एक्सप्लोरर

यहां वैलेंटाइन डे को लेकर हैं अजीबोगरीब कानून... पाकिस्तान के नियम तो आपको हैरान कर देंगे

पूरी दुनिया में जिस 14 फरवरी को प्यार के दिन वैलेंटाइन डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है, उस त्योहार पर दुनिया के 6 देशों ने बैन लगा रखा है. हालांकि, इसके पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

पूरी दुनिया में प्यार करने वालों के लिए 14 फरवरी का दिन बेहद खास होता है. इस दिन को प्रेमी जोड़े वैलेंटाइन डे के तौर पर मनाते हैं और प्रेम जाहिर करने के लिए एक दूसरे को कार्ड, चॉकलेट और तरह तरह के गिफ्ट देते हैं. इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे से अपनी भावनाओं का भी इजहार करते हैं. दुनिया भर के तमाम देशों में इस दिन को बहुत ही शानदार तरीके से मनाया जाता है. बड़ी-बड़ी पार्टियां ऑर्गनाइज की जाती हैं. हालांकि, कई देश ऐसे भी हैं जहां वैलेंटाइन डे मनाने पर प्रतिबंध है. आज हम आपको ऐसे ही 6 देशों के बारे में बताएंगे, जहां अगर आपने गलती से भी वैलेंटाइन डे मना लिया तो आपको सजा हो सकती है.

पाकिस्तान में बैन है वैलेंटाइन डे

पाकिस्तान भारत का पड़ोसी देश होने के साथ-साथ एक इस्लामिक देश भी है, इसलिए यहां कई तरह की ऐसी मान्यताएं हैं जो किसी भी अन्य लोकतांत्रिक देश से भिन्न हैं. वहां के लोकल मीडिया में छपी खबरों की मानें तो हाल ही में वहां के हाई कोर्ट कहा था कि वैलेंटाइन डे मनाना इस्लामी शिक्षा के खिलाफ है. इसलिए सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर वैलेंटाइन डे समारोह मनाने पर बैन लग दिया.

मलेशिया में वैलेंटाइन डे पर बैन

मलेशिया एक ऐसा देश है, जहां मुसलमानों की आबादी सबसे ज्यादा है. इस देश में साल 2005 से ही वैलेंटाइन डे पर पाबंदी लगी हुई है. यह बैन इतना तगड़ा है कि इस दिन वहां के मुस्लिम नागरिक भी अपनी प्रेमिका या पत्नी के साथ बाहर निकलने से कतराते हैं. साल 2012 में इस देश के कई होटलों में वैलेंटाइन  डे मनाने की कोशिश की गई थी, जिसके बाद वहां कि पुलिस ने इन तमाम होटलों में तोड़फोड़ की थी और करीब 200 लोगों को गिरफ्तार किया था.

सऊदी अरब में बैन वैलेंटाइन डे

सऊदी अरब में आज भी रूढ़िवादी सोच और परंपराएं हैं, यही वजह है कि जब भी कोई यहां कुछ नया करने की कोशिश करता है तो उसे यहां के चरमपंथी लोग और सरकार रोकने की कोशिश करते हैं. यहां अगर आपने सार्वजनिक रूप से वैलेंटाइन डे मनाया तो आपको कड़ी सजा हो सकती है. यहां तक की आपको गिरफ्तार भी किया जा सकता है.

ईरान में वैलेंटाइन डे पर बैन

ईरान भी एक इस्लामिक देश है और यहां भी इस्लामिक मान्यताओं के हिसाब से ही कानून बनाए गए हैं. यहां के तमाम कानून कट्टरपंथी मौलवियों की इजाजत पर ही बनाए जाते हैं. यहां की सरकार ने ना सिर्फ वैलेंटाइन डे पर बैन लगाया हुआ है, बल्कि वैलेंटाइन डे के दौरान जिन चीजों को इस्तेमाल होता है उनके उत्पादन पर भी रोक लगा दी है. यहां की सरकार वैलेंटाइन डे के दिन देश में मेहरगन त्योहार को मनाने का प्रस्ताव भी ला चुकी है. यह एक ईरानी त्योहार है, जो ईरान में तब से मनाया जाता रहा है, जब यहां इस्लाम की शुरुआत भी नहीं हुई थी.

इंडोनेशिया में वैलेंटाइन डे पर कानून

इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है. यहां दुनिया भर में सबसे ज्यादा मुस्लिम रहते हैं. इस देश में वैलेंटाइन डे को बैन करने को लेकर अब तक कोई कानून नहीं बनाया गया है, लेकिन 14 फरवरी के दिन इस देश में कोई भी बड़ा उत्सव नहीं मनाया जाता है. वहीं सुराबा और मकासर, जहां कट्टरपंथी लोगों का बोलबाला है, वहां जरूर इस त्योहार पर कुछ बैन लगाए गए हैं.

उज्बेकिस्तान में वैलेंटाइन डे पर क्या होता है

उज्बेकिस्तान एक ऐसा देश है, जहां का इतिहास और कल्चर बेहद खास है. इस देश में साल 2012 में ही एक फरमान जारी किया गया था कि अब से देश में कोई भी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे नहीं मनाएगा, बल्कि इस दिन बाबर का जन्मदिन मनाया जाएगा. यहां के लोग बाबर को अपना नायक मानते हैं और उसका बहुत सम्मान करते हैं.

ये भी पढ़ें: यहां शादी के बाद दुल्हन को अकेला छोड़ देते हैं और फिर सारे कुंवारे लड़के करते हैं किस और...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने सालों बाद मौत को भी आ जाएगी मौत? जानिए कब अमर होगा इंसान
कितने सालों बाद मौत को भी आ जाएगी मौत? जानिए कब अमर होगा इंसान
क्या है 'मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस' पानी के नीचे छिपी दुश्मनों की पनडुब्बियों के लिए बनेगी काल
क्या है 'मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस' पानी के नीचे छिपी दुश्मनों की पनडुब्बियों के लिए बनेगी काल
Space Debris: आसमान से बरसने वाली है तबाही? धरती के चारों ओर घूम रहा है लाखों टन कचरा, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी!
आसमान से बरसने वाली है तबाही? धरती के चारों ओर घूम रहा है लाखों टन कचरा, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी!
समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल को शार्क और व्हेल से कैसे रखा जाता है सुरक्षित, कौन है इसका जिम्मेदार
समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल को शार्क और व्हेल से कैसे रखा जाता है सुरक्षित, कौन है इसका जिम्मेदार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget