एक्सप्लोरर

इस्तीफा देने के बाद भी जगदीप धनखड़ जिएंगे लग्जरी लाइफ, पूर्व उपराष्ट्रपति को मिलती हैं इतनी सुविधाएं

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का कार्यकाल अगस्त 2027 तक था, लेकिन उन्होंने जुलाई 2025 में, यानी लगभग 3 साल बाद ही पद छोड़ दिया है. इसके बावजूद उन्हें कई सुविधाएं मिलेंगी.

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने खराब हेल्थ का हवाला देते हुए यह फैसला लिया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया. उन्होंने इस्तीफे में साफ लिखा कि वे अब अपनी हेल्थ पर ध्यान देना चाहते हैं, इसलिए वे तुरंत प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं. उनकी दिल्ली एम्स में कुछ समय पहले एंजियोप्लास्टी हुई थी और तभी से वे अस्वस्थ चल रहे थे. ऐसे में उन्होंने आगे कोई जोखिम न लेते हुए इस्तीफा दे दिया है.

उपराष्ट्रपति धनखड़ का कार्यकाल अगस्त 2027 तक था, लेकिन उन्होंने जुलाई 2025 में, यानी लगभग 3 साल बाद ही पद छोड़ दिया है. इसके बावजूद बतौर पूर्व उपराष्ट्रपति उन्हें कुछ खास सुविधाएं मिलती रहेंगी. तो चलिए जानते हैं कि इस्तीफा देने के बाद भी जगदीप धनखड़ कैसी लग्जरी लाइफ जिएंगे और पूर्व उपराष्ट्रपति को कितनी सुविधाएं मिलती हैं.

पद छोड़ने के बाद क्या मिलेंगी सुविधाएं?

जगदीप धनखड़ अब देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद पर नहीं हैं, लेकिन बतौर पूर्व उपराष्ट्रपति, उन्हें कई खास सुविधाएं मिलती रहेंगी.

1. पेंशन - उपराष्ट्रपति की सैलरी 4 लाख प्रति माह होती है. वहीं अब पद छोड़ने के बाद उन्हें इसका लगभग 50 से 60 प्रतिशत पेंशन के रूप में मिलेगा यानी हर महीने उन्हें करीब 2 से 2.5 लाख की पेंशन मिल सकती है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार किस तरह पेंशन तय करती है क्योंकि उन्होंने करीब 3 साल का कार्यकाल पूरा किया है.

2. मुफ्त इलाज की सुविधा - इस्तीफा देने के बाद भी जगदीप धनखड़ को और उनके परिवार को सरकारी हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज मिलेगा. वहीं उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है, यह सुविधा उनके लिए बहुत अहम साबित होगी.

3. फ्री यात्रा - इस्तीफा देने के बाद भी जगदीप धनखड़ को ट्रेन और हवाई जहाज में सफर करने के लिए विशेष छूट या मुफ्त टिकट मिल सकती है.

4. सरकारी आवास या भत्ता - इस्तीफा देने के बाद भी जगदीप धनखड़ लग्जरी लाइफ जिएंगे और बतौर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को रहने के लिए सरकारी मकान या आवास भत्ता दिया जा सकता है. यह उनकी जरूरत और स्थिति पर निर्भर करता है.

5. सुरक्षा सुविधा - इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ को अगर जरूरत हो तो सुरक्षा गार्ड और स्टाफ भी सरकार की तरफ से मिल सकता है.

इस्तीफा देने के बाद अब आगे क्या होगा?

धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हो गया है. जब तक नया उपराष्ट्रपति नहीं चुना जाता, तब तक राज्यसभा का काम उपसभापति या राष्ट्रपति द्वारा चुने गए किसी सदस्य के जरिए संभाला जाएगा. नए उपराष्ट्रपति का चुनाव संविधान के अनुच्छेद 66 के अनुसार होता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों के सदस्य वोट डालते हैं. यह चुनाव आनुपातिक प्रणाली और एकल संक्रमणीय मत के आधार पर होता है. वहीं नए नया उपराष्ट्रपति बनने के लिए उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए, उम्र कम से कम 35 साल होनी चाहिए, वह व्यक्ति राज्यसभा सदस्य बनने के लिए योग्य होना चाहिए और वह किसी भी लाभ के सरकारी पद पर नहीं होना चाहिए. इसके साथ ही धनखड़ ऐसे तीसरे उपराष्ट्रपति बन गए हैं जिन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ा है. धनखड़ से पहले भी दो उपराष्ट्रपति वी.वी. गिरि और आर. वेंकटरमन ने कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ा था, लेकिन दोनों ही बाद में राष्ट्रपति चुने गए, जबकि धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ा है.
 
यह भी पढ़े :  कार्यकाल खत्म होने से पहले पद छोड़ने वाले तीसरे उपराष्ट्रपति बने धनखड़, जानें इससे पहले कब-कब हुआ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में शेख हसीना, क्या पाकिस्तानी नेताओं को भी शरण देती है सरकार?
भारत में शेख हसीना, क्या पाकिस्तानी नेताओं को भी शरण देती है सरकार?
Tahir Hussain Life Imprisonment: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, क्या सिर्फ 20 साल में पूरी हो जाती है सजा?
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, क्या सिर्फ 20 साल में पूरी हो जाती है सजा?
किसके कहने पर बदलती है खिलाड़ियों की ड्रेस, क्या हैं रंग तय करने के नियम?
किसके कहने पर बदलती है खिलाड़ियों की ड्रेस, क्या हैं रंग तय करने के नियम?
100, 200 या 500 के कितने नोट चलन में, ज्यादा क्यों नहीं छापता RBI?
100, 200 या 500 के कितने नोट चलन में, ज्यादा क्यों नहीं छापता RBI?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget