एक्सप्लोरर

ओलंपिक में विजेताओं को मेडल के साथ मिल रहा है एक बॉक्स, जानिए इस बॉक्स में क्या है खास

पेरिस ओलंपिक 2024 में विजेता खिलाड़ियों को मेडल के साथ एक बॉक्स गिफ्ट में मिल रहा है. क्या आप जानते हैं कि इस गिफ्ट बॉक्स में क्या खास है ? जानिए इस गिफ्ट को किसने तैयार किया है.

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बार ओलंपिक में दुनियाभर के 10,500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है. वहीं भारत को शूटिंग से अब तक दो मेडल मिल चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओलंपिक में विजेता खिलाड़ियों को मेडल के साथ क्या-क्या मिल रहा है. आज हम आपको बताएंगे कि ओलंपिक में जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल के साथ कौन सा गिफ्ट बॉक्स अलग से मिल रहा है और उसमें क्या है? 

 पेरिस ओलंपिक

इस बार ओलंपिक खेलों का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस शहर में हो रहा है. पेरिस ओलंपिक 2024 का भव्य आगाज 26 जुलाई को हुआ था और इसका समापन 11 अगस्त को होना है. भारतीय शूटर मनु भाकर ने शूटिंग में अब तक पहला ब्रॉन्ज मेडल 10 मीटर एयर पिस्टल सिंगल्स में जीता, जबकि दूसरा कांस्य पदक उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड इवेंट टीम में जीता है. पेरिस ओलंपिक में खिलाड़ियों को मेडल के साथ एक अलग से गिफ्ट बॉक्स भी मिल रहा है. 

एथलीटों को मैजिक बॉक्स में क्या मिला?

पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में विजेताओं को मेडल के साथ एक बॉक्स दिया जा रहा है. आज हम आपको बताएंगे कि इस बॉक्स में ऐसा क्या है कि पूरी दुनिया की नजर इस मैजिक बॉक्स पर है. बता दें कि विजेताओं को पोडियम तक पहुंचने के बाद मेडल के साथ कोई ना कोई उपहार अलग से दिया जाता है. लेकिन इस बार का गिफ्ट काफी अलग है. पेरिस 2024 ओलंपिक में विजेताओं को ‘आइकॉनिक पोस्टर’ दिया जा रहा है. यह पोस्टर मशहूर पर्शियन कलाकार उगो गैटोनी ने विशेष रूप से तैयार किया है. बता दें कि उगो गैटोनी को विश्व स्तर पर उनकी शैली के लिए जाना जाता है. 

विजेताओं को पोडियम पर पहुंचने के बाद ओलंपिक शुभंकर का स्टफ टॉय भी दिया जा रहा है. बता दें कि यह हेडवियर फ़्रांस में लोकप्रिय है और यह उनकी स्वतंत्रता का प्रतीक है. पेरिस 2024 ने फ्रीजेस शुभंकर का एक विशेष एडीशन बनाने के लिए डौडौ एट कॉम्पैनी ग्रुप के साथ करार किया था. बता दें कि इससे पहले टोक्यो 2021 में एथलीटों को पीले, हरे और नीले फूलों के गुलदस्तों से सम्मानित किया गया था. वहीं रियो 2016 में पदक विजेताओं को आधिकारिक लोगो का मॉडल दिया गया था, वहीं लंदन 2012 में पोडियम पर पहुंचने वाले खिलाड़ियों को मेडल के साथ फूल दिया गया था. 

ये भी पढ़ें: ट्रांसजेंडर भी ले सकते हैं ओलंपिक खेलों में हिस्सा? ये रहा जवाब

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोप टेस्ट से पायलटों के बारे में क्या चलता है पता, क्या जानकारी नहीं मिलती?
डोप टेस्ट से पायलटों के बारे में क्या चलता है पता, क्या जानकारी नहीं मिलती?
NASA Invite ISRO : दुनिया की किन स्पेस एजेंसियों संग काम कर चुका नासा, भारत को कब-कब मिला मौका?
दुनिया की किन स्पेस एजेंसियों संग काम कर चुका नासा, भारत को कब-कब मिला मौका?
India vs Pakistan Child Safety: किस देश में बच्चियां ज्यादा सुरक्षित... भारत या पाकिस्तान? आंकड़ों में जानें जवाब
किस देश में बच्चियां ज्यादा सुरक्षित... भारत या पाकिस्तान? आंकड़ों में जानें जवाब
Gen-Z आबादी में चीन-पाकिस्तान में कौन आगे? जानें महिला-पुरुष के आंकड़े
Gen-Z आबादी में चीन-पाकिस्तान में कौन आगे? जानें महिला-पुरुष के आंकड़े

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget