एक्सप्लोरर

घोड़ा कभी भी बैठता नहीं है! फिर वो अपनी नींद कैसे पूरी करता है?

Intresting Fact About Horse: घोड़े खड़े रहते हुए थकते नहीं हैं और यहां तक कि नींद आने पर वे खड़े-खड़े सो भी जाते हैं. ऐसे में उन्हें लेटने की आवश्यकता नहीं होती है.

Horse Sleeping Fact: कभी किसी घोड़े को सोते हुए देखा है? शायद ही देखा होगा. यहां तक कि घोड़ों को सोते हुए भी नहीं देखा होगा. तो फिर सवाल है कि क्या घोड़े सोते ही नहीं हैं या फिर सोते हैं तो क्या वे खड़े खड़े सोते हैं. क्या आपने कभी इसी बारे में सोचा है कि आखिर घोड़ों के हमेशा खड़े रहने का क्या सीन है और किस वजह से हमेशा घोड़े खड़े ही दिखाई देते हैं. तो आज जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब और आपको बताते हैं कि आखिर घोड़े हमेशा खड़े क्यों रहते हैं और वो किस तरह से रेस्ट करते हैं या अपनी नींद पूरी करते हैं...

क्या घोड़े हमेशा खड़े ही रहते हैं?

पहले तो यह बात जानते हैं कि आखिर यह बात कितनी सही है कि घोड़े हमेशा खड़े ही रहते हैं. ये नहीं कहा जा सकता है कि घोड़े कभी बैठते नहीं हैं या फिर बैठ नहीं सकते हैं. घोड़े बैठ भी सकते हैं, लेकिन ज्यादा से ज्यादा टाइम खड़े होकर बिताना चाहते हैं और वो खड़े रहते हैं. खास बात ये है कि घोड़े खड़े रहते हुए थकते नहीं हैं और यहां तक कि नींद आने पर वे खड़े खड़े सो भी जाते हैं. ऐसे में उन्हें लेटने की आवश्यकता नहीं होती है. ये भी कहा जाता है कि घोड़े को बैठाने के लिए एक खास ट्रेनिंग की जरूरत होती है. 

क्या खड़े खड़े ही अपनी नींद पूरी करते हैं?

ये तो सही बात है कि जब कोई लगातार मेहनत करता है तो उसे आराम की जरुरत होती है और घोड़ों के साथ भी ऐसा है. घोड़े भी समय आने पर सोते हैं और अपनी नींद पूरी करते हैं. मगर ये बात सच है कि वो खड़े खड़े नींद पूरी कर लेते हैं और उनके शरीर की बनावट ऐसी ही होती है कि उन्हें खड़े खड़े सोने से कोई दिक्कत नहीं होती है और ना ही वो खड़े खड़े सोने से कभी गिरते हैं. वहीं, खड़े खड़े अपनी नींद पूरी कर लेते हैं. 

मगर ऐसा होता क्यों है?

अब सवाल है कि आखिर घोड़े के शरीर में ऐसा क्या होता है कि उन्हें बैठने की जरुरत नहीं पड़ती है. इसके पीछे कई कारण माने जाते हैं. एक दो उनकी स्ट्रेट बैक यानी सीधी कमर होती है, जिससे घोड़ा ना तो आसानी से खड़ा हो पाता है और ना ही बैठ आता है. इसलिए घोड़ा हमेशा खड़ा रहना ही ठीक समझता है. इसके साथ ही घोड़ा उन जानवरों की कैटेगरी में आता है, जिन्हें शिकार से डर लगता है. ऐसे में माना जाता है कि अगर घोड़ा बैठा रहता है और कोई शिकारी आता है तो वो जल्दी से उठकर भाग नहीं सकता है. इस स्थिति में वह हमेशा खड़ा रहता है और जरूरत पड़ने पर आसानी से भाग जाता है. 
 
इसके साथ ही जब घोड़ा खड़ा रहता है तो वो वह अपने घुटनों को लॉक कर लेता है और आराम से सो जाता है और घोड़े की मसल्स भी कुछ अलग तरह से डिजाइन होती है, जिस वजह से उसे थकान नहीं होती है. ज्यादा देर खड़े रहने के बाद भी घोड़े को कोई दिक्कत नहीं होती है.

यह भी पढ़ें: भारतीय मैप में श्रीलंका को हमेशा क्यों दिखाया जाता है? जानिए क्या है इसके पीछे की खास वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Organ Donation: किस उम्र तक के लोगों को लगाए जा सकते हैं 7 साल के बच्चे के अंग? समझें पूरा प्रोसेस
किस उम्र तक के लोगों को लगाए जा सकते हैं 7 साल के बच्चे के अंग? समझें पूरा प्रोसेस
क्या सोशल मीडिया पर किया गया कमेंट लगवा सकता है UAPA, जानें क्या हैं नियम?
क्या सोशल मीडिया पर किया गया कमेंट लगवा सकता है UAPA, जानें क्या हैं नियम?
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Pm Modi Indo Pacific Mission Visit: कौन उठाता है पीएम मोदी के विदेश दौरों का खर्च, एक ट्रिप पर कितना होता है खर्च?
कौन उठाता है पीएम मोदी के विदेश दौरों का खर्च, एक ट्रिप पर कितना होता है खर्च?

वीडियोज

Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget