एक्सप्लोरर

Donkey Route: क्या होता है ये डंकी रूट, जानें कैसे बिना वीजा के अमेरिका जैसे देशों में दाखिल हो जाते हैं लोग

US Illegal Immigrants: डंकी रूट बिल्कुल भी सेफ नहीं होता है, इसमें हर कदम पर खतरे होते हैं और कई लोगों की मौत भी हो जाती है. इसमें कई देशों की सीमाओं को पार करना होता है.

US Illegal Immigrants: अमेरिका में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप की सरकार बनते ही कई लोगों में हड़कंप मच गया, इनमें से सबसे ज्यादा वो लोग हैं जो बिना किसी वैध दस्तावेज के अमेरिका में रह रहे हैं. ट्रंप सरकार की तरफ से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार कर अपने देश भेजा जा रहा है. भारत के भी सैकड़ों लोग वापस भेजे गए हैं, जिन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था. ऐसे तमाम लोग अमेरिका डंकी रूट से पहुंचते हैं, ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि ये रूट क्या होता है और कैसे लोग अमेरिका तक बिना किसी वैध डॉक्यूमेंट या वीजा के पहुंच जाते हैं. 

क्या होता है डंकी रूट?
डंकी रूट एक ऐसा रूट होता है जो कई देशों से होकर गुजरता है. इसे लोग विदेश जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. पंजाब में डंकी का मतलब एक जगह से दूसरी जगह उछलकर या कूदकर पहुंच जाना होता है. यही वजह है कि भारत से विदेश पहुंचने के रूट को डंकी रूट कहा जाता है. इस रूट के जरिए लोग कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में दाखिल होते हैं. पहले इस रूट का इस्तेमाल खूंखार अपराधी देश छोड़कर भागने के लिए करते थे, लेकिन अब विदेश जाने का सपना देखने वाले हजारों लोग इसके जरिए अपने पसंदीदा देश में दाखिल हो रहे हैं. 

हर कदम पर खतरा 
डंकी रूट बिल्कुल भी सेफ नहीं होता है, इसमें हर कदम पर खतरे होते हैं और कई लोगों की मौत भी हो जाती है. ये रूट सबसे ज्यादा खतरनाक इसलिए होता है, क्योंकि इसमें कई देशों की सीमाओं को पार करना होता है. ऐसे में कई बार सीमा पर तैनात जवान अवैध तरीके से घुसपैठ करने वाले लोगों को गोली मार देते हैं. वहीं कुछ मामलों में लोग भीषण ठंड या फिर भूख से भी मर जाते हैं.

चल रहा है बड़ा रैकेट
डंकी रूट से लोगों को विदेश ले जाने का एक बड़ा रैकेट चल रहा है. कई ट्रैवल एजेंसियां और एजेंट्स इस काम में लगे हुए हैं और विदेश पहुंचाने के लिए लोगों से लाखों रुपये लेते हैं. कई लोगों ने तो डंकी रूट से अमेरिका पहुंचने के लिए एक करोड़ रुपये तक खर्च कर दिए. एजेंट्स मैक्सिको या फिर कनाडा की सीमा से होते हुए लोगों को अमेरिका में दाखिल करवाते हैं. इससे पहले पाकिस्तान और बाकी देशों से होते हुए लोग अमेरिका के पास स्थित देशों तक पहुंचते हैं. 

ऐसे गुजारते हैं अपनी जिंदगी
जो लोग अपनी जान दांव पर लगाकर डंकी रूट से अमेरिका या फिर किसी और देश में दाखिल हो जाते हैं, वो यहां किसी ऐसी जगह रहते हैं जहां पुलिस का आना जाना कम होता है. साथ ही ऐसी नौकरी करते हैं, जिसमें उनसे डॉक्यूमेंट नहीं मांगे जाते. ये लोग ऐसी जगहों पर जाने से भी बचते हैं, जहां पुलिस या फिर अधिकारियों की नजरें उन पर पड़ें. ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए तमाम देशों की पुलिस रेड करती है, जिसमें कई लोग पकड़े जाते हैं. पकड़े जाने के बाद उन्हें डिटेंशन कैंप में भेज दिया जाता है और फिर डिपोर्टेशन का प्रोसेस शुरू होता है. अमेरिका में ऐसे लोगों की संख्या 1 करोड़ 10 लाख से ज्यादा बताई जाती है.

ये भी पढ़ें - दिल्ली में अगर AAP और बीजेपी की बराबर सीटें आ गईं तो क्या होगा? जानें तब कैसे बनेगी सरकार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget