एक्सप्लोरर

भारत के इस पड़ोसी देश में नहीं है एक भी मस्जिद...लेकिन रहते हैं हजारों मुसलमान

मस्जिद के साथ-साथ इस देश में एक भी चर्च नहीं है. कई हजार ईसाई लोग भूटान में रहते हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर उन्हें आज तक चर्च बनाने की अनुमति नहीं दी गई है.

भारत में मुसलमान दूसरी सबसे बड़ी आबादी हैं. वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में इस्लाम (Islam) धर्म को मानने वालों की आबादी सबसे ज्यादा है. लेकिन भारत का ही एक पड़ोसी देश ऐसा भी है, जहां मुसलमान तो हैं...लेकिन वहां एक भी मस्जिद नहीं है. उस देश में हिंदू भी रहते हैं और हिंदुओं के लिए मंदिर भी हैं. लेकिन इस्लाम धर्म को मानने वालों के लिए वहां एक भी मस्जिद (Mosque) नहीं है. चलिए आपको बताते हैं क्या है इसके पीछे का कारण और कौन सा है वो देश.

कौन सा है वो देश

ये देश भारत का पड़ोसी होने के साथ-साथ मित्र भी है. इस देश का नाम है भूटान. भूटान की कुल आबादी है 7.5 लाख है, जिसमें लगभग 5 से 7 हजार मुस्लिम आबादी है.  जबकि हिंदू यहां की कुल आबादी का 11.3 फीसदी हैं. इस देश बौद्ध मंदिर और मठ के साथ-साथ हिंदू मंदिर भी कई हैं. लेकिन मुस्लिमों के लिए यहां एक भी मस्जिद नहीं है.

नहीं एक भी चर्च

मस्जिद के साथ-साथ इस देश में एक भी चर्च नहीं है. कई हजार ईसाई लोग भूटान में रहते हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर उन्हें आज तक चर्च बनाने की अनुमति नहीं दी गई है. कई बार जब यूरोप या फिर अन्य किसी देश से कोई मुस्लिम या ईसाई धर्म का व्यक्ति भूटान घूमने आता है तो उसे इबादत के लिए यहां कोई मस्जिद या चर्च नहीं मिलता. हालांकि, अगर आधिकारिक तौर पर देखें तो बमथांग में एक छोटा सा प्रार्थना कक्ष जरूर बनाया गया है...जिसमें तीन कमरे बने हैं. इन तीन अलग अलग कमरों में मुस्लिम, सिक्ख और ईसाई धर्म को मानने वाले लोग आकर प्रार्थना कर सकते हैं.

यहां है एक विशाल हिंदू मंदिर

एक तरफ जहां, भूटान में मस्जिद और चर्च नहीं है. वहीं वहां हिंदू मंदिर कई हैं. इनमें से सबसे विशाल हिंदू मंदिर भूटान की राजधानी थिंफू में बना है. इस मंदिर में हिंदू देवी देवताओं की कई मूर्तियां हैं. यहां देश भर के हिंदू आते हैं और पूजा पाठ करते हैं. आपको बता दें भूटान 7वीं सदी तक भारत के कूचबिहार राजवंश का हिस्सा था इसके बाद यह आजाद होकर बौद्ध धर्म में तब्दील हो गया.

ये भी पढ़ें: सूर्य के रहते हुए आसमान नीला दिखता है...लेकिन अंतरिक्ष काला क्यों दिखता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस देश में है सबसे महंगी बिजली, जानें क्या है ज्यादा कीमत के पीछे की वजह?
इस देश में है सबसे महंगी बिजली, जानें क्या है ज्यादा कीमत के पीछे की वजह?
Mughal Empire: रानियों से ज्यादा सैलरी! कौन थीं वे महिलाएं, जिन्हें मिलता था लाखों रुपये का वजीफा
रानियों से ज्यादा सैलरी! कौन थीं वे महिलाएं, जिन्हें मिलता था लाखों रुपये का वजीफा
Countries With No Trains: इन देशों में नहीं चलती हैं ट्रेनें, प्रतिबंध का कारण जानकर हो जाएंगे हैरान 
इन देशों में नहीं चलती हैं ट्रेनें, प्रतिबंध का कारण जानकर हो जाएंगे हैरान 
क्या निशिकांत दुबे के खिलाफ सच में FIR करवा सकते हैं अखिलेश यादव, किन धाराओं में दर्ज होगा केस?
क्या निशिकांत दुबे के खिलाफ सच में FIR करवा सकते हैं अखिलेश यादव, किन धाराओं में दर्ज होगा केस?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget