एक्सप्लोरर

क्या पेड़ों से भी फैलता सकता है प्रदूषण? रिसर्च में सामने आई यह बात

पेड़-पौधों को ऑक्सीजन का सबसे बड़ा स्त्रोत माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़ों से प्रदूषण भी फैलता है. यह बात एक रिसर्च में सामने आई है. देखिए क्या-क्या बताया गया है रिसर्च में.

हमने बचपन से पढ़ा है कि पेड़ ऑक्सीजन के सबसे बड़े सोर्स हैं. धरती पर मौजूद सभी प्राणियों के जीवन के लिए ऑक्सीजन सबसे जरूरी होता है, इसीलिए सरकार से लेकर आम इंसान तक समाज से पेड़ लगाने और पेड़ नहीं काटने की अपील करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि पेड़ों से भी प्रदूषण फैलता है. जी हां, आज हम आपको बताएंगे कि आखिर पेड़ों के जरिए प्रदूषण कैसे फैलता है? 

पेड़

धरती पर हरियाली का होना इंसानों और जानवरों का जीवन होना है, क्योंकि ऑक्सीजन का मुख्य स्त्रोत पेड़ है. अगर धरती पर अगर पेड़-पौधे नहीं रहेंगे तो जीवन भी नहीं रहेगा. इतना ही नहीं, वातावरण को स्वच्छ रखने का काम भी पेड़ों द्वारा ही संभव है. हालांकि, एक रिपोर्ट ने हर किसी को आश्चर्यचकित किया है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पेड़ों से भी प्रदूषण फैलता है. 

प्रदूषण का कारण

बता दें कि जर्नल साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक पेड़ों में पाए जाने वाले टेरपेनोइड्स असल में कई प्रकार के रसायन पर केंद्रित है, जो अन्य प्रदूषकों के साथ मिलकर उन्हें हानिकारक बना सकते हैं. दरअसल, पेड़ों के टेरपेनोइड्स वाष्पशील कार्बनिक यौगिक,ओजोन और सूक्षमकण प्रदूषकों का निर्माण करके वायु प्रदूषण पर प्रतिक्रिया करते हैं. वहीं, बढ़ते तापमान और सूखे के कारण पेड़ अधिक वीओसी उत्सर्जित करते हैं और इन दोनों कारकों ने लॉस एंजिल्स को प्रभावित किया है.

रिसर्च में क्या आया सामने?

रिसर्च के दौरान साल 2021 में जर्मनी, कैलटेक, कोलोराडो और अमेरिका की राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन के शोधकर्ताओं ने वीओसी की सांद्रता को मापने के लिए मास स्पेक्ट्रोमीटर के साथ कई दिनों तक पूरे लॉस एंजिल्स पर एक विमान उड़वाया था. इससे शोधकर्ताओं को पता चला कि टेरपेनोइड्स वीओसी ही प्रदूषण का सबसे बड़ा स्त्रोत था. वहीं, यह प्रभाव शहर के वानस्पतिक हिस्सों और सबसे गर्म दिनों में सबसे अधिक दिखा था.

हालांकि रिसर्च में शोधकर्ताओं को अभी यह पता नहीं लगा है कि कौन-से पेड़ टेरपेनोइड्स के सबसे अधिक उत्सर्जन का कारण बन रहे हैं. शोधकर्ताओं ने यह जरूर पाया है कि अधिक तापमान के बीच मानव से जुड़े वीओसी भी प्रदूषण बढ़ा रहे हैं, जिनमें गैसोलीन जैसे रसायनों से लेकर डिओडोरेंट जैसे उत्पाद तक शामिल हैं.

इंसानों ने भी फैलाया प्रदूषण

रिचर्सर ईवा फैनरस्टिल ने न्यू साइंटिस्ट से बातचीत में बताया है कि सौंदर्य उत्पादों का प्रदूषण पर कम लेकिन मापने योग्य प्रभाव होता है. शोधकर्ताओं का कहना कि पेड़ों के वीओसी को रोकना मुश्किल है, इसलिए मनुष्यों द्वारा उत्सर्जित वीओसी को रोकना जरूरी हो जाता है.

ये भी पढ़ें: चाय पीकर जिंदा रह सकता है कोई इंसान, ये महिला सालों से सिर्फ चाय पर जिंदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget