एक्सप्लोरर

ट्रेन में इन मरीजों को मिलती है किराए में छूट, यहां देख लीजिए बीमारियों की लिस्ट

Train Ticket Discount: भारतीय रेलवे कुछ खास वर्ग को किराए में छूट देता है, जिसमें कुछ मरीज भी शामिल हैं. ऐसे में जानते हैं कि आखिर किन-किन बीमारियों के मरीजों को किराए में छूट दी जाती है.

भारतीय रेलवे हर वर्ग के हिसाब से सफर में सुविधाएं उपलब्ध करवाता है. फर्स्ट एसी से लेकर जनरल कोच तक हर वर्ग अपने हिसाब से यात्रा कर सकता है. इसके साथ ही कुछ खास जरूरतमंदों लोगों को ट्रेन के किराए में भी छूट दी जाती है. बता दें कि सिर्फ सीनियर सिटीजन्स को ही नहीं बल्कि कुछ मरीजों को भी किराए में छूट दी जाती है. रेलवे के नियमों के अनुसार, कुछ खास बीमारी के मरीजों को रेल किराए में छूट का प्रावधान है. 

ऐसे में किसी के घर में रेलवे की ओर से बताई गई बीमारियों का कोई मरीज है तो उन्हें किराए में छूट मिलेगी और इसके साथ ही उनके एक अटेंडेंट को भी फायदा मिलेगा. जानते हैं कि आखिर रेलवे की ओर से किन-किन बीमारियों को शामिल किया गया है और कि तरह से किराए में छूट पा सकते हैं. 

- कैंसर के मरीज और उनके साथ जा रहे एक अटेंडेंट को किराए में छूट मिलती है. इस स्थिति में मरीज को फर्स्ट एसी कार, फर्स्ट क्लास, सेकेंड क्लास में 75 फीसदी की छूट मिलती है. इसके अलावा स्लीपर और एसी-3 टियर में 100 फीसदी छूट मिलती है. फर्स्ट एसी और एसी-2 टियर में 50 फीसदी की छूट मिलती है. बस अटेंडेंट को स्लीपर और एसी-3 में 75 फीसदी की छूट मिलती है. 

- थैलेसीमिया के मरीज और उनके साथ यात्रा कर रहे अटेंडेंट को छूट मिलती है. इसके अलावा हार्ट सर्जरी के लिए जा रहे मरीज और अटेंडेंट, ऑपरेशन या डायलिसिस के लिए जा रहे किडनी पैशेंट को भी छूट मिलती है. इन मरीजों को सेकेंड, स्लीपर, फर्स्ट क्लास, एसी-3 टियर, एसी चेयर कार में 75 फीसदी, फर्स्ट और एसी-2 टियर में 50 फीसदी छूट मिलती है. अटेंडेंट को भी ये सुविधाएं मिलती है. 

- टीबी के मरीज और उनके साथ जा रहे एक अटेंडेंट को सेकंड, स्लीपर और फर्स्ट क्लास में 75 फीसदी छूट मिलती है. अटेंडेंट को भी ये ही छूट मिलती है. 

- इलाज या चेकअप के लिए जा रहे एड्स के मरीजों को सेकंड क्लास में 50 फीसदी की छूट दी जाती है. 

- एनीमिया के मरीजों को स्लीपर, एसी चेयर कार, एसी-3 टियर और एसी-2 टियर में 50 फीसदी की छूट मिलती है. 

- इलाज या चेकअप के लिए जा रहे हीमोफिलिया के मरीजों और उनके साथ जा रहे अटेंडेंट को किराए में छूट दी जाती है. इन लोगों को सेकेंड, स्लीपर, फर्स्ट क्लास, एसी-3 टियर, एसी चेयर कार में 75 फीसदी छूट मिलती है. 
 
- वहीं, गैर संक्रमण वाले कुष्ठ रोगियों को भी किराए में छूट मिलती है. ऐसे मरीजों को सेकेंड, स्लीपर और फर्स्ट क्लास में 75 फीसदी की छूट दी जाती है. 

ये भी पढ़ें- क्या सबसे ज्यादा बिजी रहने वाला एम्पलाई सबसे अच्छा काम करने वाला होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget