एक्सप्लोरर

कार्यकाल खत्म होने से पहले पद छोड़ने वाले तीसरे उपराष्ट्रपति बने धनखड़, जानें इससे पहले कब-कब हुआ ऐसा

Vice-president Resigned Without Completing Term: बीते दिन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक जगत में हलचल मची हुई है. चलिए जानें कि इससे पहले ऐसा कब कब हुआ.

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए संविधान के अनुच्छेद 67 (क) के तहत अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि अब वो अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंगे. धनखड़ ने राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में कहा है कि मैं संविधान के अनुच्छेद 67 (A) के तहत तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं. बता दें कि धनखड़ ने 2022 में उपराष्ट्रपति का पद संभाला था और उनका कार्यकाल 2027 तक था. कार्यकाल खत्म होने से पहले पद छोड़ने वाले धनखड़ तीसरे उपराष्ट्रपति बन गए हैं. चलिए जानें कि इससे पहले ऐसा कब कब हुआ था.

पहली बार कब हुआ ऐसा

अब तक इतिहास में सिर्फ दो बार ही ऐसा हुआ है और बीते दिन धनखड़ ने पद छोड़ा तो उनका नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गया है. पहली बार ऐसा 1997 में हुआ था, जब कृष्णकांत उपराष्ट्रपति के पद पर तैनात थे. उन्होंंने 21 अगस्त 1997 को उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी और कार्यकाल के दौरान ही 27 जुलाई 2002 को उनका निधन हो गया था. 

दूसरी बार कब उपराष्ट्रपति ने छोड़ा पद

दूसरी बार 1974 में उपराष्ट्रपति बी.डी. जत्ती ने कार्यकाल खत्म होने से पहले इस्तीफा दे दिया था. लेकिन वे अंतरिम राष्ट्रपति की भूमिका में आ गए थे. इससे पहले वराहगिरि वेंकट गिरि ने भी भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था. उस वक्त उनका फैसला भी सुर्खियों में रहा था. 

ऐसे करने वाले तीसरे उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़

जगदीप धनखड़ ने 11 अगस्त 2022 को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ की थी. वे इस पद पर करीब तीन साल तक रहे थे, इसके बाद उन्होंने पद से त्यागपत्र दे दिया है. धनखड़ के अचानक इस्तीफा दे देने से राजनीतिक जगत में हलचल मची हुई है. विपक्ष उनके इस्तीफे को सामान्य नहीं मान रहा है. खैर अब देखना यह होगा कि अगला उपराष्ट्रपति कौन बनता है.  

यह भी पढ़ें: 1994 था जगदीप धनखड़ की जिंदगी का सबसे बुरा साल, ऐसा मिला था दर्द कि आज तक नहीं आया चैन

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?
भारत से हर महीने कितना डीजल खरीदता है बांग्लादेश? आंकड़ा जान उड़ेंगे होश
भारत से हर महीने कितना डीजल खरीदता है बांग्लादेश? आंकड़ा जान उड़ेंगे होश
Healthy Food Business: फिटनेस के दौर में हिट हैं हेल्दी फूड कार्ट, कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस
फिटनेस के दौर में हिट हैं हेल्दी फूड कार्ट, कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस
ईरान-अमेरिका शांति समझौता खत्म, किन वजहों से फिर से छिड़ सकती है जंग?
ईरान-अमेरिका शांति समझौता खत्म, किन वजहों से फिर से छिड़ सकती है जंग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget