एक्सप्लोरर

ईरान परमाणु ताकत बना तो सबसे ज्यादा खतरे में होगा ये देश, दुनियाभर में मच सकती है तबाही

दुनिया के नौ देशों के पास ही परमाणु बम हैं. इसमें अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन, इजराइल, पाकिस्तान, भारत, फ्रांस, उत्तर कोरिया हैं. ये रिपोर्ट कई बार सामने आई हैं कि ईरान भी परमाणु बम बनाने के करीब है.

US Nuclear Deal With Iran: परमाणु बम दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो परमाणु हथियारों का उपयोग दुनिया में भयंकर तबाही का कारण बनेगा. इस बीच अमेरिका की ओर से ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई को लिखी गई चिट्ठी ने दुनिया में तहलका मचा दिया है. इस चिट्ठी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने नहीं दे सकते. इसका मतलब साफ है कि ईरान परमाणु बम बनाने के बेहद करीब है. 

बता दें, वर्तमान में दुनिया के सिर्फ नौ देशों के पास ही परमाणु बम हैं. इसमें अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन, इजराइल, पाकिस्तान, भारत, फ्रांस, उत्तर कोरिया शामिल हैं. परमाणु नीति के तहत किसी अन्य देश को परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं है. हालांकि, यह रिपोर्ट आती रहती हैं कि ईरान परमाणु बम बनाने के बेहद करीब है और उसके पास यह ताकत हासिल करने के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरेनियम मौजूद है. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि अगर ईरान परमाणु शक्ति संपन्न देश बन जाता है तो किस देश को इससे सबसे ज्यादा खतरा होगा... 

क्या है ट्रंप की चिट्टी में...

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को चिट्टी लिखकर परमाणु समझौते पर बातचीत की इच्छा जाहिर की है. ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा है कि ईरान नए परमाणु समझौते में शामिल होना चाहेगा, अगर ऐसा नहीं होता है तो दूसरे विकल्प के तौर पर अमेरिका को कुछ कदम उठाने की जरूरत होगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि ईरान को किसी दूसरे परमाणु हथियार को विकसित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा है कि मुझे उम्मीद है कि आप (आयतुल्लाह अली खामेनेई) बातचीत करेंगे, क्योंकि अगर हमें सैन्य तरीके से आगे बढ़ना पड़ा, तो यह बहुत भयानक होगा. 

ईरान परमाणु बम बनाने के बेहद करीब

अमेरिका और ईरान के बीच 2015 में परमाणु समझौते पर बातचीत शुरू हुई थी. हालांकि, 2018 में ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका इस समझौते से अलग हो गया था, जिसके बाद कथित तौर पर ईरान ने फिर से अपने परमाणु कार्यक्रम की शुरुआत कर दी थी. बता दें, कई बार यह रिपोर्ट आ चुकी हैं कि ईरान परमाणु बम बनाने के बेहद करीब है. पिछले महीने ही संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान ने हथियार ग्रेड यूरेनियम के अपने उत्पादन में तेजी ला दी है. इस संस्था का मानना है कि ईरान के पास एक गुप्त परमाणु हथियार कार्यक्रम था, जिसे 2003 में रोक दिया गया था.

किस देश को होगा सबसे ज्यादा खतरा

मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल ताकतवर देश हैं और दोनों देशों के बीच दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है. पिछले दिनों जब मिडिल ईस्ट में तनाव शुरू हुआ तो इजराइल और ईरान खुलकर आमने-सामने आ गए थे और दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले भी किए थे. ऐसे में अगर इजराइल के बाद ईरान भी परमााणु हथियार बना लेता है तो यह देश अपने दुश्मन इजराइल के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है. वहीं, अमेरिका भी ईरान के निशाने पर रहता है. इसलिए अमेरिका के लिए भी बड़ा खतरा उत्पन्न हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: ये हैं अमेरिका के कट्टर दुश्मन देश, तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो कितना पड़ेगा भारी

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Youtube पर कैसे बना सकते हैं अपना चैनल, कितने सब्सक्राइबर पर होने लगती है कमाई?
Youtube पर कैसे बना सकते हैं अपना चैनल, कितने सब्सक्राइबर पर होने लगती है कमाई?
ChatGPT या Meta AI से बम बनाने का तरीका पूछा तो हो सकती है जेल, जान लें कानून
ChatGPT या Meta AI से बम बनाने का तरीका पूछा तो हो सकती है जेल, जान लें कानून
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के पुजारी को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है इनका सेलेक्शन?
राम मंदिर के पुजारी को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है इनका सेलेक्शन?
Pm Modi France Visit: फ्रांस की वो चीज, जिसके बिना अधूरी है भारत के ज्यादातर घरों की रसोई
फ्रांस की वो चीज, जिसके बिना अधूरी है भारत के ज्यादातर घरों की रसोई

वीडियोज

Patna Train Dispute: Patliputra स्टेशन पर छात्रों का महातांडव! | Bihar Latest News
Khan Sir Controversy: खान सर को मिली जमानत...नेपाल में रौशन आनंद के भाई की हत्या! उड़ गए सबके होश!
Patna Train Dispute: Patliputra स्टेशन पर उपद्रव का LIVE वीडियो आया सामने | Bihar Latest News
Sansani: बैंकॉक टू मुंबई.... मॉडल का गांजा गैंग ! | Crime News
Kushinagar Road Accident: कुशीनगर से आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में बड़ा फेरबदल, ममता बनर्जी ने सायोनी घोष का पत्ता काटा, कुणाल घोष-सौगत रॉय को दी ये जिम्मेदारी
TMC में बड़ा फेरबदल, ममता बनर्जी ने सायोनी घोष का पत्ता काटा, कुणाल घोष-सौगत रॉय को दी ये जिम्मेदारी
'जिस दिन हमारी सत्ता आएगी हम टुकड़े...', बीजेपी के ऑपरेशन टाइगर पर संजय राउत ने दे डाली चेतावनी
'जिस दिन हमारी सत्ता आएगी हम टुकड़े...', बीजेपी के ऑपरेशन टाइगर पर संजय राउत ने दे डाली चेतावनी
ट्रंप का ऐलान- ईरान के साथ आज होंगे डील पर साइन, तेहरान ने कहा- आखिरी मुहर में लगेगा टाइम, आज होगा समझौता?
ट्रंप का ऐलान- ईरान के साथ आज होगी डील, तेहरान बोला- आखिरी मुहर में लगेगा टाइम, आज होगा समझौता?
Surbhi Jyoti Blessed with a Baby Girl: 'कुबूल है' फेम सुरभि ज्योति बनीं मां, बेबी गर्ल को दिया जन्म
'कुबूल है' फेम सुरभि ज्योति बनीं मां, बेबी गर्ल को दिया जन्म
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को कितनी बार पीटा? हेड टू हेड आंकड़े चौंका देंगे
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को कितनी बार पीटा? हेड टू हेड आंकड़े चौंका देंगे
'मैं केरल के पूर्व CM को गले नहीं लगाऊंगा', राहुल गांधी के पिनाराई विजयन पर कमेंट से बवाल, INDIA ब्लॉक में दरार?
'मैं केरल के पूर्व CM को गले नहीं लगाऊंगा', राहुल गांधी के पिनाराई विजयन पर कमेंट से बवाल, INDIA ब्लॉक में दरार?
House Flies: क्या आप भी घर की मक्खियों से हैं परेशान? रसोई की इस एक चीज से मिनटों में करें सफाया
क्या आप भी घर की मक्खियों से हैं परेशान? रसोई की इस एक चीज से मिनटों में करें सफाया
UPSC CSE Prelims Result 2026: कभी भी जारी हो सकता है UPSC CSE Prelims का रिजल्ट, चेक करने के लिए ये चीजें रखें तैयार
कभी भी जारी हो सकता है UPSC CSE Prelims का रिजल्ट, चेक करने के लिए ये चीजें रखें तैयार
Embed widget