एक्सप्लोरर

खेलों में धाक, पढ़ाई में कमाल और राजनीति में बड़ा नाम, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं सीपी राधाकृष्णन?

एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है. आइए जानते हैं वह कितने पढ़े-लिखे हैं...

देश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आया है. एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है. उनके नाम का ऐलान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया. दरअसल, मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से अचानक इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह पद खाली हो गया. अब 9 सितंबर को होने वाले चुनाव में सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उम्मीदवार होंगे.

कहां हुआ था जन्म 

सीपी राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन है. उनका जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ था. उनके पिता का नाम सी.के. पोन्नुसामी और मां का नाम के. जानकी था. तमिलनाडु की इस छोटी सी जगह से निकलकर उन्होंने राजनीति और समाज सेवा में बड़ा मुकाम हासिल किया.

बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन

राधाकृष्णन ने अपनी पढ़ाई तमिलनाडु के वी.ओ. चिदंबरम कॉलेज, थूथुकुडी से की. उन्होंने यहां से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान वह सिर्फ एक छात्र ही नहीं थे, बल्कि खेल के मैदान में भी शानदार प्रदर्शन करते थे.

वह कॉलेज के दिनों में टेबल टेनिस के चैंपियन रहे. साथ ही उन्हें क्रिकेट, वॉलीबॉल और लंबी दूरी की दौड़ में भी गहरी रुचि थी. यानी शिक्षा और खेल दोनों में उनका संतुलन हमेशा बेहतरीन रहा.

आरएसएस और राजनीति में शुरुआती कदम

सीपी राधाकृष्णन का झुकाव राजनीति और समाज सेवा की ओर बहुत कम उम्र से ही हो गया था. सिर्फ 17 साल की उम्र में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनसंघ जैसे संगठनों से जुड़ना शुरू कर दिया.

1974 में वह भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य बने. यहीं से उनकी सक्रिय राजनीति की नींव रखी गई.

राजनीतिक करियर

सीपी राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर लगातार आगे बढ़ता गया.वह दो बार लोकसभा सांसद रहे. 2004 से 2007 तक उन्होंने बीजेपी तमिलनाडु इकाई के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम किया. फरवरी 2023 में उन्हें झारखंड का राज्यपाल बनाया गया, जहां उन्होंने जुलाई 2024 तक सेवाएं दीं. इसके बाद 31 जुलाई 2024 को उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ली. राज्यपाल के रूप में काम करते हुए उन्होंने शिक्षा, कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े कई कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया.

टेबल टेनिस चैंपियन

राजनीति से इतर सीपी राधाकृष्णन का जीवन बहुत सादगीपूर्ण है. खेल के प्रति उनका लगाव आज भी बरकरार है. कॉलेज के दिनों के टेबल टेनिस चैंपियन और एथलीट राधाकृष्णन को आज भी क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलना पसंद है. यही नहीं, उनका जीवन अनुशासन और खेल भावना से भरा रहा है, जो उन्हें बाकी नेताओं से अलग पहचान दिलाता है.

उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया

चुनाव आयोग के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर 2025 को होगा. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है.दस्तावेजों की जांच 22 अगस्त को होगी.उम्मीदवार 25 अगस्त तक नाम वापस ले सकते हैं. इसके बाद 9 सितंबर को मतदान और मतगणना होगी. ऐसे में अगर सबकुछ तय योजना के मुताबिक रहा तो देश को नया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के रूप में मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका, 170 पदों पर आवेदन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jamia News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
Netanyahu's Education: कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget