एक्सप्लोरर

तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया...यह कैसे पता चलेगा? क्या इसका भी होता है आधिकारिक ऐलान

दुनिया के हालात जिस तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं, उसे देखकर बहुत से लोग ये सवाल पूछ रहे हैं .क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया है. क्या इसकी कोई आधिकारिक घोषणा होती है.

आज की दुनिया लगातार तनाव और टकराव के दौर से गुजर रही है. एक तरफ रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं दूसरी ओर इजरायल और ईरान के बीच हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं. ऐसे में आम लोगों के मन में एक सवाल लगातार घूम रहा है, क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया है? क्या इसका भी कोई आधिकारिक ऐलान होता है? और अगर होता है तो हमें कैसे पता चलेगा?. 

विश्व युद्ध की परिभाषा क्या है?

विश्व युद्ध का अर्थ होता है ऐसा युद्ध जिसमें दुनिया के कई प्रमुख देश प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हो जाते हैं.  अब तक मानव इतिहास में दो विश्व युद्ध हो चुके हैं, प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918) और द्वितीय विश्व युद्ध (1939-1945). दोनों ही युद्धों की शुरुआत किसी एक घटना से हुई, लेकिन धीरे-धीरे पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया. यह एक भ्रम है कि तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत किसी मंच से आधिकारिक घोषणा के साथ होगी. आज की दुनिया में युद्ध छिपकर, साइबर हमलों, आर्थिक प्रतिबंधों, आतंकी हमलों और तकनीकी हथियारों के ज़रिए लड़ा जाता है. इसलिए इसकी शुरुआत अचानक हो सकती है और कई बार लोगों को महीनों बाद समझ आता है कि वे युद्ध की स्थिति में जी रहे थे.

क्या संकेत होंगे तीसरे विश्व युद्ध के?

तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत में एक साथ कई देशों में जंग शुरू होगी, जैेस कि रूस बनाम NATO, चीन बनाम ताइवान, ईरान बनाम इजरायल. जब ये सभी संघर्ष एक समय पर उभरें. अगर NATO, QUAD, SCO या दूसरे बड़े सैन्य गठबंधन सक्रिय रूप से युद्ध में उतर जाएं. अगर किसी देश द्वारा परमाणु हमला कर दिया गया, तो ये युद्ध का चरम संकेत होगा. बैंकिंग सिस्टम, एयरपोर्ट, सैटेलाइट्स और पावर ग्रिड पर साइबर अटैक बढ़ जाएं. वैश्विक ट्रेड बंद होने लगे, पेट्रोलियम या अनाज जैसी जरूरी चीजों की कीमतें आसमान छूने लगें. इस तरह के से तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत हो सकती है. 

आज की स्थिति कितनी गंभीर है?

वर्तमान में दुनिया कई मोर्चों पर युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रही है. रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग, चीन की ताइवान पर निगाहें, उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण और इजरायल-ईरान के बीच तनाव ये सभी दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर ले आए हैं. फर्क बस इतना है कि इस बार युद्ध सिर्फ हथियारों से नहीं, बल्कि डेटा, स्पेस, इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ज़रिए भी लड़ा जाएगा. तीसरे विश्व युद्ध की कोई घंटी नहीं बजेगी और न ही कोई नेता टीवी पर इसकी घोषणा करेगा. लेकिन जब एक साथ कई मोर्चों पर गोलियां चलने लगें, जब दुनिया के देश एक-दूसरे पर प्रतिबंध लगाने लगें, और जब आप एक सामान्य जीवन से सीधे आपातकालीन स्थिति में पहुंच जाएं तो समझ जाइए कि तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है. 

इसे भी पढ़ें- ईरान या फिर इजरायल, किसके पास है हथियारों का सबसे बड़ा जखीरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

China Fat Jail: इस देश में है ऐसी जेल, जहां बंद होने के लिए पैसा देते हैं लोग 
इस देश में है ऐसी जेल, जहां बंद होने के लिए पैसा देते हैं लोग 
Planet Sky: पृथ्वी से अगर नीला दिखता है आसमान तो बाकी ग्रहों से कैसा दिखेगा? जानें अंतरिक्ष का अनोखा सच
पृथ्वी से अगर नीला दिखता है आसमान तो बाकी ग्रहों से कैसा दिखेगा? जानें अंतरिक्ष का अनोखा सच
West Bengal Elections: कोलकाता में कितने लोगों के पास है अपना मकान? जानें यहां की कुल आबादी
कोलकाता में कितने लोगों के पास है अपना मकान? जानें यहां की कुल आबादी
Raghav Chadha: राजनीति में आने के बाद राघव चड्ढा का क्या था पहला असाइनमेंट, केजरीवाल ने क्या जिम्मेदारी सौंपी थी?
राजनीति में आने के बाद राघव चड्ढा का क्या था पहला असाइनमेंट, केजरीवाल ने क्या जिम्मेदारी सौंपी थी?

वीडियोज

Sansani: 'एक्स मुस्लिम' सलीम वास्तिक का खूनी राज
Masoom Sharma Film License Review: दमदार एंटरटेनर, हरियाणवी स्टार के स्टारडम पर टिकी फिल्म
Michael Review: Michael Jackson जिंदा हैं! Controversies से दूर बढ़िया फिल्म
Ginny Wedss Sunny 2 Review: Boring Script ने किया फिल्म का Game खराब, Medha Shankr, Avinash Tiwary
VIRAL Food से Marriage Life तक: Pratibha Soni और Vayu का First Interview | Snackin’ With Stars

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Firing Video: ट्रंप टेबल के नीचे छिपे, मेलानिया बुरी तरह घबराईं... वॉशिंगटन होटल में फायरिंग का वीडियो आया सामने
ट्रंप टेबल के नीचे छिपे, मेलानिया बुरी तरह घबराईं... वॉशिंगटन होटल में फायरिंग का वीडियो आया सामने
गुजरात निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, PM और गृहमंत्री समेत कई दिग्गजों के वोट डालने की उम्मीद
गुजरात निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, PM और गृहमंत्री समेत कई दिग्गजों के वोट डालने की उम्मीद
'होर्मुज में नाकेबंदी और धमकियों के बीच कोई बातचीत नहीं', अमेरिका से वार्ता पर पेजेशकियान की शहबाज शरीफ को दो टूक
'नाकेबंदी और धमकियों के बीच कोई बातचीत नहीं', अमेरिका से वार्ता पर पेजेशकियान की शहबाज को दो टूक
986 रन, 59 छक्के और 96 चौके... टूट गए सारे रिकॉर्ड, IPL 2026 के एक दिन में लिख गया नया इतिहास
986 रन, 59 छक्के और 96 चौके... टूट गए सारे रिकॉर्ड, IPL 2026 के एक दिन में लिख गया नया इतिहास
अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने उड़ाए 87,000 रुपये
अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने उड़ाए 87,000 रुपये
US Firing: व्हाइट हाउस पत्रकारों के डिनर कार्यक्रम में जिस शूटर ने की थी अंधाधुंध फायरिंग, उसकी पहली फोटो आई सामने
व्हाइट हाउस पत्रकारों के डिनर कार्यक्रम में जिस शूटर ने की थी अंधाधुंध फायरिंग, उसकी पहली फोटो आई सामने
दिल्ली में लगातार तीसरे दिन हीटवेव, जानें आज का तापमान और कब मिलेगी गर्मी से राहत
दिल्ली में लगातार तीसरे दिन हीटवेव, जानें आज का तापमान और कब मिलेगी गर्मी से राहत
IVF Success Factors: मां बनने की राह में 'स्ट्रेस' बड़ा रोड़ा... तनाव-एंग्जायटी से घट रहा IVF का सक्सेस रेट
मां बनने की राह में 'स्ट्रेस' बड़ा रोड़ा... तनाव-एंग्जायटी से घट रहा IVF का सक्सेस रेट
Embed widget