एक्सप्लोरर

Tiger has to be kept Fast: इस चिड़ियाघर में बाघ को रखना होता है फास्ट, नहीं मिलता मांस का एक भी टुकड़ा

आज से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गई है. इस दौरान अधिकांश घरों में लोग व्रत रखते हैं. लेकिन एक ऐसा चिड़ियाघर भी है, जहां बाघों को फास्ट रखना पड़ता है. जानिए इसके पीछे का कारण..

आज यानी मंगलवार 9 अप्रैल 2024 को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गई है. सनातन धर्म में इसी दिन से हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ होता है, जिसे गुड़ी पड़वा के रूप में मनाते हैं. शास्त्रों में चैत्र नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक नौ अलग-अलग देवियों की आराधना और पूजन करने का विधान बताया गया है. इस दौरान बहुत घरों में लोग व्रत भी रखते हैं. लेकिन आज हम आपको एक अनोखी बात बताने वाले हैं. दरअसल क्‍या आप सोच सकते हैं क‍ि बाघ भी व्रत रखते होंगे? दुनिया में एक चिड़ियाघर ऐसा भी है, जहां बाघ हफ्ते में एक दिन व्रत रहते हैं. 

बाघ का फास्ट

बता दें कि बाघ मांसाहारी खाने के ल‍िए जाने जाते हैं. लेकिन नेपाल के सेंट्रल चिड़ियाघर में बाघों को एक दिन मांस नहीं दिया जाता है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल के सेंट्रल चिड़ियाघर में ऐसा किया जाता है. यहां पर जानबूझकर बाघों को एक दिन भूखा रखा जाता है. जू के सूचना अध‍िकारी गणेश कोइराला ने कुछ दिनों पहले बताया था क‍ि सेहत सुधारने के ल‍िए इन मांसाहारी जीवों को हर शनिवार ‘फ़ास्ट’ पर रखा जाता है. इस दौरान बाघ को मांस का एक भी टुकड़ा नहीं दिया जाता है. 

बाघों को भूखा रखने का कारण

कई लोग ये सोच रहे होंगे कि चिड़ियाघर अपना बजट बचाने के लिए ऐसा करते हैं. लेकिन ये सच नहीं है. दरअसल इसके पीछे की वजह बेहद खास है. जू के सूचना अध‍िकारी गणेश कोइराला ने कहा कि बाघों को चिड़ियाघर में ना ही खाने के ल‍िए कोई द‍िक्‍कत है और ना ही रहने के ल‍िए कोई परेशानी होती है. लेकिन उन्‍हें भूखा रखने के पीछे एक खास वजह है. हम उन्‍हें ओवरवेट होने से बचाने के ल‍िए फास्‍ट पर रखते हैं. आमतौर पर मादा बाघ को रोज 5 क‍िलो और नर बाघ को 6 क‍िलो भैंसे का मांस दिया जाता है, लेकिन शन‍िवार को उन्‍हें कुछ नहीं दिया जाता. ऐसा करने से उनका पाचन तंत्र मजबूत होता है.

एक्‍सपर्ट के मुताबिक जब बाघ मोटे हो जाते हैं तो उनके स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी तमाम तरह की दिक्‍कतें शुरू हो जाती हैं. उनकी पेट के नीचे फैट की एक लेयर जमा होनी शुरू हो जाती है. इतना ही नहीं वे भागते समय थक जाते हैं. जिससे वो श‍िकार नहीं कर पाते हैं. इस दौरान उन्‍हें दवा से कंट्रोल करना आसान है, लेकिन यह अच्‍छा तरीका नहीं है. फास्‍ट पर रखने से उनकी सेहत में सुधार होता है. मांसाहारी जीव अगर एक दिन भी खाना नहीं खाते हैं, तो उनकी सेहत में काफी सुधार होता है.

 

ये भी पढ़ें: Mango: आम खाने से पहले पानी में भिगोकर रखना क्यों है जरूरी, क्या कहता है विज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है अफ्रीका की ग्रेट ग्रीन वॉल, कैसे बन रही और कितनी जरूरी? जानें किन देशों का होगी हिस्सा
क्या है अफ्रीका की ग्रेट ग्रीन वॉल, कैसे बन रही और कितनी जरूरी? जानें किन देशों का होगी हिस्सा
Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
Lion Vs Tiger : शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
Toilet Flush Law: रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून
रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget