एक्सप्लोरर

दुनिया के इस देश में मिलता है सबसे बड़ा मच्छर, साइज इतना बड़ा कि कॉकरोच भी लगेगा छोटा

गर्मी आने के साथ ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है. लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े मच्छर के बारे में बताने वाले हैं, जिसका साइज एक कॉकरोज से भी बड़ा है. जानिए ये मच्छर किस देश में पाया जाता है.

गर्मी आने के साथ ही मच्छरों का आतंक शुरू हो चुका है. खासकर बरसात के दिनों में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां भी बढ़ जाती हैं. इनसे मलेरिया और डेंगू चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू और ज़ीका वायरस जैसी नई बीमारियां का खतरा बढ़ जाता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मच्छर के बारे में बताने वाले हैं, जिसका साइज कॉकरोच से भी बड़ा है. हां आपको सुनकर ये थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन ये सच है. जानिए किस देश में ये मच्छर मिला है.  

चाइनीज मच्छर

गर्मी आने के साथ ही मच्छरों का आतंक चौतरफा शुरू हो जाता है. हर जगह पर पाए जाने वाले मच्छर अक्सर बहुत छोटे दिखते हैं,लेकिन पिछले साल चीन में एक बहुत बड़ा मच्छर दिखा है. दरअसल सामान्य तौर पर मच्छरों का आकार जहां 3 से 6 मिमी तक ही होता है, वहीं इस विशाल मच्छर का आकार 11.15 सेंटीमीटर यानि लगभग 4.5 इंच है. ये अभी तक का पाया जाने वाला सबसे बड़ा मच्छर है. 

बता दें कि यह मच्छर चीन के सिचुआन प्रांत में पाया गया था. इसे दुनिया का सबसे बड़ा मच्छर माना जा रहा है. इस मच्छर को पश्चिम चीन के कीट संग्रहालय 'इंसेक्ट म्यूजियम ऑफ वेस्ट चाइना' के क्यूरेटर झाओ ने पिछले साल अगस्त में चेंगदू के माउंट किंगिंचेंग की यात्रा के दौरान खोजा था.

इस मच्छर का जीवन बहुत कम

झाओ ली के मुताबिक इस मच्छर का संबंध दुनिया की सबसे लंबी मच्छर की प्रजाति 'होलोरूसिया मिकादो' से है. यह प्रजाति पहली बार जापान में पाई गई थी, जिसका आकार आठ सेंटीमीटर था. इसे 'होलोरूसिया मिकादो' नाम ब्रिटिश कीट विज्ञानी जॉन ओब्दैयाह वेस्टवुड ने 1876 में दिया था. झाओ ली के मुताबिक इस प्रजाति के मच्छरों का शरीर इतना बड़ा होता है कि ये ठीक से उड़ भी नहीं पाते हैं. इसके अलावा ये मच्छर ज्यादातर उन इलाकों में मौजूद होते हैं, जहां कई पेड़-पौधों होते है. हालांकि इस प्रजाति के वयस्क मच्छरों का जीवन कुछ ही दिन का होता है. 


जानकारी के मुताबिक चीन में इस प्रजाति के मच्छर सिचुआन के पश्चिमी हिस्सों में मुख्य रूप से चेंगदू के मैदानी इलाकों में और 2200 मीटर से नीचे पर्वतीय इलाकों में मिलते हैं. इन्हें क्रेन फ्लाई भी कहा जाता है. ली के मुताबिक ये मच्छर दिखने में भले ही खतरनाक लगते हैं, लेकिन ये बिल्कुल जहरीले और खतरनाक नहीं होते हैं. इसके अलावा ये इंसानों और जानवरों का खून नहीं चूसते बल्कि फूलों के रस का सेवन करते हैं. गौरतलब है कि दुनिया भर में मच्छरों की तीन हजार से ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं, जिनमें सिर्फ 100 प्रजातियां ही ऐसी हैं, जो खून पीकर जिंदा रहती हैं. 

 

ये भी पढ़ें: कस्बा, तहसील और शहर में क्या होता है फर्क, जानें इनके बीच का अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में कौन है नेता प्रतिपक्ष? राहुल गांधी के मुकाबले क्या है उनकी शिक्षा
पाकिस्तान में कौन है नेता प्रतिपक्ष? राहुल गांधी के मुकाबले क्या है उनकी शिक्षा
अंतरिक्ष में भयानक एक्सीडेंट, चांद से टकराया 4000kg रॉकेट का मलबा- हुआ खतरनाक विस्फोट
चांद से टकराया SpaceX का 4000Kg रॉकेट, विस्फोट की आवाज से गूंज उठा अंतरिक्ष
मार्क जुकरबर्ग की दौलत को आप कितने दिनों में कर पाएंगे खर्च?
मार्क जुकरबर्ग की दौलत को आप कितने दिनों में कर पाएंगे खर्च?
अंतरिक्ष का कचरा कहां फेंकते हैं एस्ट्रोनॉट्स, जानें वहां कितना स्पेस जंक?
अंतरिक्ष का कचरा कहां फेंकते हैं एस्ट्रोनॉट्स, जानें वहां कितना स्पेस जंक?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget