एक्सप्लोरर

अमेरिका में बार-बार क्यों टकरा जाते हैं प्लेन, हवा में कैसे कंट्रोल होता है ट्रैफिक?

सड़क पर ट्रैफिक कंट्रोल करने और ड्राइवर को रास्ता बताने के लिए साइनबोर्ड होते हैं, लेकिन क्या आपके मन में ख्याल आया है कि हवा में ट्रैफिक को कैसे कंट्रोल किया जाता है, पायलट को रास्ता कैसे पता चलता है

America Plane Crash: अमेरिका के एरिजोना में एक बार फिर विमान हादसा हुआ. यहां दो छोटे प्लेन हवा में टकरा गए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद विमान दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है. चिंता करने वाली बात यह है कि अमेरिका में हाल के दिनों में हुआ यह चौथा विमान हादसा है. 

अमेरिका में 2001 के बाद दूसरा सबसे बड़ा विमान हादसा जनवरी के आखिर में वाशिंगटन डीसी में हुआ था, जिसमें अमेरिकन एयरलाइंस के यात्री विमान और सेना के हेलीकॉप्टर के बीच टक्कर हो गई थी. इस हादसे में 67 लोगों की जान चली गई थी. अब सवाल यह है कि अमेरिका जैसे देश में बार-बार विमान हादसे क्यों हो रहे हैं? हवा में ट्रैफिक को कैसे कंट्रोल किया जाता है? चलिए जानते हैं... 

हवा में भी कंट्रोल किया जाता है ट्रैफिक

सड़क पर ट्रैफिक को कंट्रोल करने और ड्राइवर को रास्ता बताने के लिए साइनबोर्ड होते हैं, लेकिन क्या आपके मन में ख्याल आया है कि हवा में ट्रैफिक को कैसे कंट्रोल किया जाता है? पायलट को रास्ता कैसे पता चलता है कि उसे कब और कहां मुड़ना है? दरअसल, किसी भी विमान के पायलट को रेडियो और रडार के द्वारा एयर ट्रैफिक की जानकारी मिलती है. वहीं, पायलट की मदद के लिए जमीन पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल होता है, जो समय-समय पर पायलट को दिशानिर्देश देता रहता है कि उन्हें किस दिशा में मुड़ना है, किधर नहीं.

HSI की लेते हैं मदद

इसके अलावा पायलट हवा में रास्ते का पता लगाने के लिए Horizontal Situation indicator(HSI) का सहारा लेते हैं. यह डिवाइस पायलट के सामने स्क्रीन पर लगी होती है, जो बिल्कुल गूगल मैप की तरह काम करती है. इसकी मदद से पायलट यह तय करते हैं कि उन्हें कब और किस दिशा में प्लेन को ले जाना है. कभी-कभी इनमें तकनीकी समस्या आ जाने के कारण पायलट को एयर ट्रैफिक की जानकारी नहीं हो पाती, जिस कारण हादसे हो जाते हैं. 

अमेरिका में हुए कई हादसे

अमेरिका में हाल के दिनों में चार बड़े विमान हादसे दर्ज किए गए हैं. एरिजोना विमान हादसे से पहले एक डेल्टा जेट हादसे का शिकार हो गया था. टोरंटो में उतरते समय यह प्लेन पलट गया था, इसमें 80 लोग सवार थे. इससे पहले अलास्का में जनवरी के आखिर में अमेरिकन एयरलाइंस और सेना के हेलीकॉप्टर के बीच टक्कर हो गई थी, जिसमें 67 लोगों की जान चली गई थी. 31 जनवरी को मेडिकल ट्रांसपोर्ट जेट हादसे का शिकार हो गया था. इसमें विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हुई थी और 19 अन्य घायल हो गए थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?
अमेरिका के कहने पर क्यों रुक जाता है इजरायल, किस वजह से है मजबूर
अमेरिका के कहने पर क्यों रुक जाता है इजरायल, किस वजह से है मजबूर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget