष्ट्रपति का चुनाव नहीं हो जाता. इसी के साथ देश में लंबे समय से एक साथ हो रहे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव का सिलसिला भी बदल जाएगा. 

यह भी पढ़ें: खेलों में धाक, पढ़ाई में कमाल और राजनीति में बड़ा नाम, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं सीपी राधाकृष्णन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gandhi on Currency: नोटों पर गांधी जी की यही तस्वीर क्यों छपी, दूसरी क्यों नहीं... कहां खींची गई थी ये वाली फोटो?
नोटों पर गांधी जी की यही तस्वीर क्यों छपी, दूसरी क्यों नहीं... कहां खींची गई थी ये वाली फोटो?
Monsoon In India: बारिश होगी या नहीं, मौसम का पूर्वानुमान कैसे तैयार होता है, सैटेलाइट, रडार या AI... किस चीज का होता है इस्तेमाल?
बारिश होगी या नहीं, मौसम का पूर्वानुमान कैसे तैयार होता है, सैटेलाइट, रडार या AI... किस चीज का होता है इस्तेमाल?
Plastic Currency India: प्लास्टिक की करेंसी आई तो कागज के नोटों का क्या होगा, कैसे होंगे एक्सचेंज?
प्लास्टिक की करेंसी आई तो कागज के नोटों का क्या होगा, कैसे होंगे एक्सचेंज?
क्या भारत के राष्ट्रपति का भी ड्राइविंग लाइसेंस बनता है, वो खुद चला सकते हैं कार?
क्या भारत के राष्ट्रपति का भी ड्राइविंग लाइसेंस बनता है, वो खुद चला सकते हैं कार?

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget