एक्सप्लोरर

ये है सबसे महंगा पान, एक पान की कीमत में मिल जाएगा आईफोन 15

भारत में पान खाने की परंपरा बहुत पुरानी है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पान के बारे में बताएंगे, जिसका दाम सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. जानिए इस पान की कीमत कितनी है?

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एक्शन फिल्म 'डॉन' का सुपर हिट सांग 'खइके पान बनारस वाला' गाना आज भी हर किसी को याद होगा. इस फिल्म के बाद बनारस के पान की चर्चा भी खूब तेज हुई थी. पान अधिकांश लोगों ने कभी ना कभी तो खाया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी पान की कीमत 1 लाख रुपये भी हो सकती है. जी हां, आज हम आपको एक लाख रुपये वाले पान के बारे में बताएंगे. 

पान

भारत के कई राज्यों में पान खान की परंपरा सदियों पुरानी है. आज के वक्त पुरुषों के अलावा महिलाएं भी अलग-अलग फ्लेवर का पान खाना पसंद करती है. इसके अलावा बच्चों से लेकर बड़े लोगों में मीठा पान काफी फेमस है. कई लोग तो ऐसे हैं, जो रात में खाना खाने के बाद मीठा पान खाना पसंद करते हैं. 

बता दें कि बाजार में चॉकलेट पान, फायर पान, आइस स्मोक पान जैसे कई वैरायटी के पान खाने को मिल जाते हैं. इसमें कुछ पान 10-20 रुपये में मिलते हैं, तो किसी की कीमत 100 रुपये तक होती है. वहीं कुछ नायाब पान 1000 रुपये तक मिलते देखे गए हैं. लेकिन क्या आपने कभी एक लाख रुपये का पान खाया है?

1 लाख का पान

जी हां, मुंबई में एक पान की दुकान है, जहां आपको एक लाख रुपये का पान मिल सकता है. इस दुकान के मालिक नौशाद शेख हैं, जो MBA ग्रेजुएट हैं. नौशाद के पास कई मल्टीनेशनल कंपनियों से अच्छे पैकेज की नौकरी के ऑफर थे, लेकिन उनका मन था कि वह खुद का कुछ काम करें.

पान में क्या-क्या खास?

जानकारी के मुताबिक नौशाद ने अपने पुरखों के कारोबार को आगे बढ़ाया है और परंपरागत ‘गद्दी का पान’ को एक शाही अंदाज दिया है. उन्होंने अपनी दुकान का नाम रखा ‘द पान स्टोरी’. आज MBA नौशाद एक लाख रुपये का पान बेच रहे हैं. नौशाद बताते हैं कि यह पान खास तौर पर नवविवाहित दूल्हे के सुहागरात के मौके पर खरीद कर लेकर जाते हैं और इसे खाते ही दूल्हा-दुल्हन खुश हो जाते हैं.

1 लाख के पान में क्या

बता दें कि अगर आप इस 1 लाख के पान को ध्यान से देखेंगे, तो यह एक आम पान जैसा ही दिखता है. जब यह बनकर तैयार हो जाता है, तो इस पर सोने का वरक चढ़ाया जाता है और यही वजह है कि इसकी कीमत इतनी ज्यादा है. नौशाद ने एक लाख के इस पान को ‘फ्रेग्रेंस ऑफ लव’ नाम दिया है.

इत्र और जाफरान की सुगंध

बता दें कि प्रिंस और प्रिंसेज नाम के दो बॉक्स होते हैं, जिसमें खुशुबूदार इत्र छिड़का जाता है. वहीं इसमें जाफरान भी होता है. इस पैक बॉक्स के साथ यादगार के तौर पर संगमरमर के पत्थर से बनी ताजमहल की प्रतिकृति भी गिफ्ट की जाती है.

ये भी पढ़ें: बॉर्डर पर लगी कंटीली तारों पर क्यों टांगी जाती हैं खाली बीयर की बोतल? ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
भारत में सबसे ज्यादा पुलिस किस राज्य में, अपराध दर में यह किस नंबर पर?
भारत में सबसे ज्यादा पुलिस किस राज्य में, अपराध दर में यह किस नंबर पर?
कैसे काम करता है पेंटाबार्बिटल डेथ इंजेक्शन, इसे क्यों कहते हैं पेनलेस?
कैसे काम करता है पेंटाबार्बिटल डेथ इंजेक्शन, इसे क्यों कहते हैं पेनलेस?
भारत में किन चीजों पर नहीं लगता जीएसटी, जानें क्यों हैं ये टैक्स फ्री?
भारत में किन चीजों पर नहीं लगता जीएसटी, जानें क्यों हैं ये टैक्स फ्री?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget