एक्सप्लोरर

Poison Dart Frog: लाखों में बिकता है ये जहरीला मेंढक, जानिए क्यों है दुनियाभर में इसकी डिमांड

Poison Dart Frog: बरसान आने के साथ ही मेंढकों की डिमांड बढ़ जाती है. आज हम आपको एक ऐसे मेंढक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी कीमत लाखों में है. ये कोई आम मेंढक नहीं है, इसकी बहुत सारी खासियत है.

बरसात आने के साथ ही मेंढक हर जगह दिखना शुरू हो जाते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जहरीले मेंढक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी कीमत लाखों में हैं. हां आपने सही सुना है कि इस मेंढक की कीमत लाखों में है. जानिए ये मेंढक कहां पर पाए जाते हैं. 

जहरीला मेंढक

हम जिस मेंढक के बारे में बता रहे हैं, उसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है. लेकिन इसके अंदर इतना जहर है क‍ि एक बार में 10 लोगों की जान ले सकता है. इसके बावजूद पूरी दुनिया में इसकी डिमांड है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इसे पॉइजन डार्ट मेंढक के नाम से जाना जाता है. यह धरती के सबसे जहरीले जीवों में से एक हैं. इनका चटख रंग लोगों को खूब पसंद आता है. यह रंग ही इनको बेशकीमती बनाता है. इन मेंढकों पर पीले और काले रंग की धारियां होती हैं. कुछ मेंढक हरे और नीले रंग के भी होते हैं और इन पर चमकदार नारंगी धब्बे नजर आते हैं. ये मेंढकों की विविधता के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं.

मेंढकों की तस्‍करी

बता दें कि इनका रंग इतना अलग है क‍ि यूरोप और अमेर‍िका में कई पर‍िवार इन्‍हें पालते हैं. इनकी डिमांड खूब रहती है. इसल‍िए इनकी तस्‍करी भी होती है. जानकारी के मुताबिक ज्‍यादातर ये मेंढक कोलंबिया में पाए जाते हैं और वहां से पूरी दुन‍िया में इनकी तस्‍करी की जाती है. ये इतने दुर्लभ हैं क‍ि दुनिया के कई देशों ने इनके आयात निर्यात पर पाबंदी लगा रखी है. हरे और काले मेंढक, कोको मेंढक और सुनहरे मेंढक काफी दुर्लभ होते हैं. कोलंबिया के ओफगा मेंढक की डिमांड अभी भी सबसे ज्‍यादा है.

इतनी डिमांड क्‍यों?

सवाल ये है कि इनकी इतनी डिमांड क्‍यों होती है. बता दें क‍ि इनका जहर न‍िकालकर कई जगह दवाओं के रूप में इस्‍तेमाल किया जाता है. इसके अलावा ये बेहद खूबसूरत लगते हैं, इसल‍िए अमीर लोग इन्‍हें अपने घरों में पालना पसंद करते हैं. पहले अमेर‍िका-ब्रिटेन और अन्‍य यूरोपीय देशों में इनकी डिमांड थी, लेकिन अब इन्‍हें एश‍िया में भी मंगाया जाता है. तस्करी के दौरान कई बार इन्हें एयरपोर्ट पर भी स्‍पॉट क‍िया गया है.

 

ये भी पढ़ें: कस्बा, तहसील और शहर में क्या होता है फर्क, जानें इनके बीच का अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
MLA या MLC, कौन ज्यादा ताकतवर? समझें दोनों की पावर
MLA या MLC, कौन ज्यादा ताकतवर? समझें दोनों की पावर

वीडियोज

UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget