एक्सप्लोरर

ये हैं दुनिया के सबसे अजीब पेड़...जानिए इन्हें रहस्यमयी क्यों कहा जाता है

पोषमवुड पेड़ उत्तर और दक्षिण अमेरिका सहित अमेजन वर्षावन में मिलते हैं. ये पोषमवुड खतरनाक होने के साथ-साथ रहस्यमयी भी होते हैं. दरअसल, इन पर उगने वाले फलों में पकने के बाद एक बम की तरह विस्फोट होता है.

दुनिया में कई तरह की चीजें हैं जिनके बारे में आप सुन कर हैरान हो जाएंगे. आज हम आपको ऐसे ही कुछ पेडों के बारे में बताएंगे जो इस दुनिया में सबसे अनोखे माने जाते हैं. ये ऐसे पेड़ हैं जिनके बारे में जान कर आप विश्वास नहीं कर पाएंगे कि ये इसी दुनिया के हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि इनके रहस्यों के बारे में अब तक वैज्ञानिक भी पूरी तरह से पता नहीं लगा पाए हैं.

ये कौन से पेड़ हैं

इनमें पहला पेड़ है वॉकिंग पाम पेड़. यह पेड़ दक्षिण अमेरिका में मिलता है. इस पेड़ का वैज्ञानिक नाम 'सोक्रेटिया एक्सोराइजा' है. इस पेड़ के बारे में कहा जाता है कि यह हर साल अपनी जगह से 20 मीटर तक आगे खिसक जाता है. दूसरे नंबर पर है मेथुसेलह पेड़. आपको बता दें, दुनिया के सबसे पुराने पेड़ के नाम से जाने जाना वाला मेथुसेलह पेड़ अमेरिका के पूर्वी कैलिफोर्निया के सफेद पहाड़ों में है. इन पेड़ों की सबसे खास चीज है इनकी उम्र. दरअसल इनकी उम्र 5,000 साल तक होती है.

पोषमवुड और ड्रैगन पेड़

तीसरे नंबर हैं पोषमवुड पेड़. पोषमवुड पेड़ उत्तर और दक्षिण अमेरिका सहित अमेजन वर्षावन में मिलते हैं. ये पोषमवुड खतरनाक होने के साथ-साथ रहस्यमयी भी होते हैं. दरअसल, इन पर उगने वाले फलों में पकने के बाद एक बम की तरह विस्फोट होता है. इनके फल फूटने के बाद इसके बीज लगभग 257 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में फैल जाते हैं. आपको बता दें, अगर कोई इंसान इसकी चपेट में आ जाए तो वो गंभीर रूप से घायल हो सकता है. चौथे नंबर पर है ड्रैगन पेड़. आपको बता दें, ड्रैगन पेड़ की बनावट काफी अनोखी होती है. इस पेड़ का आकार किसी ड्रैगन की तरह नहीं बल्कि बारिश के छातों जैसा होता है. यह अनोखा पेड़ कैनरी आईलैंड और मैक्सिको में पाया जाता है. इस पेड़ की उम्र तकरीबन 650 से 1000 साल के बीच होती है.

सेर्बेरा ओडोलम पेड़

पांचवें नंबर पर है सेर्बेरा ओडोलम पेड़. ये पेड़ एशिया के कई देशों के अलावा भारत में भी पाए जाते हैं. इन पेड़ों के फलों के कारण इसे 'सुसाइडल पेड़' के नाम से भी जाना जाता है. दरअसल, इसके फल बहुत जहरीला होते हैं. अगर कोई इंसान इनके फल को गलती से खा ले तो इसके तुरंत बाद ही उल्टियां होने और हृदय गति बढ़ने जैसी समस्या हो जाती है.

ये भी पढ़ें: World Meteorological Day: आज मनाया जा रहा है विश्व मौसम विज्ञान दिवस, जानिए इस दिन का महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोगों को करोड़ों रुपये बांटने के बाद भी कैसे पैसा कमाता है KBC?
लोगों को करोड़ों रुपये बांटने के बाद भी कैसे पैसा कमाता है KBC?
कौन है आरामको का मालिक, हमलों से कितना उठा रहे नुकसान?
कौन है आरामको का मालिक, हमलों से कितना उठा रहे नुकसान?
500 लोगों की करनी है दावत, जानिए कितना आएगा खाने का खर्च?
500 लोगों की करनी है दावत, जानिए कितना आएगा खाने का खर्च?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget