एक्सप्लोरर

बैचलर पार्टी...बैचलर डिग्री! आखिर इस 'बैचलर' शब्द के कितने मतलब होते हैं?

Bachelor Meaning: बैचलर शब्द की उत्पत्ति मध्य काल में हुई थी. बैचलर शब्द का उपयोग योग्यता से संबंधित होता है. आइए इस आर्टिकल के जरिए इस शब्द के अर्थ को थोड़ा और अच्छे से समझते हैं...

Bachelor Word Meaning: हर कुछ शब्द बड़े मजेदार होते हैं. ऐसा ही एक शब्द है 'बैचलर'. इसशब्द को कई जगह इस्तेमाल किया जाता है. आपने भी लोगों इस शब्द को कई चीजों के लिए इस्तेमाल करते सुना होगा. बैचलर शब्द को स्नातक डिग्री के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है और किसी अविवाहित शख्स को भी बैचलर ही कहा जाता है. ऐसे में लोगों को इस शब्द को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि आखिर इस शब्द का सही मतलब होता क्या है? आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस शब्द के कितने मतलब होते हैं और ये शब्द आया कहां से है. पढ़िए इस शब्द को दिलचस्प कहानी यहां....

पहले बैचलर शब्द की उत्पत्ति और अर्थ को समझिए
Bachelor शब्द मूल रूप से लेटिन भाषा के baccalārius (बाकालारियस) शब्द से उत्पन्न हुआ है. बैचलर शब्द की उत्पत्ति मध्य काल में हुई थी. बैचलर शब्द का उपयोग योग्यता से संबंधित होता है. जब कोई व्यक्ति योग्यता तो हासिल कर लेता है, लेकिन अभी उसे लक्ष्य प्राप्त करना शेष रहता है तो इस दौरान उस व्यक्ति को बैचलर कहा जाता है. 

अब इसके इस्तेमाल को समझिए

1. हायर एजुकेशन सिस्टम में सबसे प्राथमिक डिग्री को बैचलर कहा जाता है. इसके बाद मास्टर डिग्री और कुछ विशेषज्ञता वाली डिग्री जैसे पीएचडी आदि होती है. सिस्टम हिसाब से एक व्यक्ति को बैचलर के बाद मास्टर और फिर विशेषज्ञता वाली डिग्री हासिल करनी चाहिए. यानी यहां पर बैचलर का अर्थ हुआ कि वह जो मास्टर डिग्री के लिए योग्य. 

2. किसी अविवाहित युवक को बैचलर कहा जाता है, लेकिन कम उम्र के बालक या ज्यादा उम्र के अविवाहित व्यक्ति को बैचलर नहीं कहा जाता है. इस प्रकार यहां बैचलर का मतलब एक ऐसे युवक से है जो विवाह के योग्य है. दुनिया के कई देशों में विवाह योग्य युवती को भी बैचलर कहा जाता था, लेकिन अब यह चलन में नहीं है. 

3. प्राचीन काल की बात करें तो कोई ऐसा योद्धा जो किसी सेना का हिस्सा नहीं है, स्वतंत्र है परंतु वह राजा भी नहीं है और न ही उसका अपना कोई झंडा है. ऐसे योद्धा को भी बैचलर नाम नाम से संबोधित किया जाता है. दूसरे शब्दों में कहें तो एक ऐसा योद्धा जो राजा बनने के योग्य है. 

3. दशकों पहले लंदन में व्यापारियों के संगठन में सबसे जूनियर मेंबर को भी बैचलर कहा जाता था. इस सदस्य को संगठन की सदस्यता तो मिलती है परंतु यूनिफॉर्म पहनने का अधिकार नहीं मिलता है यानी इस क्षेत्र में बैचलर एक ऐसा व्यापारी होता है जो संगठन की स्थाई सदस्यता के योग्य होता है. 

3. कुछ सभ्यताओं में एक ऐसा व्यक्ति जिसे खेती करना आता है, लेकिन वह किसी खेत का मालिक नहीं है को भी बैचलर कहा जाता था. यानी एक ऐसा किसान जो खेती करने की योग्यता रखता हो. 

अब समझिए बैचलर पार्टी क्या होती है
दरअसल, बैचलर पार्टी एक ऐसे युवकों की पार्टी होती है जो विवाह के योग्य हैं, लेकिन अभी अविवाहित हैं. आजकल बैचलर पार्टी काफी चलन में है. विवाह के योग्य लोग अपने विवाह समारोह से पहले बैचलर पार्टी का आयोजन करते हैं और अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं.

यह भी पढ़ें -

क्या नए साल पर भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी? वैसे जनवरी में कई दिन रहेंगी दुकानों की छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना का गलत फायदा उठाया, कितनी मिलेगी सजा?
लक्ष्मी योजना का गलत फायदा उठाया, कितनी मिलेगी सजा?
मुगल दौर में इश्क करने की सजा, शहजादियों के साथ क्या-क्या हुआ?
मुगल दौर में इश्क करने की सजा, शहजादियों के साथ क्या-क्या हुआ?
D कंपनी पानी कम चाय…कैसे काम करता है जापान का 'याकूजा गैंग'?
D कंपनी पानी कम चाय…कैसे काम करता है जापान का 'याकूजा गैंग'?
क्या निजी तालाब पर भी लगेगा फ्लोटिंग सोलर पैनल, क्या है सूर्य सरोवर योजना?
क्या निजी तालाब पर भी लगेगा फ्लोटिंग सोलर पैनल, क्या है सूर्य सरोवर योजना?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget