एक्सप्लोरर

Triwizard Chess: एक साथ 3 लोग भी खेल सकते हैं Chess, जानिए क्या होंगे इस रोमांचक खेल के नए नियम!

Triwizard Chess: आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) से पढ़े, बीटेक 2014 बैच के आदित्य निगम ने अपने गेमिंग स्टार्टप के जरिए ऐसा नया चेस बोर्ड विकसित किया है, जिसपर तीन लोग एक साथ चेस खेल सकते हैं.

Triwizard Chess: चेस (Chess) खेल को तो आप जानते होंगे. ये तो हम सभी जानते हैं कि हर खेल को खेलने के लिए उसके अपने नियम होते हैं. पूरा खेल इन्ही नियमों पर आधारित होता है. कई खेल ऐसे भी हैं, जिनके नियमों में समय के साथ-साथ बदलाव हुए हैं, जबकि कुछ के नियमों में सदियों से कोई बदलाव नहीं हुआ. आज हम ऐसे ही एक खेल की बात करने वाले हैं, जो समय के साथ अपडेट तो हुआ, लेकिन उसके रूल्स सदियों बाद आज भी पहले जैसे ही हैं. बात हो रही है चेस (Chess) की. अब तक आपने दो लोगों को एक साथ चेस खेलते देखा होगा, लेकिन आने वाले समय में शायद आपको तीन लोगो के चेस खेलने का नजारा देखने को जरूर मिल जाएगा.

आईआईटी रुड़की के छात्र ने बनाया नया चेस

आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) से पढ़े, बीटेक 2014 बैच के आदित्य निगम (Aditya Nigam) ने अपने गेमिंग स्टार्टप के जरिए ऐसा नया चेस बोर्ड विकसित किया है, जिसपर तीन लोग एक साथ चेस खेल सकते हैं. इसे ट्राईविजार्ड चेस (Triwizard Chess) कहा जाता है. आदित्य निगम ने आईआईटी रुड़की में हुए एक चेस टूर्नामेंट के दौरान इस ट्राइविजार्ड चेस को पेश किया था.

सबकी गोटियां होंगी एक समान  
 
इस नए ट्राइविजार्ड चेस बोर्ड के बारे में बात की जाए, तो आपको जानकर आश्चर्य भी होगा कि इसके नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. खेल पहले की तरह ही खेला जा जाता है. हालांकि, अब दो की जगह तीन खिलाड़ी भी एक साथ इस खेल को खेल सकेंगे और हर खिलाड़ी के पास एक समान गोटियां होंगी.

इस नए रंग की गोटियों को किया गया है शामिल

आदित्य का कहना है कि इस गेम का मकसद युवा पीढ़ी में चेस को बढ़ावा देना है. इस नए फॉर्मेट में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ गई. नए गेम में दर्शक खुद भी एक खिलाड़ी बन जाएगा, जिससे पूरे खेल का नजरिया ही बदल जाएगा. इस खेल में तीन खिलाड़ियों के होने से हर एक खिलाड़ी को एक साथ दो अन्य खिलाड़ियों की चाल को समझना होगा. ट्राईविजार्ड चेस में खिलाड़ियों की बाजी (क्लॉकवाइज) तरीके से चलेगी. सबसे पहले सफेद, इसके बाद भूरे और फिर काले की बाजी आएगी. तीसरे खिलाड़ी की गोटियां भूरे रंग की होंगी.

ये भी पढ़ें -

Study Tips: सर्दियों में ऐसे करोगे पढ़ाई तो नहीं आएगी नींद, एग्जाम में भी मिलेंगे अच्छे नंबर!

Political GK: यहां जानिए कैसे बनती है नई राजनीतिक पार्टी और चुनाव चिन्ह आवंटन की पूरी प्रक्रिया!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget