एक्सप्लोरर

पूरे 17 घंटे तक हवा में उड़ते रहते हैं लोग, ये है दुनिया की सबसे लंबी हवाई यात्रा

सिंगापुर से न्यूयॉर्क की उड़ान दुनिया की कुछ सबसे बड़ी हवाई यात्राओं में शामिल है. सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट SQ24 यात्रियों को सिंगापुर से न्यूयॉर्क, जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक ले जाती है.

हवाई जहाज में बैठने का सपना सब देखते हैं. कई लोग बैठते भी हैं. लेकिन क्या आपने कभी इतनी लंबी हवाई यात्रा की है, जिसमें कम से कम 18 से 20 घंटे तक आप हवा में रहते हैं. आज हम आपको दुनिया की सबसे लंबी हवाई यात्राओं के बारे में बताएंगे. इसके साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि इन हवाई यात्राओं में आपको कम से कम कितनी देर तक हवा में उड़ते रहना होगा. सबसे बड़ी बात की ये उड़ान नॉन स्टॉप होती हैं, यानि एक बार ये टेकऑफ करती हैं तो 17, 18 घंटों का सफर करने के बाद ही लैंड करती हैं.

सिंगापुर से न्यूयॉर्क की उड़ान

सिंगापुर से न्यूयॉर्क की उड़ान की दुनिया की कुछ सबसे बड़ी हवाई यात्राओं में शामिल है. सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट SQ24 इस उड़ान में यात्रियों को सिंगापुर से न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक ले जाती है. यह उड़ान अब तक की सबसे लंबे वक्त और दूरी की उड़ानों में से एक है. यह फ्लाइट 15,000 किलोमीटर का सफर तय करती है. इस यात्रा को पूरा करने में लगभग 17 घंटे 40 मिनट से ज्यादा का समय लगता है.

सिंगापुर से नेवार्की की उड़ान

दूसरी सबसे लंबी उड़ान भी सिंगापुर से ही है. सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा ऑपरेट की गई यह यात्रा 17 घंटे 25 मिनट के आसपास की होती है. यह फ्लाइट सिंगापुर से न्यू जर्सी, अमेरिका के नेवार्क तक होती है. सिंगापुर एयरलाइन द्वारा संचालित एयरबस A350-900s इस सबसे लंबी दूसरी हावई यात्रा को पूरी करती है.

डार्विन से लंदन तक की उड़ान

डार्विन से लंदन तक की उड़ान भी दुनिया की सबेस लंबी उड़ानों में गिना जाता है. ऑस्ट्रेलिया के डार्विन से ब्रिटेन में लंदन तक की यह शानदार उड़ान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर्स के साथ पूरा होता है. यात्रा 16 से 17 घंटे में पूरी होती है. इस पूरी यात्रा में यात्री लगभग लगभग 14,000 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं. हालांकि, यह उड़ान मूल रूप से पर्थ और लंदन के बीच संचालित की गई थी, लेकिन कोविड  के कारण इसे डार्विन में स्थानांतरित कर दिया गया था. अब जल्द ही इसे पुराने रूट पर चलाया जा सकता है.

सैन फ्रांसिस्को से बैंगलोर तक की उड़ान

भारत से अमेरिका जाने वालों की तादाद बहुत ज्यादा है. यहां से लोग वहां नौकरी करने और पढ़ाई करने जाते हैं. लेकिन ये उड़ान भारत से अमेरिका की नहीं, बल्कि अमेरिका से भारत के बीच की है. दरअसल, यूनाइटेड एयरलाइंस आपको अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से भारत में बैंगलोर तक ले जाती है. इस यात्रा में लगभग 17 घंटे 25 मिनट का समय लगता है.

ये भी पढ़ें: जुगनू क्यों गायब हो रहे हैं? आपने आखिरी बार धरती पर टिमटिमाते इन तारों को कब देखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है जामिया मिल्लिया इस्लामिया का मतलब, किसने रखा यह नाम
क्या है जामिया मिल्लिया इस्लामिया का मतलब, किसने रखा यह नाम
चुनाव आयोग क्या SIR वापस ले सकता है, क्या हैं उसके अधिकार?
चुनाव आयोग क्या SIR वापस ले सकता है, क्या हैं उसके अधिकार?
इंटरनेशनल बॉर्डर, LOC और LAC, क्या है तीनों में अंतर
इंटरनेशनल बॉर्डर, LOC और LAC, क्या है तीनों में अंतर
किस देश के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा 'नॉटी,' किस नंबर पर आता है भारत ?
किस देश के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा 'नॉटी,' किस नंबर पर आता है भारत ?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget