एक्सप्लोरर

ये गाय धरती पर नहीं बल्कि समुंदर के अंदर रहती है...जानिए क्यों किया जा रहा है इनका शिकार

विज्ञान की भाषा में इसे मैनाटी कहते हैं. ये 12 से 14 महीने अपनी मां के गर्भ में रहते हैं और उसके बाद पानी के अंदर ही जन्म लेते हैं. इन जीवों के गले में कुल 6 हड्डियां होती हैं.

भारत में रहने वाले हिंदुओं के लिए गाय एक पवित्र जीव है. इसे भारत में मां का दर्जा प्राप्त है. लेकिन आज हम धरती पर रहने वाले गाय की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि उस गाय की बात कर रहे हैं जो समुंदर के अंदर रहती है और जिसे समुद्री गाय के नाम से जाना जाता है. इसे पूरे समुंदर का सबसे शरीफ जीव माना जाता है, दरअसल, ये जीव किसी पर कभी भी हमला नहीं करता. लेकिन इसके बावजूद भी इसका तेजी से शिकार हो रहा है, यहां तक की इंसानों द्वारा फैलाए प्रदूषण की वजह से भी इनकी तेजी से मौत हो रही है.

कैसे होते हैं ये जीव

देखने में ये जीव आपको समुद्री सील की तरह लगेंगे, हालांकि ये उनसे काफी अलग होते हैं. 50 से 60 साल तक जिंदा रहने वाले ये जीव शाकाहारी होते हैं और समुद्र की सतह पर उगने वाले घांस को खा कर जिंदा रहते हैं. विज्ञान की भाषा में इसे मैनाटी कहते हैं. ये 12 से 14 महीने अपनी मां के गर्भ में रहते हैं और उसके बाद पानी के अंदर ही जन्म लेते हैं. इन जीवों के गले में कुल 6 हड्डियां होती है और इनकी गर्दन पूरे शरीर ते मुकाबले छोटी होती है. आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर इन जीवों को बाएं या फिर दाहिने देखना पड़े तो उन्हें इसके लिए पूरा शरीर मोड़ना पड़ता है.

इनके पूर्वज कभी धरती पर रहते थे

जिसे आज समुद्री गाय कहा जा रहा है, वो कभी धरती पर रहते थे. एक रिपोर्ट के अनुसार आज से लगभग 55 मिलियन साल पहले समुद्री गाय धरती पर रहा करते थे. इसके साथ ही इस जीव के साथ एक कहानी और भी ये जुड़ी हुई है कि इसे समुद्री गाय भले ही कहा जाता है, लेकिन इसके डिएनए हाथी से ज्यादा मिलते हैं. जिस वक्त ये पृथ्वी पर रहते थे उनके चार पैर होते थे और ये आम गाय की तरह जमीन पर ही घांस खा कर रहते थे. हालांकि जब पृथ्वी ने करवट बदली और हर तरफ पानी पानी हो गया तो इन्हें भी पानी में जीने के लिए अपने आप को इस तरह से विकसित करना पड़ा.

क्यों किया जा रहा है इनका शिकार

इस धरती पर जो भी जीव शांत होते हैं, उनका शिकार सबसे ज्यादा किया जाता है. समुद्री गाय के साथ भी ऐसा ही हो रहा है. इनके शरीर में काफी मात्रा में वसा यानी फैट मिलता है, इसी की वजह से इनका शिकार भी खूब होता है. मांस और फैट की वजह से इनका शिकार तो होता ही है, इसके साथ ही ये इंसानों द्वारा फैलाए गए प्रदूषण की वजह से भी मर रहे हैं. दरअसल, ये जिस घांस पर जिंदा रहते हैं, वो प्रदूषण की वजह से पैदा नहीं हो रही है और इसी की वजह से ये भूख से भी मर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: भारत के इस शहर में मरने का इंतजार करते हैं लोग...नहीं मिलती जल्दी यहां रहने की जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLA या MLC, कौन ज्यादा ताकतवर? समझें दोनों की पावर
MLA या MLC, कौन ज्यादा ताकतवर? समझें दोनों की पावर
45 पैसे में रेलवे कैसे देता है 10 लाख का इंश्योरेंस, क्यों नहीं होता नुकसान?
45 पैसे में रेलवे कैसे देता है 10 लाख का इंश्योरेंस, क्यों नहीं होता नुकसान?
माइक्रोसॉफ्ट में कितने भारतीय करते हैं काम, कितनी है इनकी औसत सैलरी?
माइक्रोसॉफ्ट में कितने भारतीय करते हैं काम, कितनी है इनकी औसत सैलरी?
किस देश में औसत उम्र सबसे कम और कहां सबसे ज्यादा? जानें भारत का हाल
किस देश में औसत उम्र सबसे कम और कहां सबसे ज्यादा? जानें भारत का हाल

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget