एक्सप्लोरर

एक शख्स के खाते में गलती से आ गए इतने रुपये, 2 मिनट के लिए बन गया था दुनिया का सबसे अमीर आदमी शख्स

दुनियाभर में बहुत अमीर लोग हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अमीर शख्स के बारे में बताने वाले हैं, जो सिर्फ दो मिनट के लिए दुनिया का सबसे अमीर शख्स बना था. जानिए इस शख्स के पास कहां से आया इतना पैसा.

दुनियाभर में अमीर लोगों की कोई कमी नहीं है. दुनिया में ऐसे कई बड़े बिजनसमैन हैं, जो करोड़ों-अरबों संपत्ति के मालिक हैं. इतना ही नहीं दुनिया में अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ती भी जा रही है.लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अमीर शख्स के बारे में बताने वाले हैं, जो सिर्फ दो मिनट के लिए दुनिया का सबसे अमीर शख्स बन गया था. उसके खाते में इतने पैसे आ गए थे कि वो एक देश का कर्ज खत्म कर सकता था. जानिए इस शख्स का क्या नाम है और ये कहां पर रहता है. 

सबसे अमीर शख्स

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया में अरबपतियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं. इसके बाद एलन मस्क का नाम आता है. आसान भाषा में आप समझिए कि इनकी संपत्ति इतनी है कि ये हर दिन करोड़ों रुपये खर्च करेंगे, तो भी इन्हें खर्च करने में कई दशक लग जाएंगे. हालांकि ये भी सच है कि अपने बिजनस के दम पर इन्हें संपत्ति बनाने में सालों लग गया है. लेकिन आज बात उस शख्स की होगी, जो सिर्फ दो मिनट के लिए दुनिया का सबसे अमीर शख्स बना था. 

2 मिनट के लिए सबसे अमीर शख्स 

बता दें कि एक शख्स के खाते में इतना पैसा आ गया था कि उतना पैसा दुनिया के सबसे अमीर शख्स बर्नार्ड अर्नाल्ट और एलन मस्क के पास भी नहीं है. जी हां इतना पैसा जिससे एक देश का कर्जा खत्म किया जा सकता है. ये घटना साल 2013 अमेरिका की है और इस शख्स का नाम क्रिस रेनॉल्ड्स है. लैडबाइबल की रिपोर्ट के मुताबिक क्रिस ने जुलाई 2013 में एक दिन अपना पेपल अकाउंट खोला था, तो देखा कि उसके खाते में कुल 92 डॉलर क्वाड्रिलियन जमा हो गए थे. ये पैसा कितना था आप इस बात का अंदाजा ऐसे लगा सकते हैं कि क्रिस तब के दुनिया के सबसे अमीर आदमी कार्लोस स्लिम से भी 10 लाख गुना अधिक अमीर हो गए थे. उस समय कार्लोस स्लिम की कुल संपत्ति 67 बिलियन डॉलर यानी करीब 5,559 अरब रुपये थी.

सिर्फ दो मिनट में फिर कंगाल

लेकिन क्रिस ज्यादा देर तक अमीर शख्स बनकर नहीं रह पाए थे. क्रिस सिर्फ दो मिनट के लिए ही इतिहास के सबसे अमीर आदमी बने थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक पेपल कंपनी को जल्द ही अपनी गलती का अहसास हो गया था, जिसके बाद उसने अपनी गलती को सुधार लिया था. इतना ही नहीं कंपनी से क्रिस से माफी भी मांगी थी. हालांकि तब समाचार आउटलेट ने क्रिस से पूछा था कि अगर वो ये सारे पैसे रख सकते तो वो इसका क्या करते? इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि वह देश का पूरा कर्जा चुका देते. उनके इस जवाब पर उनकी तारीफ हुई थी.  

ये भी पढ़ें: Traffic lights: ट्रैफिक लाइट में लाल रंग का मतलब ही क्यों होता है रूकना, किसी और रंग का क्यों नहीं होता इस्तेमाल

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
Air India Pilot Marijuana Drug Case : प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget