एक्सप्लोरर

मसाज पार्लर में इन बातों का रखना होता है खयाल, नहीं तो आप भी हो सकते हैं गिरफ्तार

मसाज पार्लर का कारोबार करके लोग करोड़ों रुपये कमा रहे हैं, लेकिन कुछ मसाज पार्लर में इसकी आड़ में गलत काम भी हो रहे हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि मसाज पार्लर में किन बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है

कई लोग अपने शरीर की थकान को मिटाने के लिए मसाज पार्लर में जाकर थैरेपी लेते हैं. इससे न केवल स्ट्रेस कम होता है बल्कि थकान भी खत्म हो जाती है. वहीं हमने मसाज पार्लर की आड़ में गैरकानूनी काम होने की खबरें भी सुनी हैं. ऐसे में मसाज पार्लर खोलने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं. जिनका पालन करना जरुरी होता है. यदि कोई मसाज पार्लर का मालिक ऐसा नहीं करता है तो उसे कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है. ऐसे में चलिए वो नियम जानते हैं.

दरवाजे पर नहीं लगाना चाहिए लॉक

नियम के अनुसार, स्पा और मसाज पार्लर में लॉक नहीं लगाया जा सकता है यानि की यहां कोई भी सर्विस आप दरवाजा लॉक करने के बाद न दे सकते हैं और न ही ले सकते हैं. यानी जब तक मसाज पार्लर ऑन सर्विस में है, उसका दरवाजा बंद नहीं हो सकता. इसके इतर स्पा और मसाज पार्लर में लगने वाले गेट के अंदर की ओर कोई भी चेन आदि नहीं लगनी चाहिए, जिससे कि गेट को अंदर से बंद किया जा सके. ये मसाज पार्लर खोलने के नियमों के खिलाफ होता है.

यह भी पढ़ें: ये हैं इतिहास के सबसे अजीबोगरीब अंतिम संस्कार, सुनकर ही खड़े हो जाएंगे रौंगटे

टाइमिंग करनी होती है फिक्स

मसाज पार्लर में सभी गेट वर्किंग टाइम में खुले रहने की परमिशन होती है. साथ ही जो भी ग्राहक वहां आ रहे हैं उनकी आईडी और बाकी सभी डिटेल भी पार्लर के पास होनी चाहिए. स्पा सेंटर की टाइमिंग भी फिक्स होनी चाहिए, यानी इन्हें सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक ही खोला जा सकता है.

जरुरी है सीसीटीवी कैमरा

नियम ये भी है कि मसाज पार्लर में सीसीटीवी कैमरा होना जरूरी है यानि बिना सीसीटीवी कैमरा के मसाज पार्लर नहीं चलाया जा सकता. यदि आप भी वहां जा रहे हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें. साथ ही मसाज पार्लर के संचालक को बीते 3 माह की रिकॉर्डिंग भी अपने पास सुरक्षित रखना जरुरी है. ताकि जरूरत पड़ने पर प्रशासन की जांच के काम आ सके.

मेल और फीमेल सेक्शन होना चाहिए अलग

नियमों के अनुसार, मसाज पार्लर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग स्पा सेक्शन होना चाहिए. साथ ही इनकी एंट्री भी अलग-अलग होनी चाहिए. इनमें किसी भी तरह का कोई भी इंटर कनेक्शन भी इसमें नहीं होना चाहिए. पुलिस-प्रशासन कभी भी मसाज पार्लर में पहुंचकर जांच कर सकता है, वहीं किसी भी नियम की अनदेखी होने पर मसाज पार्लर संचालक को गिरफ्तार किया जा सकता है.                                       

यह भी पढ़ें: इस देश में मोटी लड़की से ही की जाती है शादी, बच्चियों को फैट कैंप में भेज देते हैं पेरेंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Organ Donation: किस उम्र तक के लोगों को लगाए जा सकते हैं 7 साल के बच्चे के अंग? समझें पूरा प्रोसेस
किस उम्र तक के लोगों को लगाए जा सकते हैं 7 साल के बच्चे के अंग? समझें पूरा प्रोसेस
क्या सोशल मीडिया पर किया गया कमेंट लगवा सकता है UAPA, जानें क्या हैं नियम?
क्या सोशल मीडिया पर किया गया कमेंट लगवा सकता है UAPA, जानें क्या हैं नियम?
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Pm Modi Indo Pacific Mission Visit: कौन उठाता है पीएम मोदी के विदेश दौरों का खर्च, एक ट्रिप पर कितना होता है खर्च?
कौन उठाता है पीएम मोदी के विदेश दौरों का खर्च, एक ट्रिप पर कितना होता है खर्च?

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Embed widget