एक्सप्लोरर

दुनिया के इस शहर में हर दूसरा शख्स है करोड़पति, रईसों का है बोलबाला

आज के वक्त अगर आप 5 लोगों से पूछेंगे तो 4 लोग कहेंगे कि उनको अमीर बनना है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस देश में सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते हैं और वहां पर करोड़पति लोगों की संख्या कितनी है?

अमेरिका के न्यूयॉर्क में दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर इंसान रहते हैं. जी हां, यहां पर हर दूसरा इंसान आम लोगों की तुलना में अमीर है. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर इस शहर में लोग इतना अमीर कैसे हैं और यहां पर करोड़पति लोगों की संख्या किस रफ्तार से बढ़ रही है. 

करोड़पति लोग

दुनियाभर में हर इंसान पैसा चाहता है. लेकिन बता दें कि अमेरिका के न्यूयॉर्क में हर 24वां इंसान करोड़पति है. इसके बाद दूसरे नंबर पर सैन फ्रांसिस्को बे एरिया और तीसरे पायदान पर टोक्यो का नंबर है. भारत का कोई भी शहर इस लिस्ट में टॉप 10 में नहीं है. हालांकि भारत के बेंगलुरु में करोड़पतियों की संख्या पिछले 10 साल में दोगुनी हो चुकी है. वहीं प्रति व्यक्ति आय के मामले में देखा जाएगा मोनाको दुनिया में नंबर वन पर रहा है, यहां की 40 फीसदी आबादी करोड़पति है. 

न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा करोड़पति 

हेनली एंड पार्टनर्स द्वारा जारी सबसे अमीर शहरों की इस लिस्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क में लगभग 3,49,500 करोड़पति हैं. पिछले 10 साल में यह संख्या लगभग 48 फीसदी बढ़ी है. न्यूयॉर्क की कुल आबादी लगभग 82 लाख है. ऐसे में वहां रहने वाला हर 24वां आदमी करोड़पति है. रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क में 60 अल्ट्रा रिच शख्स भी रहते हैं. इसके अलावा 744 लोगों के पास 10 करोड़ डॉलर से भी ज्यादा की संपत्ति है. 

किस शहर में कितने करोड़पति

इस लिस्ट हेनली एंड पार्टनर्स ने उन लोगों को शामिल किया है, जिनकी पास निवेश करने लायक कम से कम 10 लाख डॉलर हैं. सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में 3,05,700 करोड़पति रहते हैं. लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे टोक्यो में 2,98,300 करोड़पति हैं. हालांकि इस शहर में करोड़पतियों की संख्या एक दशक में 5 फीसदी घटी है. लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद सिंगापुर में 2,44,800 करोड़पति हैं. यहां सिर्फ साल 2023 में ही 3400 करोड़पति बढ़े हैं. 

भारत के बेंगलुरु में अमीरों की संख्या

बेंगलुरु ने करोड़पतियों की संख्या के मामले में लंबी उछाल मारी है. यहां निवेश करने लायक अमीरों की संख्या एक दशक में लगभग दोगुनी हो गई है. वहीं लंदन में एक दशक में करोड़पतियों की संख्या 10 फीसदी कम हुई है. इसके अलावा हॉन्गकॉन्ग में भी यह आंकड़ा 4 फीसदी नीचे गया है. वहीं चीन के शेनझेन में करोड़पतियों का आंकड़ा 140 फीसदी बढ़ा है. वियतनाम के हो ची मिन सिटी और अमेरिका के स्कॉट्सडेल में भी करोड़पतियों की संख्या दोगुनी हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: संस्कृत से ही निकले हैं अंग्रेजी के ये शब्द, बोलते हुए नहीं सोचते होंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget