एक्सप्लोरर

नमकहराम शब्द सुना तो बहुत बार होगा... आज जान लीजिए कि ये शब्द हिंदी का है या नहीं!

Namakharam Word Fact: भाषा के कुछ जानकारों, विशेषज्ञों और लेखकों का कहना है कि 'नमकहराम' शब्द दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है. आइए जानते हैं ये शब्द कहां से आए और इसका मतलब क्या है...

Treacherous In Hindi: अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए हमें भाषा की जरूरत होती है. भाषा के जरिए बोलकर या लिखकर, इन दो तरीकों से हम किसी दूसरे व्यक्ति के सामने अपने विचार प्रस्तुत करते हैं. कभी-कभी हम अपनी डेली लाइफ में कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल भी करते हैं जिनमें पूरी बात का सार छिपा होता है. लोग बड़ी बात न कहते हुए उस एक शब्द को इस्तेमाल करते हैं जिसमें उस बात का पूरा भाव होता है. हर भाषा में ऐसे शब्द होते हैं. ऐसा ही एक शब्द है 'नमकहराम'. शायद ज्यादातर लोगों को इसका मतलब पता होगा. लेकिन, क्या आप जानते हैं ये शब्द बना कैसे? आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि नमकहराम शब्द कैसे बना और इसका मतलब क्या होता है. जानने के लिए पढ़ते रहिए इस आर्टिकल को...

भारत की भूमि ऐसी दिलचस्प जगह है जहां पर दो संस्कृति, दो साहित्य या दो भाषाएं मिलकर एक और संस्कृति, साहित्य या भाषा को जन्म देते हैं. संस्कृत भाषा से जन्म लेने वाली हिंदी भाषा इतनी विनम्र है कि उसने बीमार, जहर, आराम, जल्दी और बहादुर जैसे दूसरी भाषाओं के शब्दों को अपनेपन के साथ अपने हिंदी परिवार में शामिल कर लिया. मजे की बात तो यह है कि ज्यादातर लोगों को यह पता भी नहीं है कि ये हिंदी भाषा के शब्द नहीं है. नमकहराम शब्द की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. आइए जानते हैं.

'नमकहराम' का अर्थ
नमकहराम शब्द उस व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो पहले आपके साथ होता है फिर आपके साथ गद्दारी कर देता है. इसपर बॉलीवुड में एक फिल्म भी बनीं है. लोकप्रिय अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी एक फिल्म जिसका नाम 'नमकहराम' था, के माध्यम से यह तो समझा दिया कि नमकहराम शब्द का भाव क्या होता है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि ये शब्द बना कैसे है. हिंदी व्याकरण की बात करें तो इस तरह के शब्द का उल्लेख हिंदी में नहीं है. दरअसल, यह शब्द दो भाषाओं के शब्दों से मिलकर बना है. आइए जानते हैं नमकहराम शब्द कैसे बना, 

नमक और हराम हैं दो अलग भाषाओं के शब्द
भाषा के कुछ जानकारों, विशेषज्ञों और लेखकों का कहना है कि 'नमकहराम' शब्द दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है. यह 'नमक' और 'हराम' दो शब्दों से मिलकर बना है. जिसमें से नमक फारसी शब्द है, जबकि हराम शब्द अरबी भाषा से लिया गया है. इतिहासकारों का कहना है कि फारसी और अरबी शब्दों की मुलाकात भारत की धरती पर हुई और कई नए शब्दों का जन्म हुआ जिनमें से नमकहराम भी एक है.

यह भी पढ़ें -

बैचलर पार्टी...बैचलर डिग्री! आखिर इस 'बैचलर' शब्द के कितने मतलब होते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना का गलत फायदा उठाया, कितनी मिलेगी सजा?
लक्ष्मी योजना का गलत फायदा उठाया, कितनी मिलेगी सजा?
मुगल दौर में इश्क करने की सजा, शहजादियों के साथ क्या-क्या हुआ?
मुगल दौर में इश्क करने की सजा, शहजादियों के साथ क्या-क्या हुआ?
D कंपनी पानी कम चाय…कैसे काम करता है जापान का 'याकूजा गैंग'?
D कंपनी पानी कम चाय…कैसे काम करता है जापान का 'याकूजा गैंग'?
क्या निजी तालाब पर भी लगेगा फ्लोटिंग सोलर पैनल, क्या है सूर्य सरोवर योजना?
क्या निजी तालाब पर भी लगेगा फ्लोटिंग सोलर पैनल, क्या है सूर्य सरोवर योजना?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget