एक्सप्लोरर

ट्रेन में क्या होता है HO कोटा, अगर वो लग जाए तो वेटिंग टिकट भी कंफर्म हो जाती है

HO Quota In Train: ट्रेन में कई तरह के कोटा होते हैं, जिनसे टिकट कंफर्म करने में प्राथमिकता मिलती है. ऐसे ही एक कोटा होता है HO, जिसके जरिए वेटिंग लिस्ट भी हो सकती है कंफर्म.

जब भी आप ट्रेन में टिकट बुक करते हैं तो अलग-अलग कोटा के जरिए बुकिंग होती है. जिन लोगों का स्पेशल कोटा होता है, उन्हें सीट मिलने में भी प्राथमिकता दी जाती है. जैसे सीनियर सिटीजन के लिए अलग कोटा होता है और उन्हें सीट अलॉटमेंट में प्राथमिकता दी जाती है. इसके साथ ही पत्रकारों के लिए भी खास कोटा होता है और ऐसे ही कई तरह के कोटे होते हैं. ऐसे ही एक कोटा होता है, जिसका नाम है HO कोटा. इसे कोटे की खास बात ये है कि इसमें वेटिंग लिस्ट भी कंफर्म हो जाती है.

ऐसे में सवाल है कि आखिर ये कोटा क्या है, किसे मिलता है और क्या टिकट बुक के समय ही इसका सहारा लिया जा सकता है. साथ ही सवाल है कि ये कोटा किससे जुड़ा होता है और किस तरह से वेटिंग लिस्ट वाली टिकट कंफर्म हो जाती है. 

क्या है एचओ कोटा?

दरअसल, एचओ कोटा हेड क्वार्टर (Head Quarters) या हाई ऑफिशियल ( High Official Quota) होता है. माना जाता है कि इस कोटे के जरिए कंफर्म टिकट मिल ही जाती है. हालांकि, इस कोटे का इस्तेमाल टिकट बुकिंग के समय नहीं किया जाता है. इसमें पहले सामान्य वेटिंग लिस्ट वाली टिकट लेनी होती है और वो टिकट हेड क्वार्टर के जरिए कंफर्म की जाती है. ये कोटा इमरजेंसी में यात्रा करने वाले लोगों के लिए और वीआईपी लोगों के लिए होता है. अधिकतर वीआईपी लोगों को ही इसका फायदा मिलता है, लेकिन कुछ परिस्थिति में नॉर्मल लोग भी इसका फायदा ले सकते हैं. 

ये कोटा सिर्फ रेलवे के उच्च अधिकारियों, सरकारी गेस्ट, वीआईपी, मंत्रालय के गेस्ट आदि के लिए यूज किया जाता है. इसमें वेटिंग टिकट को कंफर्म कर दिया जाता है और इसका प्रोसेस भी चार्ट प्रिपेयर होने के एक दिन पहले शुरू होता है. जब इसके जरिए टिकट कंफर्म की अपील की जाती है तो चार्ट बनने के वक्त ही टिकट कंफर्म का पता चल पाता है. एचओ कोटे में ट्रेन के आधार पर सीट होती हैं. आमतौर पर इनकी संख्या बहुत कम होती है और ट्रेन के हिसाब से सीटों की संख्या की समीक्षा की जाती है.

आम आदमी को कैसे मिलता है फायदा?

अब आपको बताते हैं कि आम आदमी को किस तरह से इसका फायदा मिलता है और एचओ कोटा यूज करने के लिए क्या करना होता है. अगर कोई आम आदमी इस कोटे का फायदा लेना चाहता है तो इसके लिए यात्रा की तारीख से एक दिन अप्लाई करना होता है. ऐसे में आपको ये साबित करना होता है कि आपको कहीं इमरजेंसी में जाना है और काम काफी जरूरी है.

इसमें आपको इमरजेंसी साबित करने वाली सभी दस्तावेज मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक को देने होते हैं और इसका एक फॉर्म होता है, जिसे जमा करना होता है. फिर इस पर एक गजेटेड ऑफिसर से साइन करवाना होता है, फिर सीट कंफर्म हो जाती है. इसके बाद इसकी जानकारी मंडल/ जोनल ऑफिस के पास भेजी जाती है और फिर अप्रूव होने पर टिकट कंफर्म हो जाती है. 

ये भी पढ़ें- कार चलाने के लिए जानना जरूरी है फॉर्मूला ABCD, D के बारे में नहीं जानते ज्यादातर लोग!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sheikh Hasina Returning To Bangladesh: अगर बांग्लादेश पहुंची शेख हसीना तो क्या होगा, उनके लिए सबसे बड़ा खतरा क्या?
अगर बांग्लादेश पहुंची शेख हसीना तो क्या होगा, उनके लिए सबसे बड़ा खतरा क्या?
यूपी में बाकी 11,331 करोड़ का ट्रैफिक चालान, जानें टॉप 5 राज्यों का हाल
यूपी में बाकी 11,331 करोड़ का ट्रैफिक चालान, जानें टॉप 5 राज्यों का हाल
500 अरब डॉलर का माल इंपोर्ट करने की मजबूरी? जानिए अमेरिका से क्या-क्या खरीदेगा भारत
500 अरब डॉलर का माल इंपोर्ट करने की मजबूरी? जानिए अमेरिका से क्या-क्या खरीदेगा भारत
रीसेल में खरीदा फ्लैट तो क्या साथ मिलेगी पार्किंग? जानें क्या कहता है कानून
रीसेल में खरीदा फ्लैट तो क्या साथ मिलेगी पार्किंग? जानें क्या कहता है कानून

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget