एक्सप्लोरर

ये हैं दुनिया की 5 सबसे नशीली शराब, जिसका सिर्फ एक घूंट पीते ही झूमने लग जाते हैं लोग

दुनिया में एक से बढ़ कर एक नशीली शराब बिकती है, लेकिन जिन पांच शराब के बारे में आपको यहां बताया गया है ये सबसे ज्यादा खतरनाक हैं. इन्हें अगर हद से ज्यादा पी लिया तो आपकी हालत खराब हो जाएगी.

शराब पीने वालों की तादाद दिन पर दिन पूरी दुनिया में बढ़ती जा रही है. हालांकि, लोग जैसे-जैसे इसके आदि होते जाते हैं...उन्हें और ज्यादा नशीली शराब चाहिए होती है. आज हम आपको दुनिया की 10 सबसे ज्यादा नशीली शराब के बारे में बताएंगे, जिनका अगर आपने एक घूंट भी पी लिया तो पूरे दिन झूमते रहेंगे. हालांकि, ये ड्रिंक्स आपके लिए नुकसान दायक हो सकते हैं, इसलिए आप इनसे दूर रहें तो ही आपके लिए बेहतर है. आपको बता दें भारत में भी कई ऐसे ड्रिंक्स हैं जो 50 फीसदी से ज्यादा तीव्रता वाले हैं.

बकार्डी 151 

ये हाई एल्कोहोलिक रम है जो बरमूडा में स्थित बकार्डी लिमिटेड ऑफ हैमिल्टन में बनाई जाती है. ये रम स्टेनलेस स्टील फायर अरेस्टर के साथ आती है. इसका इस्तेमाल आमतौर पर कॉकटेल जैसे क्यूबा लिब्रे और Daiquiris बनाने के लिए किया जाता है. हालांकि, इस ड्रिंक को नीट पीने की कोशिश कभी ना करें, ऐसा करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है.

सनसेट रम

ये दुनिया की सबसे ज्यादा पॉवरफुल रम है. सनसेट रम को 2016 में वर्ल्ड की बेस्ट ओवरप्रूफ रम का खिताब वर्ल्ड रम अवार्ड्स की तरफ से दिया गया था. इस बोतल का लेबल पर भी लिखा होता है कि आप इसे मिक्सर के साथ ही पिएं. दरअसल, इसे ज़्यादा पीने से ये आपके गले में जलन पैदा कर सकती है. अगर गलती से भी आपने इसे नीट पी लिया तो आपको इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

बाल्कन 176 वोडका

ये ट्रिपल डिस्टिल वोडका स्कैंडिनेवियाई ड्रिंक्स में सबसे मज़बूत मानी जाती है. ये कलरलेस, टेस्टलेस होती है, इसके साथ ही इसमें कोई महक भी नहीं होती है. यानि अगर आप इसे पिएंगे तो किसी को पता भी नहीं चलेगा. हालांकि, ये इतनी स्ट्रॉन्ग है कि इस बोतल में 13 अलग लेबल वार्निंग्स हैं. इस शराब का ज्यादा सेवन आपके मौत का कारण भी बन सकती है. इसलिए आप इससे दूरी ही बानए रखें तो ही आपके लिए बेहतर है.

पिंसर शांघाई स्ट्रेंथ

ये स्कॉटलैंड की वोडका है. ये ड्रिंक मिल्क थिस्ल और एल्डरफ्लावर से बनी होती है...जो लीवर के लिए अच्छी मानी जाती है. हालांकि, ये ड्रिंक आपको कुछ ही सेकेंडों में एकदम हाई कर देती है. ये ड्रिंक एक कंसंट्रेट के रूप में इस्तेमाल करने के लिए बनाई गई है. आप भूल कर भी इसे ज्यादा ना पिएं अगर ऐसा किया तो आपको सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.

गुड ऑल सेलर वोडका

इस वोडका स्वीडन में लोकप्रिय है. इसे यहां खूब पिया जाता है. हालांकि, पूरी दुनिया में ये ड्रिंक ज्यादा लोकप्रिय नहीं है. इस ड्रिंक के बार में जो सबसे खास बात है वो ये है कि इसे आर्गेनिक ग्रेन्स और Vattern  तालाब के साफ पानी से बनाया जाता है. इसके साथ ही इसमें मॉडर्न डिस्टिलरी टेक्नोलॉजी को ट्रेडिशनल स्किल्स से मिलाया जाता है. ये कॉकटेल्स बनाने के लिए कम मात्रा में यूज़ की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली ही नहीं पाकिस्तान में भी है लाल किला, 87 साल में हुआ था बनकर तैयार, आज ऐसी है हालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Japan Intelligence Agency: जापान बना रहा अपनी खुफिया एजेंसी, जानें इस देश का सबसे बड़ा दुश्मन कौन?
जापान बना रहा अपनी खुफिया एजेंसी, जानें इस देश का सबसे बड़ा दुश्मन कौन?
Vikram 1 Launch: स्पेस में जाने वाला एक रॉकेट बनाने में कितना खर्चा होता है, जान लीजिए हिसाब-किताब
स्पेस में जाने वाला एक रॉकेट बनाने में कितना खर्चा होता है, जान लीजिए हिसाब-किताब
Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली में कई बड़े अस्पताल, लेकिन सोनम वांगचुक को सफदरजंग ही क्यों ले गई पुलिस? जान लें वजह
दिल्ली में कई बड़े अस्पताल, लेकिन सोनम वांगचुक को सफदरजंग ही क्यों ले गई पुलिस? जान लें वजह
ईरान के जिस चाबहार पोर्ट पर भारत ने लगाए 400 करोड़, उस पर मिसाइलें क्यों दाग रहा अमेरिका?
ईरान के जिस चाबहार पोर्ट पर भारत ने लगाए 400 करोड़, उस पर मिसाइलें क्यों दाग रहा अमेरिका?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
Embed widget